Blog

  • अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, पीजीआई रैफर

    अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, पीजीआई रैफर

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते जलग्रां टव्वा निवासी व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसे घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा देवी पत्नी श्री जरनैल सिंह निवासी जलग्रां टव्वा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसके पति किसी काम के लिए ऊना गये थे व घर वापिस आते समय गांव जलग्रां टव्वा में किसी अज्ञात वाहन ने इसके पति को टक्कर मार दी व मौके से भाग गया । जिससे जरनैल सिंह को काफी चोटें आई थीं,जिन का पीजीआई चंडीगढ में ईलाज चल रहा है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध धारा 281,125(A) BNS& 187 MV ACT के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • उपायुक्त ने कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द का किया  दौरा, सुविधाओं के उन्नयन का दिया आश्वासन

    उपायुक्त ने कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द का किया  दौरा, सुविधाओं के उन्नयन का दिया आश्वासन

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को मां छिन्नमस्तिका कुष्ठ आश्रम सोसाइटी कोटला खुर्द का दौरा कर वहां रह रहे लोगों के जीवन-यापन और सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान, उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों से आत्मीय संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को गहराई से समझने का प्रयास किया।

    आश्रम के सचिव लाल बाबू ने उपायुक्त को आश्रम में बिजली की आपूर्ति की अस्थिरता, सामुदायिक भवन की अनुपलब्धता और सुरक्षा हेतु चारदीवारी की आवश्यकता जैसी समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गौर से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया.

    उपायुक्त ने कहा कि आश्रम की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे ताकि बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। साथ ही, उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण और चारदीवारी के कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ करने का वादा किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आश्रम के निवासियों के लिए समर्पित है और उनकी सभी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, उन्होंने आश्रम के निवासियों को जिला प्रशासन की सामर्थ्य योजना की जानकारी भी प्रदान की।

  • मोटापा घटाने के 5 आसान तरीके: आज से ही अपनाएं और देखें फर्क!

    मोटापा घटाने के 5 आसान तरीके: आज से ही अपनाएं और देखें फर्क!

    Health Tips: वजन कम करना हर किसी के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन अगर सही तरीकों को अपनाया जाए तो यह प्रक्रिया आसान और प्रभावी हो सकती है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं मोटापा कम करने के 5 सबसे सरल और कारगर तरीके, जिन्हें आप आज से ही अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ आपके वजन को घटाने में मदद करेंगे, बल्कि आपकी सेहत को भी बेहतर बनाएंगे।

    1. पानी पीने की आदत बढ़ाएं

    पानी पीना न केवल आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना वजन घटाने में सहायक हो सकता है। खाने से पहले एक गिलास पानी पीने से भूख कम महसूस होती है, जिससे आप कम खाना खाएंगे।

    2. नियमित एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

    हर दिन कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। योग, जॉगिंग, साइक्लिंग, या घर पर ही हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे तरीकों से भी आप अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को आसानी से घटा सकते हैं। एक्सरसाइज के साथ-साथ स्ट्रेचिंग भी करना न भूलें।

    3. संतुलित और हेल्दी डाइट लें

    अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को शामिल करें। ताजे फल, सब्जियां, नट्स, और साबुत अनाज को अपनी खाने की थाली का हिस्सा बनाएं। तले हुए और प्रोसेस्ड फूड से बचें। छोटे-छोटे मील्स को दिन में 5-6 बार खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

    4. नींद को न करें नजरअंदाज

    अच्छी और पर्याप्त नींद वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। अच्छी नींद मेटाबॉलिज्म को सुधारती है और वजन घटाने में मदद करती है।

    5. स्ट्रेस को करें मैनेज

    स्ट्रेस भी वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है। योग, मेडिटेशन, या अपनी पसंदीदा हॉबी को अपनाकर स्ट्रेस को कम करें। जब आप खुश और रिलैक्स रहते हैं, तो आपका शरीर भी बेहतर तरीके से काम करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। वजन घटाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस इसके लिए आपको नियमितता और धैर्य की जरूरत है। ऊपर बताए गए इन 5 सरल तरीकों को अपनाकर आप आसानी से अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। तो इंतजार किस बात का? आज से ही इन टिप्स को फॉलो करें और देखें फर्क!
  • PTM में जाने से पहले जान लें ये 5 महत्वपूर्ण सवाल, आपके लाडले की पढ़ाई का पूरा परफॉर्मेंस सामने आ जाएगा!

