बकरियों को तालाब में नहलाने गए 2 बच्चों के साथ हुआ हादसा, मौत

Written by

in

नागौरः जिले में खींवसर उपखंड क्षेत्र स्थित आकला गांव में बकरियों को पानी पिलाने तालाब पर गए एक ही परिवार के 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, जिन्हें जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते हुए मुकेश मेघवाल ने बताया कि वह आकला के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कैलाश (9) और उसके परिवार के ही देवाराम पुत्र मदनराम (12) मंगलवार शाम को खेत पर कार्य कर रहे थे। दोनों बच्चे बकरियों को पानी पिलाने के लिए सड़क के पास बने तालाब पर लेकर गए। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्चें तालाब में डूब गए। काफी देर नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चों को ढूंढना शुरू किया। बाद में उनके तालाब के पास जाने की बात सामने आई। इस दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 4 घंटे बाद दोनों शव तालाब से बाहर निकाले जा सके। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *