Blog

  • बन विभाग ने प्रतिबंधित अवैध लकड़ी ले जा रही पांच गाड़ीयां पकड़ीं

    बन विभाग ने प्रतिबंधित अवैध लकड़ी ले जा रही पांच गाड़ीयां पकड़ीं

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत बन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही पांच गाड़ीयां पकड़ीं है जोकि किसी भी वैध कागजात के बिना पंजाब जा रही थी उन्हें पकड़ कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात 2 बजे मुबारिक पुर व नादौन अम्व सड़क पर बन विभाग की टीम रेंज आफिसर राहुल ठाकुर की अगुवाई में

    फारेस्ट गार्ड दिनेश कुमार, बलदेव कुमार, तरसेम,अजय कुमार शामिल थे, द्वारा नाकाबंदी की गई थी। और मालवाहक गाड़ीयों पर नजर रखी जा रही थी। तो जांच के दौरान एक एक कर पांच पिकअप ट्राला पकड़ी गई।जिन गाड़ीयों में प्रतिबंधित लकड़ी जिस में सरीहं,कैंवल इत्यादि लोड थे, और बिना किसी वैद्य कागजातों के पंजाब ले जाई जा रही थी।बन अधिकारी द्वारा पूछताछ में पता चला यह गाड़ीयां जिला कांगड़ा ओर हमीरपुर से लकड़ी ले कर आ रही थीं। वहीं विभाग द्वारा बन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • देह व्यापार मामले में घर में पुलिस की Raid, 4 महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    देह व्यापार मामले में घर में पुलिस की Raid, 4 महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बरेलीः नवाबगंज कस्बे के गुलशन नगर मोहल्ले में पुलिस ने रेड की। जहां पुलिस ने मकान में छापा मारकर देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मकान से 4 महिलाएं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने मौके से 5 युवक और 5 युवतियों को हिरासत में लिया था, लेकिन पुलिस ने पूछताछ के बाद 4 युवकों और एक युवती को छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3200 रुपये कैश, चार मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इस कार्रवाई को लेकर नवाबगंज सर्किल अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं।

    सूचना मिलते ही उन्होंने थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव की टीम के साथ मौके पर छापा मारा। इस छापेमारी में घर के मालिक सहित कुल 5 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीओ गौरव सिंह ने कहा कि शहरों में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ की खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन जब इस तरह की अवैध गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होती हैं, तो यह ज्यादा चिंता का विषय बन जाता है। इससे न केवल स्थानीय सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है, बल्कि अपराध की जड़ें गहराने लगती हैं।

    छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से आपत्तिजनक सामग्री, कैश और मोबाइल फोन मिले, जिनका इस्तेमाल रैकेट के संचालन में हो रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह रैकेट कितने समय से संचालित हो रहा था और इसके तार कहां-कहां तक जुड़े हैं। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर अन्य सहयोगियों और ग्राहकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। इस कार्रवाई से ग्रामीण इलाके में सनसनी फैल गई।

  • Punjab News: Civil Hospital में 10 रुपये की पर्ची को लेकर नशेड़ी ने किया स्टाफ पर हमला, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में 10 रुपये की पर्ची को लेकर नशेड़ी ने किया स्टाफ पर हमला, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले की सब-डिविजन तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। जहां कंप्यूटर ऑपरेटर पर एक नशेड़ी द्वारा हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार 10 रुपये की पर्ची को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर पर हमला किया गया। इस हमले के विरोध में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। ऐतिहासिक नगर तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में तैनात यह युवक गुरसेवक सिंह अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी करता है, जिस पर नशीली दवा लेने के लिए अस्पताल आए एक नशेड़ी ने हमला कर दिया। वह बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके हाथ पर किरपाण लगने से वह घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

  • कुटलैहड़ में भारी बारिश से हुई तबाही पर विधायक ने किया विभिन्न जगहों का दौरा, नुकसान का लिया जायजा

    कुटलैहड़ में भारी बारिश से हुई तबाही पर विधायक ने किया विभिन्न जगहों का दौरा, नुकसान का लिया जायजा

    प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द नुक्सान की रिपोर्ट तैयार करने के दिए आदेश: विवेक शर्मा ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हाल ही में हुई मूसलधार बारिश ने भारी तबाही की है। क्षेत्र में जल प्रलय जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुक्सान पहुंचा है। इस आपदा की गंभीरता को समझते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और नुक्सान का जायजा लिया। उनके साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। विधायक ने कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 24 करोड़ रुपये से अधिक का नुक्सान हो चुका है। इस भारी नुकसान को देखते हुए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वेक्षण कर नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें ताकि समय रहते राहत और पुनर्वास कार्य शुरू किए जा सकें। इस संकट की घड़ी में एक बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए घोषणा की कि वह व्यक्तिगत आय से हर प्रभावित परिवार को ₹5,000 की आर्थिक सहायता देंगे।  विधायक विवेक शर्मा ने बडसाला पुल और नंगल सालंगड़ी स्थित धागा फैक्ट्री में हुए नुक्सान का भी जायजा लिया।उन्होंने बताया कि बडसाला पुल को लगभग 10 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वहीं नंगल सालंगड़ी में स्थित धागा फैक्ट्री, जिसमें 150 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, वहां बारिश का पानी घुसने से करीब 8 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इस नुक्सान ने ना सिर्फ फैक्ट्री प्रबंधन को झटका दिया है, बल्कि सैकड़ों कामगारों की आजीविका भी खतरे में डाल दी है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इस संकट की घड़ी में मैं और मेरी टीम हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर हैं। जब तक क्षेत्र की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन कितना तेज़ी से रिपोर्ट तैयार कर सरकार से सहायता दिलवा पाता है और क्या पीड़ितों को राहत समय पर मिल पाती है। कुटलैहड़ में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करने के दिए आदेश विधायक ने कहा कि भारी बारिश से कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कई हिस्सों में जल आपूर्ति ओर बिजली जैसे मूलभूत सुविधाएं बाधित हो रही है। हमने विभागों की इस सभी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप देने के आदेश दिए। विवेक शर्मा ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन भारी बारिश से अलर्ट किया है। इसलिए सतर्क रहे। और मौसम खराब होने पर खासकर नदी नालों की तरफ न जाएं। इस मौके पर कार्यवाहक एसडीएम बंगाणा अमित कुमार,खंड बिकास अधिकारी सुशील कुमार,कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी, जल शक्ति विभाग,फ्लड अधिकारी, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक कुमार मिंका,,प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज गौतम, अमित कुमार, राम किशन के अलावा अन्य सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य मौजूद रहे।
  • रामपुर बैली ब्रिज 6 से 9 जुलाई तक रहेगा बंद, यातायात चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक डायवर्ट

    रामपुर बैली ब्रिज 6 से 9 जुलाई तक रहेगा बंद, यातायात चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक डायवर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना-संतोषगढ़ रोड पर स्थित रामपुर अस्थायी बैली ब्रिज (आरडी 1/760) मरम्मत कार्य के चलते 6 से 9 जुलाई (चार दिनों) तक यातायात की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि ब्रिज की मरम्मत हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ऊना और विभाग के मैकेनिकल सब-डिवीजन ऊना के संयुक्त समन्वय से की जाएगी।

    कुलदीप सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा ताकि लोगों को असुविधा न हो।

  • Jalandhar News: एक्शन में नगर निगम के मेयर विनीत धीर, जारी किए ये आदेश

    Jalandhar News: एक्शन में नगर निगम के मेयर विनीत धीर, जारी किए ये आदेश

    जालंधर, ENS: नगर निगम के मेयर विनीत धीर एक्शन मोड में आ गए है। दरअसल, शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए मेयर विनीत धीर ने आदेश जारी किए है। जिसमें उन्होंने शहर की 2 टाईम सफाई करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी शहर को साफ सुथरा बनाने की अपील की है। दरअसल, आज मेयर विनीत धीर से अधिकारियों के साथ शहर की साफ सफाई और अधूरे कामों को लेकर मीटिंग भी की।

    जारी आदेशों के अनुसार शहर के अधीन आते इलाकों में साफ-सफाई 2 शिफ्टों में होगी। जिसमें पहली शिफ्ट में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सफाई की जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में 4 बजे से शाम 7 बजे तक सफाई की जाएगी। इस दौरान सेनेटरी अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि सभी सफाई कर्मियों की दो शिफ्टों की हाजरी को यकीनी बनाया जाए। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं।

  • Punjab News: मंत्री पद से इस्तीफे देने के बाद कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मंत्री पद से इस्तीफे देने के बाद कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल आज सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। बीते दिन कुलदीप धालीवाल ने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दिया था। वहीं श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने मन की बात साझा की। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, “आज वह गुरु रामदास जी के चरणों में माथा टेकने आए हैं।

