बाकी मृतकों की पहचान होनी बाकि है। इस भीषण हादसे में 48 लोग घायल हैं, जिसमें पुलिस के 4 जवान घायल हुए थे,कुछ की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। बीती रात बस ड्राइवर को मेडिकल के लिए मुंबई के अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बीएमसी के एल वार्ड कार्यालय के पास व्हाइट हाउस बिल्डिंग के बाहर रात करीब 9:30 बजे हुआ है।घायलों का इलाज सायन और कुर्ला के अस्पताल में जारी है। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है, जिसमें बेकाबू बस कार को रौंदते दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बेकाबू बेस्ट की बस ने करीब एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे वाली बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। अब बस के मेंटेनेंस की जांच जारी हैबस ने कई वाहनों और पैदल जा रहे लोगों को कुचला, 7 की मौत, 48 घायल#Buscrushes #people #walking #7killed #48injured#PushpaTheWildFire #Bengaluru #ShraddhaKapoor #RanbirKapoor pic.twitter.com/bWJg5MxXIn
— Encounter India (@Encounter_India) December 10, 2024