Blog

  • पंजाबः गैंस्टर से मिली पुलिस को धमकी, 12 अफसरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    पंजाबः गैंस्टर से मिली पुलिस को धमकी, 12 अफसरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस के अफसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसमें स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, डीसीपी राजीव रंजन के लिए Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा की धमकी के बाद यह सुरक्षा बढ़ाई गई है।

    गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है कि उसके पास पुरी स्पेशल सेल टीम की फोटो है। पंजाब में घुसने की कोशिश की तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। इस धमकी के बाद स्पेशल सेल के सीपी, डीसीपी समेत 12 पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाई है। इस पोस्ट के बाद अधिकारी अलर्ट हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब गैंगस्टरों को दबोचने में स्पेशल सेल अधिक तेजी लाने जा रही है। स्पेशल सेल के अधिकारियों द्वारा गैंगस्टरों को दबोचने के लिए जो ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं उन्हें जल्द पूरा करने के अफसरों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

    लखवीर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी टीम के पास दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सभी अधिकारियों की तस्वीरें हैं। अगर इनमें से किसी ने भी पंजाब में घुसने की कोशिश की तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। बता दें कि लखबीर सिंह लंडा खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर है, जो आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर काम करता है। इन दोनों को पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और खुफिया एजेंसियों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन इस बीच सूचना आई थी कि हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई।

    वहीं इस बीच गैंगस्टर लखबीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि उसने इटली के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी को मार डाला है। हरप्रीत दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए मुखबिर के तौर पर काम कर रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। गैंगस्टर लंडा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करता है और फिलहाल कनाडा में छिपा हुआ है। लखबीर के खिलाफ पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस हत्या समेत कई मामलों में उसकी तलाश कर रही है।

  • दिन दिहाड़े स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक, देखें CCTV 

    दिन दिहाड़े स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक, देखें CCTV 

    नई दिल्‍ली: द्वारका जिले में बुधवार सुबह एक नाबालिग छात्रा पर तेजाब से हमला किया गया। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, घटना मोहन गार्डन इलाके में द्वारका मोड़ के पास हुई। 17 साल की लड़की अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी। अचानक बाइक पर दो लड़के आए और तेजाब फेंककर फरार हो गए। फिलहाल, सफदरजंग अस्‍पताल में पीड़‍िता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि उसे सुबह करीब 9 बजे पीसीआर पर घटना की सूचना मिली।

    पीड़‍िता की बहन ने दो परिचितों पर शक जताया है। पुलिस ने उनमें से एक को हिरासत में लिया है और दूसरे की तलाश कर रही है। वारदात की जानकारी मिलने पर दिल्‍ली महिला आयोग (DCW) ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। DCW चीफ स्‍वाति मालिवाल ने ट्वीट में कहा कि पीड़‍िता की मदद के लिए एक टीम अस्‍पताल भेजी गई है। मालिवाल ने तेजाब को लेकर सरकारों के लचर रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जागेंगी सरकारें?’

    दिल्‍ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि ‘थाना मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे पीसीआर कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था।’

    न्‍यूज एजेंसी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा कि ‘घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’ बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

  • पंजाबः सरकार ने वर्ष 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः सरकार ने वर्ष 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने आगामी वर्ष 2023 की गजेटेड छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। पंजाब सरकार द्वारा जारी इस सूची के अनुसार वर्ष 2023 में जो गजेटेड छुट्टियां हैं उनकी सूची इस प्रकार है :-

  • दरिंदगी की सारे हदें पार ! रोटी की आस में ढाबे पर पहुंची महिला से 12 दिनों तक किया दुष्कर्म

    दरिंदगी की सारे हदें पार ! रोटी की आस में ढाबे पर पहुंची महिला से 12 दिनों तक किया दुष्कर्म

    सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक भूख से तड़पती महिला को रोटी देने की आड़ में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। घर से नाराज होकर निकली महिला भूख से तड़प रही थी। रास्ते में वह एक ढाबे पर पहुंची और उसने रोटी मांगी, उसे रोटी तो मिल गई मगर हवस के दरिंदों ने बारी-बारी से अपनी हवस का शिकार बनाया।12 दिनों तक महिला ढाबे में कैद रही और उसके साथ ढाबे पर ही दरिंदगी होती रही। उसके बाद किसी तरह मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और नादान थाना पहुंच कर अपनी आपबीती बताई।

    पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और कंचन ढाबा के मालिक समेत रसोइया और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एनएच 30 हाइवे पर स्थित कंचन ढाबा में एक 26 वर्ष की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला मैहर की रहने वाली है। उसे ढाबे में बंधक बनाकर कई दिनों तक रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

    इस घिनौनी करतूत में ढाबा मालिक राजेंद्र पटेल ( जरियारी निवासी), लल्लू यादव (मऊगंज निवासी) और सनी साकेत (रिगरा निवासी) का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला 12 दिन पहले अपने घर से नाराज होकर पैदल ही बहन के घर लालपुर निकली थी। भूखी होने की बजह से ढाबा पहुंच गई, जहां रोटी तो मिली मगर हवस के दरिंदों ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को किसी तरह मौका पाकर महिला भाग निकली और नादान थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। नादान पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी जेल की सलाखों में पहुंच गए हैं।

  • पंजाबः फंदा लगाकर ट्रैवल एजेंट ने दी जान

    पंजाबः फंदा लगाकर ट्रैवल एजेंट ने दी जान

    ससुर का आरोपः पैसों के लिए कुछ लोग करते थे परेशान

    बटालाः पंजाब के बटाला में संदिग्ध हालत में ट्रैवल एजेंट का काम करने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार देर शाम की है। वहीं मृतक की पहचान अमित मसीह (30) निवासी सिधवा के रूप में हुई है। घरवालों के मुताबिक अमित को कुछ लोग पैसों को लेकर परेशान करते थे जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

    अमित मसीह के ससुर जोगिंदर मसीह ने बताया कि अमित पुलिस लाइन रोड पर ट्रैवल एजेंट का काम करता था। बीते दिन वह सुबह अपने दफ्तर गया और देर शाम को परिवार वालों को उनके आत्महत्या करने की सूचना मिली। जोगिंदर मसीह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोग उसके दामाद को परेशान करते थे। 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखदेव सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः लतीफपुरा लोगों का हाल जानने पहुंचे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा, देखें वीडियो

    जालंधरः लतीफपुरा लोगों का हाल जानने पहुंचे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर के माडल टाउन स्थित लतीफपुरा में कोर्ट के आदेशों के बाद इप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम की ओर से इलाके में अवैध इमारतों पर कार्रवाई करते हुए उन पर पीला पंजा चला दिया गया। कड़ाके की ठंड में पांच दिन बीत जाने के बाद भी लोग वहां पर बैठे हुए है। बीते दिन यहां पर अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल भी लोगों का हाल जानने के लिए पहुंचे थे।

    वहीं आज भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा और माडल टाउन की पार्षद अरुणा अरोड़ा लोगों का हाल जानने वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेघर हुए लोगों से मामले को लेकर जानकारी ली। इस दौरान खैहरा सरकार के समक्ष इस मामले को उठाने के लिए कहा है और लोगों दिलाने की हर संभव कोशिश करने का आश्वासन दिया है।

  • जहरीली शराब का कहर, 10 की मौत, कई लोगों की स्थिति गंभीर

    जहरीली शराब का कहर, 10 की मौत, कई लोगों की स्थिति गंभीर

    छपरा: बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यह मामला सारण जिले से सामने आया है जहां जहरीली शराब से 10 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों की हालत अभी भी खराब है। इन सभी का इलाज चल रहा है। छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए 7 लोगों के शव पहुंचाए जा चुके हैं जबकि मसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कई बीमार लोगों का इलाज जारी है।

    परिजनों का कहना है कि सभी लोग एक साथ शराब पीने के कारण बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल लाया गयास लेकिन अस्पताल में भी उचित इलाज नहीं हुआ। लगातार बढ़ रहे मौत के मामलों को देखते हुए प्रशासन इलाकों में स्वास्थ विभाग की टीम भेज दिया है। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार इशुआपुर मसरख ,अमनौर में 10 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हो चुकी है।

    उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि प्रभावित इलाकों में उत्पाद विभाग की टीम ने भी छापेमारी शुरू कर दी है और शराब को जब्त करने का काम चल रहा है। जिन लोगों के परिजन इस कांड में अपनी जिंदगी गवा चुके हैं उनका रो रो कर बुरा हाल है। इस बीच छपरा में संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों की मौत के बाद शराबबंदी को लेकर आम लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

  • कपूरथलाः पुलिस ने बेहरमी से की युवक की पिटाई, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पुलिस ने बेहरमी से की युवक की पिटाई, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः महानगर में अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पंजाब पुलिस का एक और कारनामा जिला कपूरथला के ढिल्लवां थाने से सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाई और भाभी की शिकायत पर युवक की पुलिस की ओर से बेहरमी से पीटाई कर दी गई। पुलिस ने युवक को इतनी बेरहमी पीटा कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई।

    दरअसल, यह मामला कपूरथला के भंडाल बेट गांव का है, जहां दो भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और युवक की पिटाई करना शुरू कर देती है। मारपीट का शिकार हुए जगतार सिंह का कहना है कि हमारे दो भाइयों के बीच मामूली सी बात को लेकर हुए झगड़े के दौरान मेरी भाभी ने मेरे खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। झगड़े का कारण बताते हुए पीड़ित ने कहा है कि उसका भाई और भाभी डिप्रेशन का शिकार हैं और अक्सर आस-पड़ोस के साथ झगड़े करते रहते हैं, जिनका इलाज भी चल रहा है।

    पीड़िता ने आगे कहा कि इस मामूली विवाद के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई परमजीत सिंह और एक अन्य कर्मचारी ने मुझे पीटना शुरू कर दिया और फिर मुझे थाने ले गए। थाने ले जाकर उन्होंने मुझे फर्श पर लिटा दिया और मेरे पेट में टांगे मारी, साथ ही उन्होंने मेंर मुंह को जूतों से बुरी तरह से कुचल दिया। उसके बाद मुझे पूरा दिन हवालात में बंद रखा गया और शाम को तबीयत बिगड़ने पर मुझे छोड़ दिया गया।

    पीड़ित युवक जगतार सिंह की मां सुखजिंदर कौर का कहना है कि जब जगतार सिंह पुलिस से रिहा होकर घर आया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद परिजनों ने जगतार सिंह का निजी डॉक्टरों से इलाज करवाना चाहा, लेकिन उन्होंने उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, फिर परिजन जगतार सिंह को सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा जगतार का चैकअप करने के बाद पुष्टि हुई कि वह गंभीर रूप से घायल है और जगतार सिंह का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल जगतार सिंह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन अंदरूनी चोट के कारण उनके शरीर से पेशाब के जरिए खून अभी भी आ रहा है।

    थाना ढिल्लवां के एएसआई परमजीत सिंह से उनका पक्ष जानना चाहा तो पता चला की वे छुट्टी पर है। लेकिन फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने उनपर लगाए गए दोषों से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर जब ढिल्लवां के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और वह इसकी ईमानदारी से जांच करवाएंगे। पीड़िता की मां सुखजिंदर कौर ने एसएसपी कपूरथला को लिखित शिकायत भेज न्याय की मांग की है।

  • जालंधरः GTB Chowk के समीप लगे पान, बीड़ी के खोखे में हुई तोड़फोड़ और समान जलाने की वीडियो आई सामने 

    जालंधरः GTB Chowk के समीप लगे पान, बीड़ी के खोखे में हुई तोड़फोड़ और समान जलाने की वीडियो आई सामने 

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर के गुरु तेगबहादुर नगर चौक के समीप लंबे समय से पान, बीड़ी का खोखा चला रहे दुकानदारों में हुई तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जीटीबी चौक के पास निहंग सिंहो ने तंबाकू और सिगरेट के लगे खोखो में तोड़फोड़ कर उनके समान को जला दिया। वहीं राम अधार निवासी गुरू गोबिंद सिंह नगर, कांता प्रसाद निवासी गुरू तेगबहादुर नगर ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठे थे। इतनी ही देर वहां पर 5 से 6 निहंग उनकी दुकान पर आए और दुकान का सामान बाहर निकालकर जलाने लगे।

