Blog

  • Punjab News: पूर्व सरपंच के कत्ल मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

    Punjab News: पूर्व सरपंच के कत्ल मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

    मानसाः जिले के गांव खिल्लण में 24 जनवरी को गांव की पूर्व महिला सरपंच की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रदीप संधू ने जानकारी देते हुए कहा कि 24 जनवरी को थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि गांव खिल्लण में महिंदरजीत कौर (45) पूर्व सरपंच पत्नी मनप्रीत सिंह निवासी खिल्लण हॉल आबाद नजदीक आईटीआई बूढ़लाडा में दिन-दिहाड़े हत्या कर दी है।

    इस संबंध में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मनप्रीत सिंह के बयान पर अमनिंदर सिंह पुत्र भगवंत सिंह, भगवंत सिंह पुत्र मल्ल सिंह, गुरपाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद डीएसपी बूटा सिंह की नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमरीक सिंह, मुख्य अधिकारी थाना सदर मानसा, सहायक थानेदार राजविंदर सिंह चौकी इंचार्ज नरिंदरपुरा की टीमों का गठन किया गया।

    जिसके बाद 40 वर्षीय अमरिंदर सिंह और 64 वर्षीय भगवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार (32 बोर रिवॉल्वर, 12 बोर डबल बैरल बंदूक सहित कारतूस) और स्क्रैप गाड़ी बिना नंबर की बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिंदरजीत कौर और अमरिंदर सिंह के बीच जमीन को लेकर झगड़ा होने के कारण महिंदरजीत का अंत हो गया है। गिरफ्तारी व्यक्तियों को अदालत में पेश करके 2 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

  • ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार Sleeper Bus, मां-बेटे सहित 4 की मौत, मची चीख-पुकार

    ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार Sleeper Bus, मां-बेटे सहित 4 की मौत, मची चीख-पुकार

    भरतपुरः स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत का मामला सामने आया है। जबकि 5 यात्री घायल हो गए। बस कासगंज (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही थी। इस दौरान सेवर पुल पर खड़े ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि रात में कोहरा बहुत था। सड़क पर एक ट्रेलर खराब होकर खड़ा था, लेकिन उसके पीछे कोई बैरिकेड या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। कोहरे के कारण बस ड्राइवर को ट्रेलर नहीं दिखा और बस उसमें घुस गई। भीषण टक्कर में गीता (38) पत्नी रामवीर और उनके बेटे कान्हा (8) निवासी सतोवा, मथुरा (यूपी) की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर मुक्खन सिंह (28) पुत्र खेम सिंह निवासी कठूमर (अलवर) और मुस्लिम (40) पुत्र इस्माइल निवासी कासगंज की भी जान चली गई।

    बस में सवार सतोवा निवासी रामवीर पत्नी गीता और बेटे कान्हा के साथ खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रामवीर भगवान की मूर्तियों के लिए कागज की पगड़ियां बनाते हैं। हर महीने माल सप्लाई करने खाटूश्याम जी जाते हैं। इस बार वे पत्नी और बेटे को भी साथ लेकर आए थे। हादसे में रामवीर की पत्नी और बेटे की मौत हो गई। रामवीर खुद गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सेवर थाना के एसआई अवधेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए। परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

  • Punjab News: हादसे का शिकार हुई स्कूल बस, टूटा बिजली का पोल, देखें वीडियो

    Punjab News: हादसे का शिकार हुई स्कूल बस, टूटा बिजली का पोल, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के ऊपली रोड पर अचानक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां एक स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया। इसमें सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई। बस बिजली बोर्ड के खंभे से टकराई और खंभा बीच में से टूट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। मीडिया से बात करते हुए स्कूल बस के ड्राइवर ने बताया कि जब वह बस लेकर जा रहा था तो दूसरी तरफ से एक कार आने के कारण हादसा हुआ।

    ड्राइवर के अनुसार जैसे ही उसने अपनी बस को सड़क से किनारे उतारा, सड़क खराब होने के कारण उसकी बस नीचे फिसली और खंभे में टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी तरफ बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने कहा कि बस के खंभे से टकराने के कारण हमारा 20 से 25 हजार का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

  • Punjab News: इंदिरा कॉलोनी में लूट की नीयत से महिला का कत्ल, किराएदार फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: इंदिरा कॉलोनी में लूट की नीयत से महिला का कत्ल, किराएदार फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 67 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान वीना रानी के रूप में हुई है। आरोप है कि महिला की हत्या कर उसके घर से सोना और अन्य कीमती सामान लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मीडिया से बात करते हुए मृतक महिला के रिश्तेदार नवल चरण निवासी लुधियाना ने बताया कि रानी उनकी भुआ सास थीं।