    गुरु की कृपा से ही वह विधायक बनें, साढ़े 3 साल पंजाब कैबिनेट में मंत्री रहे। इस दौरान उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने का मौका मिला। आज वह गुरु साहिब का धन्यवाद करने और अगले मिशन के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं।” उन्होंने कहा कि वे अमेरिका छोड़कर पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के इरादे से आए हैं और यह मिशन मंत्री पद से हटने के बाद भी जारी रहेगा।

    धालीवाल ने अपनी नीयत पर दृढ़ता दिखाते हुए कहा, “वह अब भी लोगों की सेवा करते रहेंगे, उनके भले के लिए काम करके दिखाएंगे।” विरोधियों के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “जो लोग सालों से केवल तंज कसते आ रहे हैं, उनके पास कोई व्यवहारिक काम नहीं है। हमने तीन सालों में काम करके दिखाया है और आगे भी करेंगे।” पूर्व मंत्री ने अंत में कहा कि वे सीधे राजनीति के पक्ष में हैं और गुरु रामदास जी की कृपा से पंजाब में सच्चाई, विकास और जवाबदेही के लिए अपनी जिंदगी समर्पित करते रहेंगे।

  • Punjab News: घर की छत गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: घर की छत गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के माडल टाउन डा. अंबेडकर नगर में घर की छत्त गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं हादसे में 3 लोग घायल हुए है। घायल अवस्था में किशोरी को अस्पताल लेकर गए लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक किशोरी की पहचान कोमलप्रीत के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी सोहन सिंह ने कहा कि इलाके में एक घर की छत गिर गई। लेंटर रात करीब 12 बजे के बाद गिरा। सीलन के कारण लेंटर की हालत खस्ता थी और सरिया बाहर नजर आ रहा था। बेड में 3 लोग सो रहे थे और एक व्यक्ति चारपाई पर सो रहा था।

    किशोरी कोमलप्रीत अपने परिजनों के साथ बेड पर लेटी थी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। उसकी मां के भी सिर पर काफी चोट आई है। मृतक कोमलप्रीत 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस का कहना है कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पद

    सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पद

    ऊना/सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 8 जुलाई को प्रातः   10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 9 जुलाई को उप रोज़गार कार्यालय हरोली में आयोजित होंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17,500 से 22,000 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।

  • पेट्रोल स्टेशन और गैस डिपो में हुए 2 ब्लास्ट, कई घायल, देखें दिल दिहलाने वाला वीडियो

    पेट्रोल स्टेशन और गैस डिपो में हुए 2 ब्लास्ट, कई घायल, देखें दिल दिहलाने वाला वीडियो

    रोमः इटली की राजधानी रोम के एक पेट्रोल स्टेशन और गैस डिपो में भीषण ब्लास्ट हुआ है। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट के बाद आग का एक बड़ा गोला आसमान में दिखाई दिया। यह ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार लगभग सुबह 8 बजे हुआ। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से 300 मीटर दूर तक मलबा बिखर गया। यूके मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक के बाद एक दो ब्लास्ट हुए हैं। पहले विस्फोट से पहले गैस की गंध आ रही थी। इसके बाद दूसरा ब्लास्ट हुआ और आग का एक बड़ा गोला आसमान में छा गया।

    ब्लास्ट के बाद लोगों को घरों से निकाला गया है। इसके अलावा सभी वाहन चालकों को भी हटाया गया है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रोम के मेयर से बात की हैं। घटना स्थल के पास ही एक स्कूल था। हादसे के बाद 15 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौके पर कई फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को तैनात किया गया। वहीं रोम में गैस स्टेशन में धमाका होने से मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के 9 कर्मी घायल हो गए।

    बताया जा रहा हैकि विस्फोट की आवाज सुबह करीब आठ बजे सुनी गई। विस्फोट के बाद उठे काले धुएं और आग का गोला दूर से भी दिख रहा था। रोम पुलिस की प्रवक्ता एलिसाबेट्टा एकार्डो ने बताया कि बचाव कार्य के लिए वहां पहुंचे आठ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। इटली के सरकारी प्रसारक आरएआई को बताया, ‘‘पहले विस्फोट के बाद कुछ और विस्फोट हुए। घायल सभी पुलिसकर्मी झुलस गए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।’’

    अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लुका कैरी ने बताया कि विस्फोट में एक अग्निशमनकर्मी भी घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दस टीम को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि वह आसपास के इलाके की तलाशी ले रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कोई घायल तो नहीं है या पास की इमारतों में तो कोई नहीं फंसा है। गैस स्टेशन पर धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है।