Blog

  • फगवाड़ा : लोकसभा चुनावों में वोट डालने के लिए अनोखे तरीके से किया जागरुक, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : लोकसभा चुनावों में वोट डालने के लिए अनोखे तरीके से किया जागरुक, देखें वीडियो

    फगवाड़ा,राजेश :  एसडी पुत्री पाठशाला गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हदियाबाद फगवाड़ा में जिला प्रशासन कपूरथला के निर्देशो और एसडीएम जशनदीप सिंह और नोडल ऑफिसर राजेश कुमार के नेतृत्व में स्कूल के नोडल ऑफिसर मोनिका शर्मा द्वारा लिखी और निर्देशित कर जागो निकाली गई।

    इसका उद्देश्य लोगों को वोट के प्रति जागरूक करना था।इस मौके स्कूल की प्रिंसिपल रीता देवी थापर ,सुपरवाइजर प्रिंसिपल वरिंदर मोहन और उसकी पूरी टीम एसडीएम दफ्तर से नोडल ऑफिसर शिकायत हरिंदर सेठी विशेष तौर पर उपस्थित हुए स्कूल के अध्यक्ष सीमा, रानी, पूनम मुर्गे, राजविंदर शर्मा, रमनदीप रानी, अमित कौर, मीनाक्षी भाटिया शामिल हुई।

    संस्था के प्रधान सिंह जीव चढ़ा वाइस प्रधान कंचन गिलोत्र, मैनेजर गोपाल कृष्ण दुग्गल सचिव पल पासी और समूह कमिटी मेंबर्स ने स्कूल में आकर जागो का हिस्सा बनने के लिए एसडीएम जशनदीप का आभार प्रकट किया।

  • जालंधरः भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामाकंन भरने पहुंचे चरणजीत चन्नी

    जालंधरः भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामाकंन भरने पहुंचे चरणजीत चन्नी

    जालंधर, ENS: कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भारी समर्थकों के साथ डीसी दफ्तर में नामाकंन भरने पहुंचे। इस दौरान चन्नी ने नामाकंन भरने से पहले रोड शो किया। नामाकंन के दौरान चन्नी के साथ राणा गुरजीत सिंह, लाडी शेरोवालियां सहित अन्य नेता मौजूद रहे। नामाकंन भरने से पहले चन्नी ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने सुशील रिंकू, मुकेश सेठी सहित कई नेताओं पर निशाना साधा।

    वहीं उन्होंने दो दिन पहले नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों को लेकर कहा कि आरोपियों के इन्हीं नेताओं के साथ संबंध है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर में सत्ता में आते ही चिट्टे को खत्म करेंगे। चन्नी ने कहा कि वह जालंधर में यूनिवर्सिटी खोलेंगे। इस दौरान चन्नी ने कहा कि एक एम्स अस्पताल खोलना चाहते है। वहीं उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने का प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि वह जालंधर में सत्ता में आते ही डिवेल्पमेंट करवाना चाहते है। वहीं चन्नी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि आज उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है और वह बेदाग है। चन्नी ने कहा कि उन्हें झूठा केस में फंसाया गया। 

  • जालंधरः अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र केपी ने भरा नामाकंन

    जालंधरः अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र केपी ने भरा नामाकंन

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर आज अक्षय तृतीय के शुभ महूर्त पर जालंधर से अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र सिंह केपी ने नामाकंन भर दिया है। महेंद्र केपी के साथ अकाली दल की सीनियर नेत्री बीबी जागीर कौर मौजूद रही। इससे पहले आज भाजपा सुशील रिंकू और बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार भी नामाकंन भर चुके है। वहीं कुछ देर में पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी भी आज नामाकंन भरेंगे। 

  • पंजाबः नामांकन को फॉर्म लेकर पत्नी के साथ डेढ़ घंटा इंतजार करते रहे रवनीत बिट्टू, जानें मामला 

    पंजाबः नामांकन को फॉर्म लेकर पत्नी के साथ डेढ़ घंटा इंतजार करते रहे रवनीत बिट्टू, जानें मामला 

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्‌टू के नामाकंन भरने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज बिट्टू आज डीसी दफ्तर में नामांकन के लिए पहुंचे हैं, लेकिन नामांकन से जुड़े कागजात लेकर उनका समर्थक एक घंटे बाद भी नहीं पहुंचा। बिट्टू के नामांकन फॉर्म लेकर अपनी पत्नी समेत डीएम दफ्तर में बैठे इंतजार कर रहे हैं।​​​​​​ इसके लिए ​बिट्टू ने आप सरकार पर आरोप लगाया है उनके फॉर्म को कैंसिल करवाने की साजिश हो रही है। बिट्‌टू ने कहा, ‘मुझ पर करोड़ों का कर्ज चढ़ा दिया, कोठी खाली करने का आदेश भी देर रात आया है। मैं बेअंत सिंह का पोता हूं। किसी से नहीं डरता।’ इस दौरान बिट्टू ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार दोबारा आने पर लंदन बैठे राघव चड्ढा को पकड़ेंगे और जेल में डालेंगे। बता दें कि आज बिट्टू ने नामाकंन भरने के दौरान पूर्व सीएम विजय रुपाणी, विजय सांपला सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

  • पंजाब : BJP उम्मीदवार तरनजीत संधू ने नामांकन पत्र भरने से पहले किया रोड शो, देखें वीडियो

    पंजाब : BJP उम्मीदवार तरनजीत संधू ने नामांकन पत्र भरने से पहले किया रोड शो, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हर राजनीतिक पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। अब उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे है। जिसके चलते आज बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और तरनजीत सिंह संधू के साथ केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे।