    उन्होंने कहा कि रात के समय घर में रह रहे किराएदारों ने वारदात को अंजाम दिया है। नवल चरण ने बताया कि जब वे सो रहे थे, तो किराएदार की पत्नी ने उन्हें जगाकर लूट की सूचना दी। घर के अंदर जाकर देखा तो वृद्ध महिला का शव पड़ा था और मकान का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने कहा कि महिला पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की सेवानिवृत्त कर्मचारी थीं।

    इस मामले के संबंध में एडिशनल डीसीपी श्री वनेला ने बताया कि पुलिस को आज सुबह सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में दो किराएदार पिछले डेढ़-दो साल से रह रहे थे। कल रात मृतक के पुत्र के साथ किराएदारों की शराब पार्टी चल रही थी, जिसके बाद तकरार हुई। नशे की हालत में हत्या होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार किराएदारों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

  • Punjab News: गैंगस्टर जगतार बॉक्सर गिरफ्तार

    Punjab News: गैंगस्टर जगतार बॉक्सर गिरफ्तार

    अमृतसरः पुलिस ने गैंगस्टर जगतार बॉक्सर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। उसकी गतिविधियों को लेकर लगातार इनपुट मिल रहे थे। पुख्ता सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जगतार के खिलाफ विभिन्न थानों में 40 से 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए थे।

    जानकारी के मुताबिक, इनमें से कई केस अभी भी अदालतों में लंबित चल रहे हैं। इन केसों में से कुछ मामलों में जांच जारी है। अब पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को दोबारा खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह हाल के समय में किन गतिविधियों में शामिल रहा।

    फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर पुराने मामलों, फरार साथियों और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े तथ्यों को खंगालेगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

     

  • खेत में फंदे से लटका मिला Leopard, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    खेत में फंदे से लटका मिला Leopard, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    अलवरः सरिस्का क्षेत्र के पास प्रतापगड़ के गुवाड़ा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां खेत में लेपर्ड पेड़ पर फंदे से लटका मिला। दरअसल, खेतों से जंगली जानवरों को दूर रखने के लिए किसान ने फंदा लगाया हुआ था जिसमें लेपर्ड फंस गया। करीब 3 से 4 घंटे तक लेपर्ड पेड़ पर लटका रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। वन नाका प्रतापगढ़ के अंतर्गत झिरी ग्राम पंचायत के शाखा का गुवाड़ा इलाके में सूचना पर वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। डीएफओ आरके हुड्डा के निर्देश पर राजगढ़ एसीएफ प्रशांत कुमार गौड़ और रेंजर जितेंद्र सैन ने घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने पेड़ पर लटके मृत लेपर्ड को उतारा और थानागाजी रेंज ऑफिस ले जाया गया। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बुधवार को गांव के प्रभुदयाल मीणा (54) पुत्र किशनलाल मीणा को हिरासत में लिया गया। सख्त पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने खेत में फंदा लगाया था। रेंजर जितेंद्र सैन ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से शिकार के उद्देश्य व उसके साथ कौन-कौन शामिल थे। इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दम घुटने से लेपर्ड की मौत हुई। 3 वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर हुआ हंगामा, युवकों ने पुलिस कर्मी में मारी बाइक, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर हुआ हंगामा, युवकों ने पुलिस कर्मी में मारी बाइक, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया। जहां देर रात पुलिस द्वारा नाका लगाकर संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान पुलिस मुलाजिम ने बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस का नाका लगा देख बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने पुलिस मुलाजिम में बाइक मार दी और फिर खुद गिर गए। नाके पर तैनात कांस्टेबल के हाथ व बाजू में चोट गई और नीचे गिरने से युवकों के हाथों व टाँगों पर चोट आई।

    मिठू बस्ती के रहने वाले वंशु ने गलती मानते हुए कहा कि उसने शराब पी हुई थी और वह दोस्त के साथ रेलवे स्टेशन पर आया था। पुलिस का नाका लगा हुआ था और सामने पुलिस मुलाजिम रोकने के लिए आ गया, जिसे देख वह घबरा गया और बाइक पर कंट्रोल न रहने के कारण बाइक मुलाजिम में लगी और फिर वह गिर गए। नीचे गिरने से उसके पीछे बैठा दोस्त और खुद के हाथों में चोटें आ गई, वहीं रेलवे स्टेशन नाके पर तैनात कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह टीम सहित रात को नाके पर तैनात थे।

