Blog

  • Jalandhar News: इलेक्ट्रिक मार्किट में थ्री व्हीलर और कार में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: इलेक्ट्रिक मार्किट में थ्री व्हीलर और कार में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में कार और थ्री व्हीलर का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद प्रवासी चालक द्वारा गलती मान ली गई और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि कार के हुए नुकसान को लेकर 5 हजार रुपए में राजीनामा हो गया।

    बता दें कि इस घटना को लेकर पहले दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद मौके पर भारी जाम लग गया था। हंगामा होता देख मार्किट के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और एक पक्ष ने गलती मानते हुए उसकी भरपाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों को घटना स्थल से दुकानदारों द्वारा भेजा गया और जाम को खुलवाया गया।

  • Punjab News: सब्जी मंडी में किसानों ने खोला मोर्चा, अध्यक्ष के हस्ताक्षेप पर सुलझा मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में किसानों ने खोला मोर्चा, अध्यक्ष के हस्ताक्षेप पर सुलझा मामला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के बहादुरके रोड स्थित दाना मंडी के नजदीक सब्जी मंडी में पर्ची को लेकर मामला गरमा हुआ है। आरोप है कि मंडी में अधिका टैक्स वसूला जा रहा है। इसी मामले को लेकर आज किसान नेता दिलबाग सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में किसानों ने ठेकेदारों और पार्किंग मुलाजिमों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना लगाया गया। वहीं दूसरी ओर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए मंडी बोर्ड के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बताया कि बीते दिन पर्ची काटने को लेकर झगड़ा हो गया था।

    किसान नेता ने कहा कि अगर मंडी में सफाई नहीं है तो वह पर्ची के पैसे किसलिए दें। इस मामले को लेकर सेक्रेटरी यहां पर मौजूद नहीं थे और वह रायपुर दफ्तर में काम के सिलसिले में गए हुए थे। जिसके बाद आज दोनों ठेकेदारों को बुलाया गया और सफाई को लेकर उन्हें चेतावनी दी गई। इस मामले को लेकर किसान नेता के सामने बात की गई और मामले को सुलझा लिया गया। इस घटना में हुए नुकसान की भरपाई भी कर दी गई है। वहीं किसानों की एंट्री को लेकर कहा कि उनकी एंट्री फ्री है और कोई भी किसान अपनी जमीन के दस्तावेज दिखाता है तो उन्हें एंट्री फ्री दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि अधिक चार्ज अगर कोई वसूलता है तो इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसान नेता दिलबाग सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते दिन कुछ किसान मंडी में साग बेचने आए थे। पार्किंग मुलाजिमों ने अवैध वसूली को लेकर न केवल गाली-गलौज की बल्कि उन पर कृपाण से हमला कर दिया। किसान बुरी तरह घायल हुए हैं जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। दिलबाग सिंह ने बताया कि हमने अध्यक्ष को मंडी में फैली गंदगी और ओवरचार्जिंग का मौका दिखाया। ठेकेदारों ने अपनी गलती स्वीकार की है और भविष्य में ऐसा न करने का लिखित भरोसा दिया है। अध्यक्ष के आश्वासन पर हमने फिलहाल धरना खत्म कर दिया है।

  • Jalandhar News: शिवसेना नेता की गनमैन के फर्जी नाके को लेकर जत्थेबंदियों ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें Live

    Jalandhar News: शिवसेना नेता की गनमैन के फर्जी नाके को लेकर जत्थेबंदियों ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें Live

    जालंधर, ENS: पिम्स अस्पताल के बाहर कुछ दिन पहले शिवसेना नेता के गनमैन की ओर से फर्जी नाका लगाया गया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुई थी। इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए शिवसेना नेता के गनमैन कॉन्सटेबल मनी कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस उसके 2 अन्य साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक दोनों व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    वहीं आज सिख जत्थेबंदियां इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर दफ्तर पहुंची है। शिकायत में जत्थेबंदियों ने  शिवसेना नेता विनय कपूर, मोहित अंगुराल और कांस्टेबल मनी कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को मांग पत्र देते हुए कहा कि 24 तारीख की घटना और वह इस मामले को लेकर 3 दिन से अधिकारी को मिलने का समय मांग रहे थे, लेकिन कोई नहीं मिल रहा था। सिख नेता ने कहा कि कांस्टेबल मनी कुमार वह व्यक्ति है जो पहले भी 2 से 3 बार विवादों में आ चुका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह फास्टफूड की दुकान पर जाकर फ्री खाना खा रहा है। जत्थेबंदियों की मांग है कि कांस्टेबल को लाइन हाजिर नहीं बल्कि डिसमिस किया जाए।

