Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो
पकिस्तान से खेप मंगवा करते थे सप्लाई
फिरोजपुर : थाना लखो के बहराम पुलिस ने दो नशा तस्करों को हेरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लाजर सिंह और अमनजीत के रूप में हुई है, जिनकी उम्र मात्र 18 और 24 वर्ष है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवा कर पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते हैं।
जिस पर कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर दो नशा तस्करों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 8 करोड़ रुपये की डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह सीमा पार बैठे नशा तस्करों से संपर्क कर ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन की खेप मंगवा सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है।
-
Punjab News : 500 ग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल और मैगजीनो सहित दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर : देहात थाना घरिंडा की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ़ अर्श, सिमरजीत सिंह उर्फ़ सिम्मू दोनों निवासी गग्गोबूहा थाना झबाल जिला तरन तारन के रूप में हुई है।
थाना घरिंडा के प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन और गैरकानूनी हथियार मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करते हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों 500 ग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल .30 बोर और 3 मैगजीन के साथ काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: फाटक खुला देख Driver ने रोकी Train, Gateman पर लगे सोने के आरोप
अमृतसर : अक्सर देखने और सुनने को मिला है कि ट्रेन खुले फाटक से गुजर गई। लेकिन इस बार एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें फाटक खुला देख ट्रेन के ड्राइवर ने खुद ही फाटक से पहले ट्रेन को रोक दिया। यह घटना कोट खालसा में बने रेलवे फाटक की है। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार गत रात्रि कोट खालसा में रेलवे फाटक खुला था और उसी दौरान ट्रेन आ गई। जिसे देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गेटमेन सोया हुआ था। जिसे देख लोगों को गुस्सा आ गया और उनकी आपस मे तीख़ी नोकझोंक हो गई।
जिसके बाद गेटमेन ने फाटक बंद किया और ट्रेन वहां से गुजर गई। इससे पहले ट्रेन के गार्ड और गेटमैन के बीच भी बहसबाजी हुई है। इस घटनाक्रम की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें लोग गेटमेन को गालियां निकाल रहे है और ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ की सरहाना कर रहे है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों पर FIR दर्ज की है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
-

Haryana News : लापता मासूम बच्ची का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, दहशत का माहौल
चरखी दादरी : चरखी दादरी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां प्रोफेसर कॉलोनी में नानी के घर आई साढ़े तीन साल की मासूम की मौत हो गई। रोहतक के इंद्रा कॉलोनी निवासी दीपक मजदूरी करता है। वह अपनी पत्नी, बच्ची व बेटे के साथ अपने ससुराल दादरी में रह रहा था। शनिवार शाम को उसकी बेटी अचानक से लापता हो गई।
जानकारी के अनुसार मासूम खेलते समय लापता हो गई थी। लापता बच्ची की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश की, तो बच्ची का शव पानी के हौद मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
-

Punjab News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर घायल
अबोहर : तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बच्ची को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार दोपहर आलमगढ़ गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बच्ची सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। बच्ची की पहचान पिंकी(7) के तौर पर हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की मां बिमला रानी के साथ सड़क निर्माण में मजदूरी करने अबोहर आई थी। रविवार को परिवार वापिस राजस्थान जा रहा था। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को काबू कर लिया। घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
-

Bus मेें लगी भीषण आग, 50 यात्री थे सवार
नई दिल्ली : शाजापुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग ढाबे पर खड़ी बस में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बस में एक यात्री सो रहा था, समय रहते वह भी बाहर निकल आया।
जानकारी के अनुसार यात्री आग में मामूली झुलसा है। इस आगजनी मेें बस और उसमें रखा सभी यात्रियों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार बस में आग शाजापुर से 5 किलोमीटर दूर सनकोटा पेट्रोल पंप के सामने स्थित ढाबे पर लगी है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर 12 बजे यात्री ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए उतरे थे। इसी दौरान थोड़ी देर बाद ही बस से आग की लपटे निकलने लगी।
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जानकारी के अनुसार करीब आधे घंटे बाद मौके परफायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही शाजापुर यातायात पुलिस, लालघाटी थाना पुलिस और उज्जैन जिले की तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
-

Pakistan के रेल मंत्री की भारत को धमकी
नई दिल्लीः पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के संबंध दिन-ब-दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। जहां, भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। वहीं दूसरी और पाकिस्तान के कुछ मंत्री भी इस दौरान भारत को धमकियां देते और भड़काउ ब्यान देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के रेल मंत्री मोहम्मद हनीफ अब्बासी की ओर से खुलेआम भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है।
इस दौरान अब्बासी ने कहा कि हमारी मिसाइलें… हमारे 130 परमाणु हथियार चौकों में सजाने के लिए नहीं है… वो भारत के लिए है…”। उन्होंने कहा कि अगर वह हमारा पानी बंद करेंगे तो वह जंग के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि शाहीन, गौरी और बलिस्टिक मिसाइलों का रुख भारत की तरफ ही है। इसलिए अगर भारत कोई कार्रवाई करता है तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे।
-

Scorpio सवार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, 3 युवकों की मौत
कैमूरः भभुआ-मोहनिया मार्ग पर परसिया गांव के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी मंटू पटेल के बेटे आदर्श पटेल, पप्पू तिवारी के बेटे आदित्य तिवारी और जितेंद्र यादव के बेटे भोलू यादव के रूप में हुई हैं। वहीं घायल की पहचान प्रभु गोंड के बेटे विकास गोंड के रूप में हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।
ग्रामीण कमलेश सिंह और देव कृष्ण तिवारी ने बताया कि चारों युवक बाइक से बारे गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोहनिया से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी टक्कर हो गई। उन्होंने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
-

Punjab Vigilance Bureau में अधिकारियों की नियुक्ति, SSP जगतप्रीत सिंह को मिला जालंधर का चार्ज
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में विजिलेंस ब्यूरो में की गई बड़ी कार्रवाई के बाद आईपीएस प्रवीण सिन्हा को चीफ का चार्ज सौंपा गया था। वहीं आज सरकार ने दिग्विजय कपिल को पीपीएस संयुक्त डायरेक्टर विजीलेंस का चार्ज और एसएसपी जगतप्रीत सिंह को जालंधर विजीलेंस का चार्ज सौंप दिया गया है।