    PTM में जाने से पहले जान लें ये 5 महत्वपूर्ण सवाल, आपके लाडले की पढ़ाई का पूरा परफॉर्मेंस सामने आ जाएगा!

    Lifestyle: जब पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का समय आता है, तो यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि आपके बच्चे की शैक्षणिक और सामाजिक प्रगति को समझने का सुनहरा मौका होता है। कई बार माता-पिता इस मौके का सही उपयोग नहीं कर पाते, और सिर्फ टीचर की बात सुनकर वापस लौट जाते हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चे की शिक्षा और विकास में गहराई से रुचि रखते हैं, तो PTM में इन 5 सवालों को जरूर पूछें। इससे आपको अपने लाडले के असली परफॉर्मेंस का पता चल सकेगा और आप उसे सही दिशा में मार्गदर्शन कर पाएंगे।

    1. मेरे बच्चे की शैक्षणिक प्रगति कैसी है?

    यह सवाल टीचर से पूछना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे आपको पता चलेगा कि आपका बच्चा पढ़ाई कैसा कर रहा है। किन विषयों में उसे और मेहनत की जरूरत है और किन विषयों में वह बेहतर कर रहा है। इससे आपको उसकी ताकत और कमजोरियों का सही अंदाजा हो सकेगा।

    2. क्लासरूम में मेरा बच्चा कैसे बिहेव करता है?

    सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि क्लासरूम में बच्चे का व्यवहार भी महत्वपूर्ण है। टीचर से जानें कि वह कैसे प्रतिक्रिया देता है, क्या वह अन्य बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करता है, और क्या वह क्लास में ध्यान से सुनता है या नहीं।

    3. क्या मेरे बच्चे को किसी खास मदद की जरूरत है?

    हर बच्चे की अपनी खास जरूरतें होती हैं। टीचर से यह पूछें कि क्या आपके बच्चे को किसी विषय में एक्स्ट्रा ट्यूशन, स्पेशल असिस्टेंस या अलग तरीके से पढ़ाने की जरूरत है। इससे आप उसकी पढ़ाई को सही तरीके से दिशा दे सकेंगे।

    4. क्या मेरा बच्चा स्कूल की अन्य गतिविधियों में शामिल होता है?

    स्कूल की एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज भी बच्चे के समग्र विकास के लिए जरूरी हैं। टीचर से पूछें कि क्या आपका बच्चा स्पोर्ट्स, आर्ट्स, म्यूजिक, या अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेता है। इससे उसकी प्रतिभाओं का भी पता चलेगा और आप उसे प्रोत्साहित कर सकेंगे।

    5. मैं घर पर बच्चे की पढ़ाई में कैसे मदद कर सकता/सकती हूं?

    अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि घर पर आप बच्चे की पढ़ाई में कैसे मदद कर सकते हैं। टीचर से सुझाव लें कि उसे पढ़ाई के लिए कौन सी रणनीतियां अपनानी चाहिए, कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए, और किस तरीके से उसकी पढ़ाई का समय निर्धारित करना चाहिए।

    समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण PTM

    इन सवालों को पूछकर आप न सिर्फ अपने बच्चे की पढ़ाई का सही आकलन कर पाएंगे, बल्कि उसके सामाजिक और भावनात्मक विकास को भी समझ सकेंगे। PTM को सिर्फ एक औपचारिकता न मानें, बल्कि इसे अपने बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने का एक मौका समझें। आपके सही सवाल और सही मार्गदर्शन से आपका लाडला न सिर्फ एक अच्छा स्टूडेंट बनेगा, बल्कि एक बेहतर इंसान भी।
  • Ludhiana: घर लौट रहे युवक की टिप्पर की चपेट में आने से मौत, देखें CCTV

    Ludhiana: घर लौट रहे युवक की टिप्पर की चपेट में आने से मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में टिप्पर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। बाइक सवार के सिर पर चोट लगी है, जिस कारण से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की लेकिन वह बच नहीं सका। मृतक की पहचान शाम कुमार के रूप में हुई।

    जानकारी देते मृतक के पिता रकेश कुमार ने बताया कि वह भामीयां खुर्द का रहने वाला है। उनका बेटा काम से घर वापिस लौट रहा था। यह घटना रात करीब 12 बजे भामीया रोड कुलीएवाल सावन विहार के पास कि बताई जा रही है। बाइक सवार की टिप्पर से जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे इतना भयावक था कि शाम के सिर और चेहरे पर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शाम के एक भाई की कुछ समय पहले छत्त से गिरने से मौत हुई थी। अब परिवार में उसका सिर्फ एक भाई बचा है। मृतक के पिता मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई है।

    थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पोस्टमार्टम करवा शव का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • चेहरे पर चांदी सी चमक चाहिए? ये 4 दूध से बने Face Packs देंगे स्किन को बेहतरीन निखार

    चेहरे पर चांदी सी चमक चाहिए? ये 4 दूध से बने Face Packs देंगे स्किन को बेहतरीन निखार

    Skin Tips: अगर आप अपने चेहरे पर चांदी सी चमक लाना चाहते हैं, तो दूध से बने ये खास Face Packs आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। दूध न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, जिससे स्किन चमकदार और मुलायम बनती है। आइए जानते हैं, कैसे आप दूध के इन 4 खास फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी त्वचा को दे सकते हैं बेहतरीन निखार।

    1. दूध और हल्दी का फेस पैक

    हल्दी और दूध का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए सबसे पुराना और कारगर नुस्खा है। एक चम्मच हल्दी को थोड़े से दूध में मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक आपकी त्वचा से डार्क स्पॉट्स को हटाकर उसे चमकदार बनाता है।

    2. दूध और शहद का फेस पैक

    दूध और शहद का कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे सॉफ्ट बनाता है। एक चम्मच शहद को दो चम्मच दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह पैक आपकी स्किन को गहराई से नमी प्रदान करता है, जिससे आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से दमक उठता है।

    3. दूध और चंदन का फेस पैक

    चंदन और दूध का मिश्रण आपकी त्वचा को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। चंदन पाउडर को दूध में मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। यह फेस पैक आपकी त्वचा को तरोताजा करता है और उसे निखार देता है।

    4. दूध और बेसन का फेस पैक

    बेसन और दूध का फेस पैक आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाकर उसे साफ और ग्लोइंग बनाता है। दो चम्मच बेसन को दूध में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे हल्के हाथों से मलते हुए साफ करें। यह पैक त्वचा के पोर्स को साफ करता है और उसे उज्जवल बनाता है।

    निखरी त्वचा के लिए प्राकृतिक उपाय

    इन प्राकृतिक फेस पैक्स के नियमित उपयोग से आपकी त्वचा में वो चांदी सी चमक आ सकती है, जिसकी आप हमेशा से चाहत रखते हैं। ये सभी पैक्स न केवल आपकी स्किन को चमकदार बनाएंगे, बल्कि उसे स्वस्थ और पोषित भी रखेंगे। इसलिए, इस बार केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को छोड़कर इन नेचुरल पैक्स को आजमाएं और पाएं दमकती हुई खूबसूरत त्वचा।
  • लठियानी के राजली भागवत कथा में बालकृष्ण भगवान के जन्म पर झूम उठा पंडाल