    उन्होंने कहा कि अगर कांस्टेबल को डिसमिस नहीं किया गया तो वह उसके खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और उसे डिसमिस करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सिख नेता ने कहा कि पंजाब में कई जगह लोगों की हत्याए हो रही है और ऐसे में उनकी सिक्योरिटी की मांग को गलत नहीं ठहराते, लेकिन सिक्योरिटी की आड़ में फर्जी नाका लगाकर कार्रवाई करना गलत है। इस दौरान शिवसेना नेता विनय कपूर को लेकर कहा कि वह सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए धमकी दे रहा हैकि पुलिस के साथ गलत हो रहा है। ऐसे में आज सिख जत्थेबंदियों ने 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर मांग पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

     

  • Punjab News: SC आयोग के अध्यक्ष ने SDM को किया तलब

    Punjab News: SC आयोग के अध्यक्ष ने SDM को किया तलब

    रोपड़ः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए रोपड़ जिले के नंगल सब-डिवीजन के एस.डी.एम. सचिन पाठक को तलब किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.सी. आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसायटी के जनरल सचिव संत इन्दर दास निवासी गाँव चूहड़वाली, जिला जालंधर द्वारा दर्ज शिकायत की सुनवाई आयोग कर रहा है। इसके तहत संबंधित तहसीलदार की गैरहाज़िरी रही।

    इस पर आयोग ने दिनांक 03-02-2026 को श्री सचिन पाठक, एस.डी.एम., नंगल को तलब किया है और तहसीलदार की गैरहाज़िरी पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है।

  • Boyfriend ने कीचड़ में दबाकर Girlfriend को मौत के घाट उतारा, थाने में आरोपी ने किए बड़े खुलासे

    Boyfriend ने कीचड़ में दबाकर Girlfriend को मौत के घाट उतारा, थाने में आरोपी ने किए बड़े खुलासे

    जांजगीर-चांपाः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, बॉयफ्रेंड ने कीचड़ में सिर दबाकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती को कीचड़ में गले तक गाड़कर तड़पाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। थाने में आरोपी ने कबूल किया, वो मुझे समय नहीं देती थी। दूसरे युवक से बात करती थी, इसलिए गुस्से में मार दिया।

    जानकारी मुताबिक, मृतका की पहचान पूजा महंत (22) के रूप में हुई है। 27 जनवरी की सुबह बरगांव में रामेश्वर साहू के खेत में पूजा महंत की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई। केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें तड़के सुबह 4.38 बजे 2 युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए। इसके कुछ ही मिनट बाद 4.45 बजे पूजा महंत अकेली मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई थी। जांच में पता चला कि पूजा महंत कीरित गांव में त्योहार में शामिल होने के बाद रात 12 से 1 बजे के बीच घर लौटी थी। उसके पिता ने भी उसे देखा था।

    इसके बाद उसे फिर सुबह करीब 4:45 बजे कॉल आया और बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से निकल गई। परिवार मुताबिक, जब सुबह पूजा महंत घर पर नहीं मिलीं, तो उन्होंने पड़ोस में लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 9 बजे उसी गांव का किसान रामेश्वर साहू अपने खेत में गया था। उसने कीचड़ में पूजा महंत की लाश देखी। उसने पूजा के परिवार को जानकारी दी। इस दौरान परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों से बयान के बाद FIR दर्ज की गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस जांच और CCTV फुटेज के आधार पर पूजा महंत के बॉयफ्रेंड प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28 वर्षीय) पर शक हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोरिया के पटना से प्रवीण प्रकाश चंद्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन CCTV फुटेज और अपने बयानों से पकड़ा गया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

    आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा ने बताया कि, उसे शक था कि पूजा किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है और उसे समय नहीं देती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में उसने खेत में पूजा को धक्का देकर उसका सिर कीचड़ में दबा दिया जिससे पूजा की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी को भगाने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा और दोस्त केशव चंद्रा ने मदद की। दोनों ने प्रवीण को शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेजा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी प्रवीण को पटना से गिरफ्तार किया। सभी निवासी नवागढ़ के बरगांव रहने वाले हैं।

  • Jalandhar News: एक्टिवा और कूड़े के टिप्पर की टक्कर में महिला की मौत, चालक फरार, देखें Live

    Jalandhar News: एक्टिवा और कूड़े के टिप्पर की टक्कर में महिला की मौत, चालक फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतगर्त आते इलाके में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। दरअसल, डोल्फिन होटल के पास कूड़े के टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र 50 से 55 साल बताई जा रही है। मृतक की पहचान सुनीता अरोड़ा पत्नी नरेश अरोड़ा निवासी 258 दिलबाग नगर, बस्ती गुजा के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार इस घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान की जा रही है। महिला की पहचान के बाद परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं टिप्पर और एक्टिवा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

    वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि गाड़ी में दो लोग सवार थे। घटना के बाद टिप्पर सवार मौके से फरार हो गया। व्यक्ति ने बताया कि टिप्पर चालक की गलती से हादसा हुआ है। इस दौरान लोग उसे पकड़ने के लिए गए थे, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार टिप्पर चालक काफी तेज रफ्तार से आ रहा था, जबकि महिला धीरे से एक्टिवा चला रही थी।

    इस दौरान लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन टिप्पर चालक महिला को कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया। एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम टिप्पर की टक्कर में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई है। एक्टिवा की आरसी की जांच के बाद पता चला है कि महिला दिलबाग नगर की रहने वाली है। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • बजट से पहले PM Modi का बड़ा ऐलान, बोले – ‘अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं’

    बजट से पहले PM Modi का बड़ा ऐलान, बोले – ‘अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं’

    नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र आज से शुरु होने वाला है। बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रुप से संबोधित किया है। सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि – हमारी सरकार की पहचान रही है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। आगे पीएम ने कहा कि – ‘सत्र के शुरुआत में राष्ट्रपति ने सांसदों से जो भी अपेक्षाएं व्यक्त की हैं मुझे विश्वास है कि सांसदों ने उसको गंभीरता से लिया होगा। उन्होंने कहा कि यह सत्र बहुत ही जरुरी सत्र है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत गया है। यह दूसरी चौथाई की शुरुआत है। 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जरुरी 25 सालों की शुरुआत हो चुकी है’।

    आने वाला भविष्य होगा उज्जवल

    प्रधानमंत्री ने कहा कि – ‘यह दूसरे क्वाटर का पहला बजट है। निर्मला सीतारमण पहली वित्त मंत्री हैं जो लगातार 9वीं बार देश के संसद में बजट प्रस्तुत करने वाली हैं। यह गौरव का पल है। पीएम मोदी ने भारत-EU की बीच में हुई फ्री ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल की शुरुआत एक पॉजिटिव नोट पर हुई। उन्होंने कहा कि भारत और EU का एग्रीमेंट इस बात की झलक है कि आने वाली दिशाएं कितनी उज्जवल हैं’।

    बाजार में जाएं

    पीएम ने कहा कि – ‘हमारे देश के मैन्युफैक्चरर इस मौके का इस्तेमाल क्षमताएं बढ़ाने के लिए करेंगे। वो इसे ऐसे ना देखें कि बहुत बड़ा बाजार खुल गया है और अब हमारा सामान सस्ते में पहुंच जाएगा। यह एक अवसर है इसलिए क्वालिटी पर बल दें। बेस्ट क्वालिटी लेकर बाजार में जाएं। यह EU के 27 देशों के खरीदारों का दिल जीत लेगा। इसका असर लंबे समय तक रहता है। यह प्रोडक्टिव भारत की दिशा में बड़ा कदम है। देश का ध्यान बजट की ओर जाना चाहिए। हमारी सरकार की नीति है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म और अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं’।

    1 फरवरी को आएगा देश का बजट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में भारत का आर्थिक सर्वे पेश करने वाली हैं। आर्थिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था का व्यापक आकलन प्रस्तुत करेगा और यह बजट पेश करने से पहले महत्वपूर्ण जानकारी देगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश करने वाली हैं। यह लगातार उनका नौंवा बजट होगा। उम्मीद ऐसी लगाई जा रही है कि इसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सुधारत्मक उपाय शामिल होंगे।
  • प्राइवेट वीडियो को लेकर भड़की Pakistan सोशल मीडिया स्टार Alina Amir, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    प्राइवेट वीडियो को लेकर भड़की Pakistan सोशल मीडिया स्टार Alina Amir, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार अलीना आमिर इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। क्योंकि कुछ दिनों पहले उनका एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था। अलीना के 5 मिनट 24 सेकंड के MMS ने इंटरनेट हिला दिया था। वहीं अब अलीना ने हाल ही में एक वीडियो साझा कर अपने प्राइवेट वीडियो के वायरल होने पर गुस्सा जाहिर किया है। हालांकि, उन्होंने इसे AI और डीपफेक वीडियो बताया।

    इसके साथ ही, वीडियो को वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी। अलीना आमिर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह डिजिटल उत्पीड़न और साइबर अपराध है। वह इस मामले में चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की फर्जी सामग्री किसी की प्रतिष्ठा और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

    अलीना ने पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से भी अपील की है कि इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में किसी और महिला को इस तरह की साइबर हिंसा का शिकार न होना पड़े। इतना ही नहीं अलीना ने वीडियो साझा कर पंजाब सीएम मरियम नवाज से इस मामले पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

    अलीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टा एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- मैं इस मामले पर बात नहीं करना चाह रही थी। एक सप्ताह से मैं यह सब देख रही थी, लेकिन अब मैंने 100 से ज्यादा वीडियो अपनी देख ली हैं कि लोग कह रहे हैं कि अलीना आमिर की वीडियो लीक हो गई है। मैं हैरान हूं ऐसे लोगों को देखकर ये लोग किसी को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पंजाब की सीएम मरियम नवाज से अलीना ने रिक्वेस्ट की हैं कि वह ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ एक्शन लें। अलीना आगे कहती हैं कि साइबर क्राइम डिपार्टमेंट अच्छा काम कर रहा है।

    मैं इस मामले पर अफसरों को गुजारिश करूंगी कि जो लोग मेरा फर्जी वीडियो बनाकर फैला रहे हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इन लोगों को सजा मिलना बहुत जरूरी है। ये लोग महिलाओं का वीडियो बनाकर उनका उत्पीड़न करते हैं। बता दें कि अलीना आमिर के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं और वह लगातार अपने वीडियो शेयर करती हैं। वह अपनी वीडियो से काफी मशहूर भी हैं। उनकी वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आती हैं लेकिन इस बार वह अपनी 5 मिनट 24 सेकंड के नकली वीडियो लीक होने की बात को लेकर चर्चा में आई हैं। अलीना आमिर पाकिस्तान के ऐतिहासिक शहर लाहौर में रहती हैं।

     

  • अब इस जगह हुआ Plane Crash, सासंद सहित 15 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    अब इस जगह हुआ Plane Crash, सासंद सहित 15 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    कोलंबियाः 2 दिन में लगातार 2 प्लेन क्रैश होने के हादसे सामने आए है। दरअसल, बीते दिन महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजीव पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश से मौत हो गई थी। वहीं अब कोलंबिया में विमान हादसे की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को उत्तर-पूर्वी कोलंबिया के नॉर्टे डी सेंटेंडर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे के दौरान विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें कोलंबियाई संसद (चेंबर ऑफ डेप्युटीज) के एक सदस्य और आगामी चुनावों के एक उम्मीदवार भी शामिल थे।

    राज्य संचालित एयरलाइन सतेना का बीचक्राफ्ट 1900 ट्विन-प्रोपेलर विमान कुकुटा से ओकाना जा रहा था, जब यह वेनेजुएला सीमा के निकट पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 13 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य सवार थे, और दुर्भाग्यवश कोई भी जीवित नहीं बचा। उड़ान संचालित करते वाली सरकारी एयरलाइन सतेना ने कहा कि यात्रियों की स्थिति का पता लगाने के लिए एक मौके पर बचाव दल भेजा गया है।

    कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी के जांचकर्ता अब मलबे की जांच कर रहे हैं ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तकनीकी खराबी या खराब मौसम को लेकर कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है। कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के दुर्घटना जांच निदेशालय ने तत्काल खोज और बचाव प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया है।

    परिजनों की सहायता के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर (601) 919 3333 भी जारी किया गया है। अभी तक विमान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि विमान में एक सांसद और एक चुनावी उम्मीदवार भी सवार थे। स्थानीय सांसद विलमर कैरिल्लो ने बताया, “हमें इस विमान हादसे की सूचना बेहद चिंता के साथ मिली थी, जिसमें मेरे सहयोगी डियोजेनेस किंतेरो, कार्लोस साल्सेडो और उनकी टीमें यात्रा कर रही थीं।” डियोजेनेस किंतेरो कोलंबिया की चैंबर ऑफ डेप्युटीज़ के सदस्य थे, जबकि कार्लोस साल्सेडो आगामी चुनावों के उम्मीदवार थे।

     

  • 9वीं क्लास की छात्रा से Gang Rape, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, आहत युवती ने की आत्महत्या

    9वीं क्लास की छात्रा से Gang Rape, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, आहत युवती ने की आत्महत्या

    बीकानेरः जिले के खाजूवाला में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसके बाद लड़की ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। दरअसल, दुष्कर्म 22 जनवरी को हुआ, जिसके बाद लड़की ने जहरीली स्प्रे पी ली थी, जिससे उसकी बुधवार शाम इलाज के दौरान पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

    जानकारी मुताबिक, खाजूवाला में दो युवकों ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को पहले कार में अगवा किया और बाद में सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और छात्रा को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इससे आहत छात्रा ने घर आकर जहर पी लिया। उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और इलाज के दौरान 27 जनवरी की शाम को उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को छात्रा का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है और उसके भाई की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। जब युवती की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी तो उसने अपनी मां और परिवार के लोगों को सामूहिक दुष्कर्म के बारे में बताया था।

    मामले की जांच कर रहे खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा का मेडिकल मुआयना कराया गया था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी को डिटेन कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसके साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।