    जिन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया और तरणजीत सिंह संधू ने सबसे पहले अमृतसर में 3 किलोमीटर का रोड शो किया और इस रोड शो में अमृतसर से सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता और पूरा बीजेपी नेतृत्व शामिल हुए। जिसके बाद तरणजीत सिंह संधू और केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर अमृतसर जिला प्रशासन परिसर गए, पत्रकारों से बातचीत की और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

    मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने आज अमृतसर से बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के पक्ष में रोड शो भी किया है और उनका नामांकन पत्र भी भर दिया है। उन्होंने तरनजीत सिंह संधू की तारीफ करते हुए कहा कि तरनजीत सिंह संधू बीजेपी के मजबूत उम्मीदवार हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह अमृतसर से बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल करेंगे।

  • राकेश सोमन के आप पार्टी में शामिल होने के बाद बसपा ने इस एडवोकेट को किया प्रत्याशी घोषित 

    चंडीगढ़ः बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा होशियारपुर से बसपा प्रत्याशी के रूप में एडवोकेट रणजीत कुमार के नाम की घोषणा की। इससे पहले घोषित उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। यह एलान पार्टी के केंद्रीय संयोजक पंजाब चंडीगढ़ हरियाणा प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने किया।

  • जालंधरः

    जालंधर, ENS: 

  • पंजाब : आम पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भरा नामांकन पत्र, देखें वीडियो

    पंजाब : आम पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भरा नामांकन पत्र, देखें वीडियो

    बठिंडा :  लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गुरमीत सिंह खुड़िया ने कहा कि मेरा मुकाबला किसी से नहीं है। हम पंजाब में 2 साल के काम के आधार पर लोगों से वोट मांग रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि 2022 के लोकसभा चुनाव की तरह पंजाब की जनता आदमी को वोट देगी पार्टी जीतेगी।

    केंद्र सरकार की ओर से आज जारी पत्र में कहा गया है कि गेहूं की पराली जलाने वाले किसानों को एमएसपी नहीं दिया जाएगा। इस मुद्दे पर गुरमीत सिंह कुड़िया ने कहा कि अब नरेंद्र मोदी की कोई चिट्ठी नहीं चलेगी, जनता, किसान सब जान चुके है।

  • पंजाबः खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के नामांकन भरने को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    मोहालीः डिब्रूगढ़ जेल में NSA के तहत बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन भरने के लिए 7 दिन की मोहलत मांगी थी। हाईकोर्ट ने फैसले में कहा कि डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिटेंडेंट अमृतपाल का सारा नामांकन का प्रोसेस हैंडल करेंगे। कोर्ट ने कहा है कि सोमवार तक ये सारा प्रोसेस पूरा किया जाए। ऐसे में बताया जा रहा है कि आज अमृतपाल सिंह ने जेल से ही लोकसभा चुनाव 2024 का नामांकन भर दिया है। डिब्रूगढ़ जेल सुपरींटेंडेंट ने नामांकन भरवाया। अमृतपाल पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। अमृतपाल ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके नामांकन भरने के लिए पैरोल मांगी थी, लेकिन याचिका खारिज कर दी गई, जिसके बाद उसने आज जेल से नामांकन भर दिया।

  • पंजाबः अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी के साथ नामाकंन भरने पहुंचे मजीठिया, देखें वीडियो

    पंजाबः अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी के साथ नामाकंन भरने पहुंचे मजीठिया, देखें वीडियो

    भाजपा-आप और कांग्रेस पर मजीठिया ने जमकर साधे निशाने

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर आज पंजाब भर में नेता अक्षय तृतीय पर नामाकंन भरने के लिए पहुंच रहे है। वहीं शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी भी आज नामाकंन भरने के लिए डीसी दफ्तर की ओर रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए मजीठिया ने बताया कि वह नामाकंन के दौरान अनिल जोशी के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं का धन्यावाद किया। वहीं उन्होंने कहा कि गुरु नगरी में गुरु साहिब के बताए हुए नक्शे कदम पर चलने वाला लोगों को लीडर चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु नगरी में अब तक जितने भी नेता आए है, उनमें से सबसे ज्यादा सेवा अनिल जोशी ने निभाई है।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा में जो नेता डटकर बात को रखें और पीएम मोदी की आंखों में आंखें डालकर मुद्दों को रख सके ऐसा अनिल जोशी जैसा लीडर लोगों को चाहिए। वहीं आप पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि लोग डर रहे है इनके शहरों में लगे पोस्टर को लेकर। मजीठिया ने सीएम मान को लेकर कहा कि जो नेता कह रहा था ज्यादा से ज्यादा पंजाब में स्कूल खोले जाएंगे। मजीठिया ने कहाकि सीएम मान ने स्कूल तो ज्यादा खोले नहीं लेकिन शराब के ठेके ज्यादा खोल दिए। उन्होंने कहा महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए नहीं दिए गए।

    पंजाब के लोगों के साथ किए गए वादों से आप सरकार पीछे रही है। वहीं औजला को लेकर कहा कि वह एक प्रोजैक्ट बता दें जो उन्होंने किया हो। वहीं भाजपा के विरोध को लेकर कहा कि 400 पार वालों को कैंडिडेट नहीं मिल रहा, वहीं 13-0 पार करने वालों को कैंडिडेट नहीं मिल रहा। वहीं अनिल जोशी ने कहाकि नामाकंन भरने से पहले वह गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने आए है। जिसके बाद वह अब आर्शीवाद लेकर नामाकंन भरने के लिए जा रहे है। वहीं अनिल जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि भाजपा उम्मीदवार अफसर होने के चलते लोगों को दबके मार रहा है। उन्होंने कहाकि लोगों को प्यार चाहिए, प्यार से ही लोगों का दिल जीता जाता है।