    लठियानी के राजली भागवत कथा में बालकृष्ण भगवान के जन्म पर झूम उठा पंडाल

    आचार्य गोपाल शास्त्री कर रहे अमृत वर्षा ऊना/ सुशील पंडित:उपमंडल बंगाणा के लठियानी के राजली में चल रही श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्री बाल कृष्ण का जन्म हुआ। और कथा में पंडाल नाच उठा। कथा व्यास आचार्य गोपाल शास्त्री जी ने श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर एक से बढ़कर एक भजन गाए। और श्री मद भागवत कथा के बारे में विस्तार से बताया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म राजा कंस की जेल में हुआ था। ओर जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। तो बासुदेव और देवकी की बेडिया टूट गई। पहरेदार दो गए। दरवाजे अपने आप खुल गए। और बासुदेव ने भगवान श्री कृष्ण को एक टोकरी में रखा। और सिर पर टोकरी और टोकरी में भगवान श्री कृष्ण और ऊपर से बारिश का जोर हो रहा था। लेकिन वासुदेव की हिम्मत नहीं डगमगाई। और वह भगवान श्री कृष्ण को लेकर चल पड़े। रास्ते में आने बाली नदी में भारी उफान था। और पानी का बहुत तेज बहाव था। लेकिन वासुदेव भोलेनाथ का नाम लेकर नदी में कूद गए। गंगा माता भगवान श्री कृष्ण के चरण सपर्श करने के लिए बेचैन थी। और नदी का उफान बढ़ रहा था। उधर शेषनाग ने जब देखा। कि भगवान श्री कृष्ण बारिश से भीग रहे है। तो शेषनाग ने भगवान श्री कृष्ण पर अपने फन से छांव कर दी। उधर गंगा माता ने भगवान श्री कृष्ण के चरण सपर्ष करके शांत हो गई। और बासुदेव गंगा पार हो गए। कथा व्यास ने कहा कि नंद रानी  और नंद बाबा अपने कमरे में सो रहे थे। और बासुदेव ने नंदरानी के पास सोई लकड़ी को उठाया। और भगवान श्री कृष्ण को लिटा दिया। और खुद लड़की को लेकर जेल में पहुंच गए। कथा व्यास ने कहा कि श्री मद भागवत कथा ही व्यक्ति को भव सागर पार करवाती है। इसलिए हर व्यक्ति को श्री मद भागवत कथा बड़े भाव से सुननी चाहिए। तभी मोक्ष की प्राप्ति होती है। बही कथा के विराम के बाद सभी श्रद्धालुओ को भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया। इस मौके पर सैंकड़ो भक्तो ने कथा का रसपान किया।  नी उपमंडल बंगाणा के लाठियानी के राजली में चल रही श्रीमद भागवत कथा के बुधवार को भगवान श्री बाल कृष्ण का जन्म हुआ। और कथा में पंडाल नाच उठा। कथा व्यास आचार्य गोपाल शास्त्री ने श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर एक से बढ़कर एक भजन गाए। और श्री मद भागवत कथा के बारे में विस्तार से बताया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म राजा कंस की जेल में हुआ था। ओर जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। तो बासुदेव और देवकी की बेडिया टूट गई। पहरेदार दो गए। दरवाजे अपने आप खुल गए। और बासुदेव ने भगवान श्री कृष्ण को एक टोकरी में रखा। और सिर पर टोकरी और टोकरी में भगवान श्री कृष्ण और ऊपर से बारिश का जोर हो रहा था। लेकिन वासुदेव की हिम्मत नहीं डगमगाई। और वह भगवान श्री कृष्ण को लेकर चल पड़े। रास्ते में आने बाली नदी में भारी उफान था। और पानी का बहुत तेज बहाव था। लेकिन वासुदेव भोलेनाथ का नाम लेकर नदी में कूद गए। गंगा माता भगवान श्री कृष्ण के चरण सपर्श करने के लिए बेचैन थी। और नदी का उफान बढ़ रहा था। उधर शेषनाग ने जब देखा। कि भगवान श्री कृष्ण बारिश से भीग रहे है। तो शेषनाग ने भगवान श्री कृष्ण पर अपने फन से छांव कर दी। उधर गंगा माता ने भगवान श्री कृष्ण के चरण स्पर्श करके शांत हो गई और बासुदेव गंगा पार हो गए। कथा व्यास ने कहा कि नंद रानी  और नंद बाबा अपने कमरे में सो रहे थे और बासुदेव ने नंदरानी के पास सोई लकड़ी को उठाया और भगवान श्री कृष्ण को लिटा दिया और खुद लड़की को लेकर जेल में पहुंच गए। कथा व्यास ने कहा कि श्री मद भागवत कथा ही व्यक्ति को भव सागर पार करवाती है। इसलिए हर व्यक्ति को श्री मद भागवत कथा बड़े भाव से सुननी चाहिए। तभी मोक्ष की प्राप्ति होती है। बही कथा के विराम के बाद सभी श्रद्धालुओ को भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया। इस मौके पर सैंकड़ो भक्तों ने कथा का रसपान किया।
  • Teacher’s Day पर महंगे उपहार छोड़ें, दें ये खास तोहफा

    Teacher’s Day पर महंगे उपहार छोड़ें, दें ये खास तोहफा

    Teacher’s Day: हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है, यह दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का खास अवसर है। इस दिन लोग अपने शिक्षकों को महंगे उपहार देकर उन्हें सरप्राइज करते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि महंगे गिफ्ट्स से भी ज्यादा मूल्यवान कुछ और हो सकता है?

    क्यों न दें इस बार कुछ खास?

    महंगे उपहारों के बजाय इस शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को कुछ ऐसा दें, जो उनके दिल को छू जाए और उन्हें आपकी सच्ची भावना का एहसास हो। एक ऐसी चीज़, जो ना सिर्फ यादगार हो, बल्कि आपके और आपके शिक्षक के बीच के रिश्ते को भी और मजबूत बनाए।

    क्या हो सकता है वह खास तोहफा?