    कांता प्रसाद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से यहां पर खोखा लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। पीड़ित ने रोते हुए बताया कि आज उसका इस घटना में जो नुकसान हुआ है उसकी बरपाई करना बहुत मुश्किल है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना 6 की पुलिस को मौके पर बुलाया और घटना के संबंधी मामले की जानकारी दी। वहीं थाना प्रभारी टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लेने में जुट गए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान ले लिए गए है। पीड़ितों ने बताया उनका 30 से 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ितों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। 

    वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी देते हुए निंहग सिंह ने बताया कि गुरू द्वारा के रास्ते में आ रहे खोखो पर उनकी ओर से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हमने इन लोगों से अपील की है कि यह तंबाकू, सिगरेट का काम छोड़कर कोई और काम जैसे चाय, बच्चों का समान बेचने का काम कर ले। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के रास्तों में आने वाले इन तंबाकू और सिगरेट के खोखो पर यह कार्रवाई की गई है। 

  • जालंधरः Pims Hospital की पार्किंग में बने महखाने के मामले ADC ने मांगी रिपोर्ट, देखें वीडियो

    जालंधरः Pims Hospital की पार्किंग में बने महखाने के मामले ADC ने मांगी रिपोर्ट, देखें वीडियो

    ED की Assistant Commissioner ने दिए जांच के आदेश 

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब के जालंधर में शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले पंजाब इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस (पिम्स) कॉलेज के भीतर ऑर्गनाइज पार्टी के दौरान डीजे के साथ खूब शराब की पार्टी चली। जिसकी वीडियो वायरल होने बाद जालंधर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डॉ अमित महाजन ने निंदा की ओर पिम्स मेडिकल कॉलेज से पार्टी की रिपोर्ट मांगी गई। वहीं आबकारी विभाग की सहायक कमिश्नर ने ईटीओ सहित इंस्पेक्टर से इसकी जांच करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा के मंदिर में शराब की पार्टी ऑर्गेनाइज करना कॉलेज मैनेजमेंट पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। इस प्रोग्राम की वीडियो भी सामने आई है। जहां कई संख्या में स्टूडेंट्स प्रोग्राम में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

    बता दें कि शनिवार दोपहर से देर रात तक कॉलेज मैनेजमेंट ने फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स के लिए एक समारोह किया गया। इस प्रोग्राम में रात होते ही नए स्टूडेंट्स के लिए शराब और खाने-पीने का इंतजाम कर डीजे पर गाने लगाकर इंजॉय करवाया गया। जिसका सबूत वहां से एक मरीज के परिजन ने वीडियो बनाकर कॉलेज की पार्किंग में पड़ी शराब की बोतलें और खाने-पीने के स्टॉल की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो में व्यक्ति ने कहा कि देर रात तक समारोह चला और डीजे पर जोरदार आवाज से गाने चलाएं गए और उसी दौरान स्टूडेंट्स को शराब का सेवन भी करवाया गया है। सूत्र बताते है कि इस कॉलेज में अस्पताल भी है जहां लोग अपना इलाज करवाने भी आते हैं और उस शनिवार की रात इलाज करा रहे मरीजों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

    इस घटना की पड़ताल करते हुए जब कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी से बात करनी चाही तो मैनेजमेंट के लोगों ने बात करने से मना कर दिया। उस प्रोग्राम में गए बच्चों से भी बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे के आगे बोलने से मना कर दिया और कहा कि वह उनके मैनेजमेंट से ही बात करें। जिसके बाद जालंधर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डॉ अमित भारद्वाज से इस वीडियो को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा की शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटना होना निंदनीय है और इस घटना को लेकर वे कॉलेज के मैनेजमेंट से रिपोर्ट मांगेंगे कि कैसे वहां पर शराब कैसे पहुंची और ऐसा क्यों किया गया।

    उन्होंने कहा कॉलेज मैनेजमेंट से भी इस बारे में बात कर उनका पक्ष जानेंगे और बनती कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत आबकारी विभाग के सहायक कमिश्नर सुखविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना संबंधी उनको जानकारी है और उन्होंने ईटीओ सहित आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को इस बाबत रिपोर्ट मांगी है और पुलिस के साथ तालमेल कर बनती कार्रवाई करवाएंगे।