    उसी दौरान एक बाइक सवार दो युवकों को उनकी टीम के कांस्टेबल ने रोकने की कोशिश की तो युवकों ने बाइक को तेज कर भगाने की कोशिश की लेकिन बाइक कंट्रोल में नहीं रहा। युवकों ने बाइक को कांस्टेबल के बीच मार दिया और खुद भी गिर गए। पकड़े जाने पर जब पुलिस ने पूछा कि शराब पी है तो बाइक चालक युवक बोला ज्यादा शराब नहीं पाइयाँ दारु ही पी है। अल्कोहल मीटर से चेक किया तो 204 प्वाइंट की शराब मात्रा आई। पुलिस ने बाइक के कागजात न होने पर बाइक इंपाउंड कर दिया।

  • Punjab सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Punjab सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    चंडीगढ़ः पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को आज सुबह बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। इस धमकी भरे ई-मेल के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। जिसके बाद पूरे सचिवालय परिसर से कर्मियों को बाहर निकालकर इमारत को खाली करवा लिया गया है।

    धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), CISF, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सचिवालय के हर ब्लॉक, कमरे और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। बता दें कि बीते दिन चंडीगढ़ और ग्रुरुग्राम के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी को लेकर ई-मेल आया था। हालांकि बीते दिन स्कूलों की इमारतों में से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

  • Punjab News: Drone से आई 40 किलो हेरोइन, हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद, तस्कर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Drone से आई 40 किलो हेरोइन, हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद, तस्कर फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के राजासांसी हलके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने राजासांसी के उठियां गांव से हथियारों के साथ 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तान से देर रात ड्रोन के जरिए काले पैकेट में पैक करके भारत में डंप की गई थी। पुलिस के मुताबिक, 40 kg से ज्यादा हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में मोटरसाइकिल सवार युवक जो खेप लेने आए थे, मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ युवक हेरोइन और हथियारों की खेप लेकर जा रहे थे। इस दौरान रात में गांव में नई सड़क बनने के दौरान जब उन्हें आगे जाने से रोका गया तो युवक घबरा गए और चेकिंग होने के डर से मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया और उनके सामान की जांच की तो काले लिफाफे में 40 kg से ज्यादा हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    देर रात राजासांसी विधानसभा क्षेत्र की इंचार्ज सोनिया मान भी मौके पर पहुंचीं और पूरे हालात का जायजा लिया। इस मौके पर सोनिया मान ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे “ड्रग्स के खिलाफ जंग” कैंपेन के तहत ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निफ्टी में भी दिखा असर

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निफ्टी में भी दिखा असर

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में वीरवार 29 जनवरी के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। भारतीय शेयर बाजार में 29 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 250.45 अंकों की गिरावट के साथ 82,094.23 पर और निफ्टी 60.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,281.95 पर खुला। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला। रुपये ने शुरुआती कारोबार में 91.99 का नया रिकॉर्ड निचला स्तर छूते हुए 92 के पार कारोबार किया। पिछला बंद भाव 91.79 था। हालांकि, शुरुआती कारोबारी में ही दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली और यह लाल निशान पर फिसल गए।

    आज लगभग 1334 शेयर बढ़त के साथ खुले, 1070 शेयर गिरे और 166 शेयर बिना किसी बदलाव के रहे। निफ्टी पर L&T, हिंडाल्को, ONGC, कोल इंडिया और JSW स्टील बड़े गेनर्स में शामिल रहे। वहीं, मारुति सुजुकी, डॉ. रेड्डीज लैब्स, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन लूजर्स की लिस्ट में रहे। निवेशकों में सावधानी देखने को मिली क्योंकि वैश्विक संकेत मिश्रित थे और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने विदेशी निवेशकों के रुख को प्रभावित किया।

    मिली जानकारी के अनुसार Rail Vikas Nigam: Northern Railway के लिए Rs 1,201.35 करोड़ के प्रोजेक्ट में Rail Vikas Nigam–GPT joint venture ने सबसे कम बोली लगाई। इस परियोजना में वाराणसी के पास गंगा नदी पर 11 नए रेल-कम-रोड ब्रिज बनाना शामिल है, जिसमें चार रेलवे ट्रैक और छह लेन रोड के लिए डेक बनाए जाएंगे। Wipro ने Factory के साथ साझेदारी की है, जो एंटरप्राइज में AI-पावर्ड एजेंट-नेटिव विकास को लागू करने में मदद करेगी। Wipro Ventures ने Factory के हालिया फंडिंग राउंड में भी निवेश किया है। Vedanta ने Hindustan Zinc के Offer-for-Sale में 1.4 करोड़ अतिरिक्त शेयरों का ऑप्शन एक्सरसाइज किया, जिससे कुल ऑफर साइज बढ़कर 4.75 करोड़ शेयर हो गया। बैंक के नए CFO के रूप में धीरेंद्र जैन को नियुक्त किया गया है। वे 1 फरवरी से पदभार संभालेंगे, जबकि वर्तमान CFO अविनाश वसंत प्रभु 31 जनवरी को पद छोड़ेंगे।