Punjab News: Drone से आई 40 किलो हेरोइन, हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद, तस्कर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः शहर के राजासांसी हलके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने राजासांसी के उठियां गांव से हथियारों के साथ 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तान से देर रात ड्रोन के जरिए काले पैकेट में पैक करके भारत में डंप की गई थी। पुलिस के मुताबिक, 40 kg से ज्यादा हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में मोटरसाइकिल सवार युवक जो खेप लेने आए थे, मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ युवक हेरोइन और हथियारों की खेप लेकर जा रहे थे। इस दौरान रात में गांव में नई सड़क बनने के दौरान जब उन्हें आगे जाने से रोका गया तो युवक घबरा गए और चेकिंग होने के डर से मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया और उनके सामान की जांच की तो काले लिफाफे में 40 kg से ज्यादा हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए।

देर रात राजासांसी विधानसभा क्षेत्र की इंचार्ज सोनिया मान भी मौके पर पहुंचीं और पूरे हालात का जायजा लिया। इस मौके पर सोनिया मान ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे “ड्रग्स के खिलाफ जंग” कैंपेन के तहत ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *