Blog

  • जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में 58 बोतल शराब व 40 कैन वीयर पकड़ी

    जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में 58 बोतल शराब व 40 कैन वीयर पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना व एसआईयू के मुलाजिमों ने एक व्यक्ति को 43 बोतल शराब व 40 कैन वीयर सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अप्पर बसाल में गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर की तलाशी लेने पर 23 बोतल शराब अंग्रेजी, 20 बोतल शराब देसी व 40 कैन वीयर बरामद की गई। आरोपित व्यक्ति मनोज कुमार उर्फ मन्नू निवासी अप्पर बसाल, तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजमों ने अप्पर अरनियाला में 7 बोतल देसी शराब पकड़ी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात चैकिंग के लिए अप्पर अरनियाला में मौजूद पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की दुकान की तलाशी लेने पर 07 बोतल शराब देसी की बरामद की।आरोपित व्यक्ति तारा सिंह निवासी अप्पर अरनियाला, तहसील व जिला ऊना के विरुद्धएच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं तीसरे मामले में पुलिस थाना चिन्तपुरणी के मुलाजमों ने गांव बधमाणा में गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 08 बोतल शराब देसी बरामद की। आरोपित व्यक्ति लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्की  निवासी वधमाणा, तहसील अम्ब, जिला ऊना के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना चिन्तपुरणी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियों का किया ऐलान

    पंजाबः सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियों का किया ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने राज्य में गर्मी के कारण सभी आंगनबाडी केंद्रों में 1 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टिया कर दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने छोटे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 जून से 30 जून तक छुट्टिया कर दी है। पंजाब के सभी आंगनवाड़ी केंद्र 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे।

    आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा देने के इलावा इस समय के दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्धारा माननीय सुप्रीम कोट के आदेशों के अनुरूप सभी लाभपातरियों को टेक होम राशन एवं अन्य सेवाएं अच्छे तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिक्रयोग है कि पंजाब सरकार द्वारा यह छुट्टियां बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए की गई है।

  • पंजाबः PSPCL का SDO और लाइनमैन को रिश्वत लेते काबू

    पंजाबः PSPCL का SDO और लाइनमैन को रिश्वत लेते काबू

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान बुधवार को पीएसपीसीएल फोकल प्वाइंट डिवीजन लुधियाना में तैनात उप मंडल अधिकारी मोहन लाल और एक लाइनमैन हरदीप सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी एसडीओ व लाइनमैन को बिट्टू कॉलोनी निवासी लोकेश मोदी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त एसडीओ और लाइनमैन ने उनके कारखाने ‘जीवन संस’ का दौरा किया और रिश्वत देने की धमकी दी अन्यथा वे उनके कारखाने का बिजली कनेक्शन काट देंगे।

    शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उसके कारखाने का बिजली बिल वित्तीय समस्या के कारण बकाया था और पीएसपीसीएल ने कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों बिजली कर्मचारियों ने पहले शिकायतकर्ता से 34 हजार रुपये की रिश्वत राशि अलग-अलग तारीखों में फोनपे एप के माध्यम से किश्तों में ली थी और रिश्वत के रूप में और पैसे की मांग कर रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि इस सूचना की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना यूनिट ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उक्त आरोपी लाइनमैन को रंगे हाथों पकड़ लिया।

    बाद में इस मामले में उक्त सह आरोपी एसडीओ को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत 31-05-2023 को लुधियाना रेंज में सतर्कता ब्यूरो की प्राथमिकी संख्या 11 दर्ज की गई है। आरोपी को कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • ज़िला स्तरीय चण्डी मेले का विधिवत रूप से हुआ समापन

    ज़िला स्तरीय चण्डी मेले का विधिवत रूप से हुआ समापन

    चंडी से निशुल्क वृंदावन के लिए चलाई जाएगी बस-  राम कुमार

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव व दुन विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा मेले हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। राम कुमार ने सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के चण्डी में दो दिवसीय ज़िला स्तरीय माँ चण्डी देवी मेला के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
    राम कुमार ने इससे पूर्व माँ चण्डी मंदिर में शीश नवाया और क्षेत्र वासियों के सुख व समृद्ध जीवन की कामना की।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले में लोगों को सुख-दुःख बांटने के अतिरिक्त प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। प्रदेश सरकार द्वारा मेलों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि भावी युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति का जानकारी हो सके। राम कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर दाड़वा-बनिया देवी-चण्डी-बद्दी से चण्डीगढ़ के लिए शीघ्र नई बस सेवा चलाई जाएगी ताकि लोगों को आवाजाही में सुगमता मिल सके। उन्होंने कहा कि पट्टा-गोयला सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जाएगा ताकि युवाओं को घर-द्वार पर रोज़गार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्योग के स्थापित होने पर क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोज़गार प्राप्त होगा।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायत दाड़वा में हेलीपैड व खेल मैदान के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि शीघ्र लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि आगामी वर्षों में चण्डी डिग्री काॅलेज निर्मित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने का मामला संबंधित मंत्रालय से उठाया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं घर-द्वार पर मिल सके। उन्होंने आगामी वर्ष में चण्डी मेला मैदान को निर्मित करने का आश्वासन भी दिया।राम कुमार ने कहा कि समाज के आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों के लिए धार्मिक स्थल वृंदावन के दर्शन के लिए यात्रा निःशुल्क करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चण्डी पंचायत के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए यह यात्रा 20 जून 2023 को आरम्भ होगी।उन्होंने इस अवसर पर मेले में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने का संदेश दिया।राम कुमार ने बरड़ कालोनी के हाड़ा कडयार में मोक्षधाम निर्मित करने के लिए 02 लाख रुपये देने की घोषणा की।
    उन्होंने चंडी पंचायत घर के साथ रिटेनिंग वॉल लगाने के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने चण्डी मेला समिति को 05 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।उन्होंने चण्डी स्थित मेला मैदान को जल्द ही सुनियोजित ढंग से बनाने का आश्वासन दिया ताकि आगामी वर्ष मेले के साथ-साथ अन्य खेल गतिविधियां भी इस मैदान में करवाई जा सके। उन्होंने चण्डी में जल शक्ति विभाग का भवन निर्माण करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने चण्डी यूथ क्लब को कबड्डी के मैच खेलने के लिए मैट के लिए 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर राम कुमार की धर्मपत्नी निधि चौधरी, उनकी सुपुत्री तान्या , ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ग्राम पचंायत चण्डी के प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, विकास खण्ड अधिकारी धर्मपुर मुकेश कुमार, मेला समिति के प्रधान रमेश कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण सेन, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
  • दर्दनाक हादसाः आवारा कुत्तों का आंतक, 3 साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला

    दर्दनाक हादसाः आवारा कुत्तों का आंतक, 3 साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला

    अमरेलीः गुजरात के अमरेली जिले में एक खेत के पास खेल रहे तीन साल के एक बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना लाठी तालुका के दमनगर गांव के बाहरी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई, जब रौनक राठवा (मृतक) के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य मधुभाई सिडपारा नामक व्यक्ति के स्वामित्व वाले एक खेत में काम कर रहे थे।

    दमनगर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक केआर संखत ने बताया कि बच्चा इलाके में अकेले खेल रहा था। अधिकारी ने कहा, बच्चे का परिवार आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले के एक गांव का रहने वाला है और उन्हें सिडपारा ने खेतिहर मजदूर के रूप में काम पर रखा है। जब परिवार कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा था, तो पांच से छह कुत्तों ने लड़के पर हमला किया और उसे गर्दन से पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा कि आवारा कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ पर भी बुरी तरह काट लिया। अधिकारी ने कहा कि बच्चे को उसके माता-पिता नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन भर्ती किए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

  • ऑरेंज अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, देखें वीडियो

    ऑरेंज अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच झमाझम बारिश हुई है। प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में बुधवार सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में करीब तीन दशक बाद मई में मौसम का मिजाज बदला है। मई अंत में भी दिसंबर जैसी ठंड महसूस की जा रही है। शिमला में भी अभी तक लोगों के स्वेटर व जैकेट नहीं उतरे हैं। बुधवार सुबह कुल्लू में हल्की बारिश हुई, जबकि रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। लगातार जारी बारिश-बर्फबारी से कृषि कार्य भी प्रभावित हुए हैं। किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर भी बुधवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई।

    सिरमौर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कें बंद हैं और बसें फंस गई हैं। संगड़ाह में भारी बारिश से आए मलबे में कार फंस गई। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सोलन, मंडी, कांगड़ा  जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, शिमला जिले के नेरवा में बारिश के चलते एक पेड़ गिरने से तीन कारों को क्षति पहुंची है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    4 जून तक प्रदेश में बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं,  चंबा जिले में बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के समीप हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान पर्यटक हिमस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हिमस्खलन से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर एक बार फिर से ब्रेक लग गई। 

