Blog

  • दंपति ने 2 मासूम बच्चों के साथ की आत्महत्या, पानी के टैंक में मिले शव

    दंपति ने 2 मासूम बच्चों के साथ की आत्महत्या, पानी के टैंक में मिले शव

    बाड़मेरः जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, दंपति ने अपने 2 मासूम बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया। आस-पड़ोस के लोगों को घर में बच्चों की चहल-पहल दिखाई नहीं दी तो उन्हें शक हुआ। जब लोगों ने जांच की तो चारों के शव पानी के टैंक में मिले।

    डीएसपी मानाराम गर्ग ने बताया कि उण्डू गांव में पड़ोसियों ने रात 8 बजे 4 लोगों के टैंक में गिरने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस पहुंची तो शिवलाल (35) पुत्र नगाराम निवासी उण्डू, पत्नी कविता (32), 8 और 9 साल के बेटे रामदेव और बजरंग का शव घर के बाहर खेत में बने टैंक में मिला। अब तक की पूछताछ में मामला सामूहिक सुसाइड का लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। शिवलाल दो भाई था। एक भाई मांगीलाल बाड़मेर शहर में रहता है।

    टैंक घर से 20 मीटर दूर खेत में बना है। खेत और घर एक ही जगह बने हुए हैं। मंगलवार को दोपहर से ही भाई और भाभी का फोन बंद आने पर शिवलाल के भाई मांगीलाल ने शाम को 6.30 बजे अपने मजदूर को घर पर जाकर देखने को कहा। ​मजदूर घर पहुंचा तो उसे कोई नहीं दिखा, जिस पर वह लौट गया। मांगीलाल द्वारा जोर देने पर उसने वापस आकर परिवारजनों की तलाश की तो टैंक में महिला का शव देखकर वह घबरा गया। वहां से भागकर पड़ोसियों के पास आया। पड़ोसियों ने रात करीब 8 बजे इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शवों को बाहर निकाला जाएगा। विवाहिता का पीहर सेवनियाला बायतु है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बकरियों को तालाब में नहलाने गए 2 बच्चों के साथ हुआ हादसा, मौत

    बकरियों को तालाब में नहलाने गए 2 बच्चों के साथ हुआ हादसा, मौत

    नागौरः जिले में खींवसर उपखंड क्षेत्र स्थित आकला गांव में बकरियों को पानी पिलाने तालाब पर गए एक ही परिवार के 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, जिन्हें जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी देते हुए मुकेश मेघवाल ने बताया कि वह आकला के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कैलाश (9) और उसके परिवार के ही देवाराम पुत्र मदनराम (12) मंगलवार शाम को खेत पर कार्य कर रहे थे। दोनों बच्चे बकरियों को पानी पिलाने के लिए सड़क के पास बने तालाब पर लेकर गए। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्चें तालाब में डूब गए। काफी देर नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चों को ढूंढना शुरू किया। बाद में उनके तालाब के पास जाने की बात सामने आई। इस दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 4 घंटे बाद दोनों शव तालाब से बाहर निकाले जा सके। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: ड्यूटी पर जा रहे Security guard की हादसे में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्यूटी पर जा रहे Security guard की हादसे में मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जालंधर रोड पर धर्मकोट थाना के अधीन पड़ते गांव जलालाबाद के पास एक भयानक हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलदेव सिंह के रूप में हुई है। वही बलदेव सिंह धर्मकोट के गांव बाडू वाल का रहने वाला था और किसी स्कूल में चौकीदार की ड्यूटी करत था।

    जानकारी अनुसार आज सुबह वह अपनी बाइक पर ड्यूटी पर आ रहा था, जलालाबाद के पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मौक पर पहुंचे समाज सेवा सोसाइटी के मेंबरों ने शव को अस्पताल पहुंचाया। सदस्यों ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि पुल के पास हादसा हुआ है। मौक पर पहुंचे तो शव काफी क्षतिग्रस्त हालत में था। जिसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल की मोर्चरी मेें रखाव दिया है। हादसे की सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Punjab News: पुलिस ने सुखबीर बादल को लिया हिरासत में, देखें live

    Punjab News: पुलिस ने सुखबीर बादल को लिया हिरासत में, देखें live

    मोहालीः आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह का 7 दिन का रिमांड खत्म होने पर आज विजिलेंस की टीम उन्हें दोबारा कोर्ट में कुछ देर में पेश करेंगी। लेकिन मजीठिया की कोर्ट में पेशी से पहले अकाली दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मोहाली में इकट्ठ करने का ऐलान किया गया था। जहां भारी पुलिस फोर्स ने कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को मोहाली जाने से पहले ही रोक लिया।

    शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जब मजीठिया की पेशी के समर्थन में अदालत पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया। हिरासत के दौरान सुखबीर बादल और पुलिस के बीच बहस भी देखने को मिली। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान मीडिया को भी कोर्ट परिसर से दूर रखा गया और किसी को भी भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। जिसमें बाद हिरासत में लिए गए सुखबीर बादल सहित अन्य कार्यकर्ताओं को बस में बिठाकर पुलिस ले गई है।

    पुलिस और पंजाब आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा का कहना है कि शांति भंग करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएंगी। दरअसल, आज मजीठिया की कोर्ट में पेशी के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। इस दौरान अकाली दल के नेताओं को कोर्ट की ओर जाने से रोका जा रहा है। बता दें कि इस मामले को लेकर कुछ देर पहले सुखबीर बादल ने आरोप लगाए थे कि अकाली दल के हजारों वर्करों को मोहाली जाने से रोका जा रहा है।

    जिसके बाद ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सुखबीर बादल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सुखबीर बादल जो कह रहे हैं कि हमारे हजारों कर्मचारी सड़कों पर रोके जा रहे हैं, वे यह बताएं कि उनके पास अभी भी पंजाब में हजारों कर्मचारी बचे हैं। अकाली दल अब खाली दल बन चुका है।

    उन्होंने कहा कि जिहड़ा शिरोमणि अकाली दल कभी पंथ और पंजाब के लिए संघर्ष करता रहा, उस अकाली दल के अध्यक्ष और कर्मचारी आज नशे के मामले में गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया के हक में नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान जो नशे की गिरफ्त में हैं, उनके इंसाफ के नाम पर रूकावट बनने वालों पर पंजाब पुलिस कार्रवाई जरुर करेगी।

  • HMT Grand Hotel में पुलिस की Raid, देह व्यापार मामले में 7 महिला-पुरुष काबू, देखें वीडियो

    HMT Grand Hotel में पुलिस की Raid, देह व्यापार मामले में 7 महिला-पुरुष काबू, देखें वीडियो

    हरिद्वारः हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित देह व्यापार मामले में पुलिस ने एचएमटी ग्रैंड होटल में रेड की। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र स्थित एचएमटी ग्रैंड होटल में रेड करके देह व्यापार के मामले में मौके से 4 महिलाएं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि होटल का संचालक फरार चल रहा है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक होटल में दलाल नितिन द्वारा अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाकर जिस्म फरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा हैकि स्वयं को समाज सेवी बताने वाले दलाल नितिन का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है जिसकी पुलिस जांच कर रही हैl

    पुलिस टीम ने मोके से भारी मात्रा में कैश व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। मामले में थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक पुत्र विजय निवासी मंगलौर हरिद्वार, अर्जुन पुत्र बलवीर निवासी बिजनौर तथा तंजीम पुत्र अख्तर निवासी रावली मेहदूद हरिद्वार शामिल है। कहा जा रहा है कि पहले भी इस होटल पर कार्रवाई हो चुकी है।

  • Punjab News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में फौजी सहित 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में फौजी सहित 2 की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला से थोड़ी दूर 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक दिन की छुट्टी पर आए सैनिक युवक समेत पंचायत नंगल वंझांवाला के युवक की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अभी इलाज चल रहा है। हादसे में दुनिया को अलविदा कहने वाले सैनिक युवक की पहचान बलजीत सिंह और दूसरे युवक की पहचान आकाश मसीह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए हरमजीत सिंह ने बताया कि उनके पंचायत के युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे कि सामने से आए एक मोटरसाइकिल सवार छुट्टी पर आए सैनिक युवक के साथ टक्कर हो गई, जब वह दुर्घटना हुई तो दोनों की मौत हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में बात करते हुए थाना आजानाला के एसएचओ इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: निजी Hotel पर चला प्रशासन का पीला पंजा, मालिक ने लगाए रंजिशन कार्रवाई के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: निजी Hotel पर चला प्रशासन का पीला पंजा, मालिक ने लगाए रंजिशन कार्रवाई के आरोप, देखें वीडियो

    फरीदकोटः कोटकपुरा रोड पर बने एक निजी होटल शाही हवेली पर प्रशासन का पीला पंजा चला। प्रशासन के अनुसार होटल मालिकों ने सड़क की जगह पर अवैध निर्माण किया था, जिसके लिए पहले ही प्रशासन ने इस जगह को खाली कराने का नोटिस जारी कर दिया था। दूसरी तरफ होटल मालिक ने इस निर्माण को जायज बताया था। सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

    इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और होटल मालिकों के बीच काफी बहस भी हुई, लेकिन प्रशासन ने अपना काम जारी रखते होटल के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। होटल मालिक ने आरोप लगाते कहा कि यह सब राजनीतिक रंजिश के चलते हो रहा है। बिना किसी अनुमति के अधिकारियों ने उनकी बिल्डिंग ध्वस्त कर दी।

  • Punjab News: सुखबीर बादल पर अमन अरोड़ा का पलटवार, अकाली दल बना खाली दल

    Punjab News: सुखबीर बादल पर अमन अरोड़ा का पलटवार, अकाली दल बना खाली दल

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मजीठिया को कोर्ट में पेश करके 7 दिन का रिमांड हासिल किया था। वहीं आज 7 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मजीठिया को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान सुखबीर बादल ने आरोप लगाए है कि अकाली दल के हजारों वर्करों को मोहाली जाने से रोका जा रहा है।

    वहीं ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सुखबीर बादल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सुखबीर बादल जो कह रहे हैं कि हमारे हजारों कर्मचारी सड़कों पर रोके जा रहे हैं, वे यह बताएं कि उनके पास अभी भी पंजाब में हजारों कर्मचारी बचे हैं। अकाली दल अब खाली दल बन चुका है।

    उन्होंने कहा कि जिहड़ा शिरोमणि अकाली दल कभी पंथ और पंजाब के लिए संघर्ष करता रहा, उस अकाली दल के अध्यक्ष और कर्मचारी आज नशे के मामले में गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया के हक में नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान जो नशे की गिरफ्त में हैं, उनके इंसाफ के नाम पर रूकावट बनने वालों पर पंजाब पुलिस कार्रवाई जरुर करेगी।

  • Punjab News: रिश्ते हुए तार-तार, जमीन को लेकर बेटे ने किया पिता का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्ते हुए तार-तार, जमीन को लेकर बेटे ने किया पिता का कत्ल, देखें वीडियो

    बरनालाः एक बार फिर रिश्ते तार-तार होता दिखा, जहां बेटे ने चाकू से अपने पिता की हत्या कर दी। घटना गांव निहालूवाल की है। गांव वासियों ने बताया कि मृतक का बेटा लंबे समय से नशे का आदी है, इसी नशे के चलते उसने अपने पिता के कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 68 वर्षीय बूटा सिंह के रूप में हुई है। परिवार की ओर से आरोपी को बाकायदा नशा करने के लिए रोजाना पैसे दिए जाते थे।

    उन्होंने कहा कि परिवार में किसी भी तरह का कोई भी झगड़ा नहीं था। दूसरी तरफ पुलिस ने इस घटना के पीछे जमीन विवाद को जिम्मेदार बताया है। डीएसपी महल कलां ने बताया कि मृतक की पत्नी ने बयान दर्ज करवाए हैं कि परिवार में जायदाद व जमीन को लेकर विवाद था। इसी के चलते उनके बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। महल कलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरनाला अस्पताल पहुंचाया।

    ग्रामीणों ने बताया कि बूटा सिंह के दो बेटे हैं। एक बेटा कनाडा में है और दूसरा पंजाब में उनके साथ रह रहा है। परिवार में किसी भी तरह का कोई झगड़ा नहीं था। दोपहर को बूटा सिंह के बेटे ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। बूटा सिंह को तुरंत रायकोट के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    इस संबंध में महल कलां के डीएसपी जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक बूटा सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसके बेटे ने किरच से पति का कत्ल किया है। पारिवारिक संपत्ति अपने नाम करवाने को लेकर परिवार में काफी समय से तनाव चल रहा था। कथित आरोपी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने की जिद कर रहा था। गुस्से में आकर उसने अपने पिता को मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: शिवसेना नेता के कत्ल मामले में बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: शिवसेना नेता के कत्ल मामले में बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, एक घायल, देखें वीडियो

    मोगा: जिल में क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह जिले में बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग हो गई। यह घटना मोगा कोटकपूरा रोड पर सीम के पास नजदीक हुई है। पुलिस और बदमाशों में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मथुरा दास सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया।

    वहीं दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर आरोपियों से पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एस पी डी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि एफआईआर नंबर 64 के दर्ज कार्रवाई की है। दरअसल, शिवसेना नेता के कत्ल मामले में 2 आरोपियों को हिमाचल से गिरफ्तार किया था। जिनका कोर्ट से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला था।

    इस दौरान आरोपियों को उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए टीम लेकर आई थी। जहां आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 फायर किए। जिसमें गोली लगने से सिकंदर घायल हो गया। सिकंदर पर 24 से अधिक मामले दर्ज है। इनमें आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट सहित अन्य मामले शामिल है। 4 केसों में आरोपी पहले से वाटेंड है और आरोपी घटनाओं को अंजाम देने के लिए इसी रास्ते को अपनाते थे।