    1. आपकी हाथ से लिखी एक चिट्ठी: अपने शिक्षक के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक व्यक्तिगत चिट्ठी लिखें। इस चिट्ठी में आप उनके द्वारा किए गए सकारात्मक बदलावों का जिक्र कर सकते हैं। यह उन्हें सच्ची खुशी देगी और यह उपहार उनकी ज़िंदगी में हमेशा के लिए यादगार रहेगा।
    2. खुद का बनाया हुआ आर्टवर्क या कार्ड: अगर आप कला के शौकीन हैं, तो अपने टीचर के लिए खुद का बनाया हुआ एक आर्टवर्क या हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड दें। यह दिखाएगा कि आपने उनके लिए कुछ खास बनाने में समय और मेहनत लगाई है।
    3. आपका टाइम और ध्यान: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर के साथ कुछ समय बिताना, उनसे पुरानी यादें साझा करना और उनके अनुभव सुनना भी एक अनमोल तोहफा हो सकता है। यह समय उन्हें बताने का बेहतरीन मौका है कि उनकी शिक्षा और मार्गदर्शन ने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया।
    4. एक छोटा सा पौधा: एक छोटा सा पौधा उपहार में देना एक सुंदर संकेत हो सकता है, जो न सिर्फ पर्यावरण के प्रति आपकी जागरूकता को दर्शाएगा, बल्कि यह भी कि आप अपने टीचर को एक ऐसा उपहार देना चाहते हैं, जो समय के साथ बढ़े और फल-फूल सके।
    5. शिक्षकों की पसंदीदा किताब: अगर आप जानते हैं कि आपके शिक्षक की पसंदीदा किताब कौन-सी है, तो वह किताब उपहार में देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। यह भी एक विचारशील तोहफा हो सकता है।

    सच्ची भावना का तोहफा

    शिक्षक दिवस का असली महत्व तभी होता है जब आप अपने शिक्षक को दिल से धन्यवाद दें। महंगे उपहारों की जगह इस बार कुछ ऐसा दें, जो उनके दिल तक पहुंचे और आपकी सच्ची भावना का प्रतीक बने। आपके शिक्षक को आपकी मेहनत और सच्चाई से भरा तोहफा ही सबसे ज्यादा खुश कर सकता है।
  • 8 दिनों के लिए बंद रहेगा शंभू बैरियर से गेट नम्बर 3 सड़क मार्ग

    8 दिनों के लिए बंद रहेगा शंभू बैरियर से गेट नम्बर 3 सड़क मार्ग

    ऊनासुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शंभू बैरियर से बाहरी गेट (गेट नंबर 3) तक सड़क मार्ग 5 सितम्बर से 12 सितम्बर तक यातायात की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश शंभू बैरियर पर गेट की छत पर स्लैब निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आम लोगों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं कि ताकि लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पडे़।

  • महाविद्यालय ऊना में नए विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

    महाविद्यालय ऊना में नए विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: महाविद्यालय ऊना के एम् बी ए और एम् सी ए विभाग द्वारा नए विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रोफेसर जय देव, डीन अकादमिक, हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी, हमीरपुर ने मुख्यातिथि व् अखिल शर्मा, प्रबंधक, डी आई सी (ऊना) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

    विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए सुरेश शर्मा, प्रेजिडेंट, मार्क जोन इंडस्ट्रियल एरिया, बाथरी, सुखविंदर सिंह, वाईस प्रेजिडेंट, मार्क जोन इंडस्ट्रियल एरिया, बाथरी, रोहित सोनी, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर, सी एस इंफोटेक, नरेश कुमार, व्रिसा बायो इंडस्ट्रीज  व् औद्योगिक जगत के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    अखिल शर्मा ने जहा विद्यार्थियों को औद्योगिक जगत की सच्चाइयों से अवगत करवाया, वही प्रोफेसर जय देव ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रह कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।  महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और आश्वस्त किया की महाविद्यालय विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

    इस अवसर पर एम् बी ए विभाग के समन्यवक डॉक्टर संजय वर्मा और एम् सी ए विभाग के समन्यवक पुनीत प्रेम कँवर ने भी सभी नए आये विद्यार्थियों को आश्वस्थ किया और विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

    उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पौधरोपण का भी आयोजन किया गया।  इस अवसर पर बी बी ए विभाग के समन्वयक डॉक्टर राज कुमार, बी सी ए विभाग के समन्वयक डॉक्टर सुरेश कुमार, प्रोफ़. शशी कँवर, अन्य प्राध्यापक व एम् बी ए और एम् सी ए विभाग के प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।