  • जालंधरः पूर्व कांग्रेस पार्षद विक्की कालिया मर्डर केस में थाने के बाहर जमकर हंगामा

    जालंधरः पूर्व कांग्रेस पार्षद विक्की कालिया मर्डर केस में थाने के बाहर जमकर हंगामा

    जालंधर, वरुण/हर्षः विधायक बावा हेनरी के खासमखास वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस पार्षद रहे सुशील कालिया उर्फ विक्की मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में थाना 1 की पुलिस ने राजकुमार शर्मा को राउंडअप थाने ले गई। जिसके बाद नार्थ से आप नेता के समर्थक भी वहां पहुंच गए। बता दें कि राजकुमार शर्मा भाजपा छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गया है। इस दौरान आप नेता के समर्थकों ने थाना 1 के बाहर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद थाना प्रभारी ने गेट बंद कर दिया। इस मौके पर जम कर हंगामा हुआ जिसके चलते थाना नंबर 8 और थाना नंबर 3 के प्रभारी भी अपनी फोर्स के साथ पहुंच चुके हैं जबकि सी.आर.पी.एफ. की फोर्स भी लगा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रांट घोटाले में विक्की कालिया की आखिरी लोकेशन पुलिस  को हिमाचल की भरवाई से मिली थी।

    इस दौरान विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में कालिया ने पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजकुमार उनकी पत्नी अंजू, आकाश शर्मा, जतिंद्र चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा निवासी शिव नगर, अश्विनी, विनोद सभी निवासी भगत सिंह कालोनी, राकेश मल्होत्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया और जय महेंद्रू के नाम लिखे थे। जिसकी जांच चल रही थी। सूत्रों के अनुसार आज पुलिस को विक्की कालिया की जिस दिन की आखिरी लोकेशन मिली थी, उसी दिन की राजकुमार शर्मा की भी लोकेशन मिल गई। जिसमें पता चला है कि विक्की कालिया और राजकुमार शर्मा की लोकेशन मैच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले की पूछताछ को लेकर पुलिस ने राजकुमार शर्मा को थाने ले गई है। लेकिन दूसरी ओर नार्थ से आप नेता के समर्थकों द्वारा थाना के बाहर भारी हंगामा किया जा रहा है। 

    बता दें कि विधायक बावा हेनरी ने अपनी विधायक निधि से उत्तरी हलके में 6 वेलफेयर सोसायटियों को 10-10 लाख की ग्रांट जारी की थी। लेकिन जो ग्रांट जारी हुई थी वह बैंक खाते से तो निकल गई लेकिन आगे प्रयोग नहीं हुई। प्रदेश सत्ता पलट हो गया तो मौजूदा सरकार ने इसकी एडीसी से जांच करवाई। जिसमें उन्होंने पार्षद सुशील कालिया उनके बेटे अंशुमन समेत 20 लोगों को दोषी पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने सभी को नामजद किया था।

  • शराबबंदी को लेकर कैबिनेट बैठक में इन जरूरी प्रस्तावों पर लगी मुहर

    शराबबंदी को लेकर कैबिनेट बैठक में इन जरूरी प्रस्तावों पर लगी मुहर

    पटना: बिहार राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2022 में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके तहत अब संबंधित अधिकारी राज्य में मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन में जब्त किए गए वाहनों को उनके बीमित मूल्य का 10 प्रतिशत या न्यायिक प्राधिकरण के साथ उचित परामर्श के बाद वाहन मालिक से जुर्माने के तौर पर 5 लाख रुपये वसूली करने के बाद छोड़ सकते हैं। संशोधित खंड जल्द ही राज्य सरकार के संबंधित विभाग द्वारा अधिसूचित किया जाएगा। अब तक, जब्त वाहन के मालिक को अदालत की अनुमति के बाद वाहन को छोड़ने के लिए बीमाकृत मूल्य का 50 प्रतिशत भुगतान करना होता था।

    इस आशय का निर्णय मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इस प्रस्ताव को मद्यनिषेध, आबकारी और पंजीकरण विभाग (आबकारी) द्वारा कैबिनेट के समक्ष पेश किया गया था। कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, अपर मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने कहा, “कुछ मामलों में यह पाया गया कि मालिक नए जब्त वाहन के बीमित मूल्य का 50 प्रतिशत भुगतान करने में असमर्थ थे। इसके अलावा, कुछ मामलों में यह भी महसूस किया गया कि वाहनों के मालिक निषेध कानूनों के उल्लंघन में शामिल नहीं थे। इसलिए सरकार ने बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क (संशोधन) अधिनियम, 2022 के एक विशेष प्रावधान में संशोधन करने का निर्णय लिया।

    इसके तहत अब वाहन मालिक जब्त किए गए वाहनों के लिए बीमित मूल्य का 10 प्रतिशत या जुर्माना के रूप में 5 लाख रुपये का भुगतान कर सकेंगे।’’ उन्होंने स्पष्ट किया, “सक्षम अदालत से उचित अनुमति के बाद ही वाहन को छोड़ा जा सकता है। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारी के समक्ष अपील करनी होगी’। इसके अलावा, कैबिनेट ने पूर्णिया हवाई अड्डा और दरभंगा सैन्य हवाई अड्डा पर नये सिविल इन्क्लेव के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) की स्वीकृति दे दी। सिद्धार्थ ने कहा, “दोनों शहरों के लिए हवाई अड्डों के विस्तार को ध्यान में रखते हुए दोनों शहरों के लिए एक नया मास्टर-प्लान तैयार किया जाएगा। कैबिनेट ने राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच हस्ताक्षर किए जाने वाले एमओयू के अनुबंध खंड को मंजूरी दे दी है।’’ राज्य सरकार ने वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने के लिए पूर्णिया एयरबेस पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए पिछले साल 52.18 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था।

  • पंजाबः नकाबपोश हमलावारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें CCTV

    पंजाबः नकाबपोश हमलावारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें CCTV

    सुल्तानपुर लोधी: जिला कपूरथला प्रखंड सुल्तानपुर लोधी के गांव अमरजीतपार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर को नकाबपोशों ने निशाना बनाया। इसी बीच रात के अंधेरे में घर के गेट पर दो नकाबपोशों ने गोली चलाई। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गौरतलब है कि जब नकाबपोशों ने इस घटना को अंजाम दिया तो पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिस घर के बहार घटना हुई उस परिवार का कहना है कि बीती रात करीब 9 बजे की बात है जब वे अपने घर के अंदर रात का खाना खा रहे थे।

    फिर उस समय उन्हें तेज आवाजें सुनाई देती हैं। और जब वे घर से बाहर जाकर नजर मरते हैं तो 2 नकाबपोश वहां से फरार हो गए। जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि उन नकाबपोशों ने उनके घर के गेट पर गोलियां चलाई थीं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घटना की जानकारी दी। हालांकि इस घटना से किसी को भी जानी हानि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह अभी मामले की जांच कर रहें हैं और जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

  • जालंधर: 3 दिन से लापता बच्चों को दमोरिया पुल से किया बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर: 3 दिन से लापता बच्चों को दमोरिया पुल से किया बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गदईपुर से प्रवासी मजूदर के बच्चे पिछले 3 दिन से घर से निकल गए थे। जिसकी पुलिस तालाश में जुटी हुई थी। एडीसीपी कंवल प्रीत चाहल और उनकी टीम नें बच्चों की तालाश को लेकर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग भी की। इस दौरान उन्होंने जीआरपी थाने की पुलिस से संपर्क भी किया। जब उन्हें बच्चों के बारे में कुछ नहीं पता चला तो पुलिस ने उनकी तालाश को लेकर सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की तलाश का प्रयास किया।

    बच्चों की तालाश को लेकर आज 31.05.2023 को टीम ने 2 बच्चों को रेलवे स्टेशन के पास दमोरिया पुल के नीचे से बरामद किया। इस दौरान बच्चे ने बताया कि वह 27.05.2023 को अपने माता-पिता के साथ बिहार से जालंधर आया था। उसके माता-पिता घर से सामान लेने गए हुए थे। कुछ देर बाद वे दोनों घर से निकलकर बाजार की तरफ आ गए, लेकिन उन्हें रास्ते का नहीं पता था। जिसके चलते वे अपने घर का रास्ता भटक गए और 2/3 दिन के लिए वह रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे और वहीं पर सो जाते थे। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर उनके पिता राज कुमार और मां रजनी देवी को सौंप दिया।