Blog

  • पंजाबः पुलिस में प्रशासन में बड़ा फेरबदल, जालंधर सहित कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के हुए तबादलें

    पंजाबः पुलिस में प्रशासन में बड़ा फेरबदल, जालंधर सहित कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के हुए तबादलें

    चंडीगढ़ः पुलिस में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जालंधर सहित 33 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। डॉ. एस भूपति को जालंधर, जसकरन सिंह को अमृतसर और मनदीप सिंह सिद्धू को लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जारी हुई लिस्ट के मुताबिक आईपीएस संदीप गर्ग को मोहाली और घुममन को श्री मुक्तसर साहिब लगाया गया है।

    यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश भी दिए हैं। आइपीएस कुलदीप सिंह एसटीएफ के नए चीफ होंगे। उन्हें यह जिम्मेदारी हरदीप सिंह सिद्धू के आइटीबीपी में डेपुटेशन पर जाने के बाद दी गई है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः नशे पर सीआईए की कार्रवाई, हवलदार सहित 3 गिरफ्तार

    पंजाबः नशे पर सीआईए की कार्रवाई, हवलदार सहित 3 गिरफ्तार

    अमरगढ़: पंजाब में नशे को लेकर पुलिस की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सीआईए स्टाफ ने एक हवलदार सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी फरार चल रहा है। जानकारी अनुसार महोराणा के सीआईए स्टाफ ने आरोपियों से 20 ग्राम चिट्टे बरामद किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि हवलदार अमनदीप सिंह (गार्ड ड्यूटी मुबारक मंजिल महल मलेरकोटला), गुरप्रीत सिंह निवासी गुरसर कौंके, गुरप्रीत सिंह निवासी सदराबाद एक कार में चिट्टा बेचने के लिए आ रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    उन्होंने कहा कि पता चला है कि यह चिट्टा उन्होंने मुहम्मद यासीन अब्बासपुरा से लाया था। पुलिस ने मौके पर ही हवलदार अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को  मौके पर काबू करके नशीला पदार्थ बरामद किया, जबकि आरोपी मोहम्मद यासीन की गिरफ्तारी बाकी है।

  • 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर ATS की रेड, 65 लोग गिरफ्तार

    13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर ATS की रेड, 65 लोग गिरफ्तार

    गुजरातः चुनाव की सरगर्मी के बीच आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की बड़ी कार्रवाई देखी जा रही है। राज्य के 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी चल रही है। देर रात से छापेमारी जारी बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात एटीएस, जीएसटी विभाग के साथ साझा ऑपरेशन चला रही है और अब तक सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच और भावनगर जैसे जिलों में डेढ़ सौ ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। ये छापेमारी अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर टैक्स चोरी और धन के लेन-देन को लेकर की जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों से पैसा भारत लाने पर कर चोरी और फर्जी बिलों के नाम पर धन के लेन-देन को लेकर यह जांच की जा रही थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सूरत पुलिस ने भी लगभग 500 करोड़ रुपये के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया था. उस समय 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    बीते दिन इनकम टैक्स विभाग ने भी चलाया था सर्च अभियान

    दरअसल, शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने भी गुजरात के कई जिलों में सर्च अभियान चलाया था। आईटी डिपार्टमेंट के राजकोट, भुज और गांधीधाम में कई बड़े बिजनेस हाउसों से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी से हड़कंप मच गया था। ये छापेमारी रीयल स्टेट और फाइनेंस ब्रोकर के बिजनेस से जुड़े लोगों के यहां हुई थी।

    छापेमारी से राज्य में हलचल

    बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान भी हो चुका है। यहां एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होना है। ऐसे समय में एटीएस, जीएसटी विभाग और इनकम टैक्स की छापेमारी से राज्य में हलचल मची हुई है। हालांकि इन छापेमारियों में कितनी पैसे की बरामदगी की गई या कितना टैक्स चोरी पकड़ा गया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    चुनाव में काले धन का उपयोग

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा चुनाव में काले धन के उपयोग की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इतने बड़े स्तर पर सरकारी एजेंसियों की छापेमारी चुनाव में अवैध धन के उपयोग को रोकने के लिए की जा रही है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल के चुनावी नतीजों के साथ ही आएंगे। गुजरात में पिछले 27 साल से भारतीय जनता पार्टी ही सत्ता पर काबिज है।

  • पंजाबः ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

    पंजाबः ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

    श्री आनंदुपर साहिबः जिले से दुखद घटना सामने आई है। ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चाचा के साथ स्कूटर पर ट्यूशन पढ़ने छात्रा जा रही थी, इसी दौरान स्कूटर का सतुंलन बिगड़ने से स्कूटर डिवाइड से टकरा गया। हादसे मेें छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा पंज प्यारा पार्क के सामने हुआ है। मृतक की पहचान जसमीन कौर पुत्री अमृतपाल सिंह कीरतपुर साहिब के गांव जियोवाल के रूप में हुई है।

    घटना के बारे में जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज सवाती धीमान ने बताया कि जसमीन कौर अपने चाचा के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए आंनदपुर साहिब की ओर आ रही थी। जैसे ही वह पंज प्यारा पार्क के सामने पहुंचे तो संतुलन बिगड़ने से उनका स्कूटर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में जसमीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • एयरपोर्ट पर शाहरुख़ खान को रोककर कस्टम विभाग ने की पूछताछ

    एयरपोर्ट पर शाहरुख़ खान को रोककर कस्टम विभाग ने की पूछताछ

    नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान और उनकी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने देर रात रोक लिया। तकरीबन एक घंटे की पूछताछ के बाद शाहरुख़ खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी तो एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए लेकिन किंग खान के बॉडीगार्ड रवि और टीम को कस्टम ने पकड़ा हुआ था। खबरों के मुताबिक लाखों रुपए की क़ीमत की घड़ियों को भारत में लाने, बैग में महंगी घड़ियों के ख़ाली डिब्बे मिलने और कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने की वजह से शाहरुख खान से पूछताछ की गई थी।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, शाहरुख खान अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर VTR-SG से दुबई एक बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत करने गए थे। इसी प्राइवेट चार्टर फ़्लाइट से बीती रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे। रेड चैनल पार करते वक्त कस्टम ने शाहरुख़ खान और उनकी टीम के बैग में लाखों रुपए कीमत की घड़ियां पाई। इसके बाद कस्टम ने सभी को रोक दिया और बैग की जांच की गई। जांच के दौरान बैग में कई महंगी घड़िया Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी (लगभग 8 लाख रुपये), ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली, साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले। कस्टम ने इन घड़ियों का इवैल्यूएशन किया तो इन पर 17 लाख 56 हज़ार 500 रुपए की कस्टम ड्यूटी बनी। इसके बाद इन करोड़ों रुपए की क़ीमत की घड़ियों पर लाखों रूपये टैक्स अदा करने की बात कही गई। घंटे भर चले प्रक्रिया के बाद शाहरुख़ और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया लेकिन शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवी और टीम के सदस्यों को रोक लिया गया।  

    शाहरुख खान के बॉडीगार्ड ने चुकाया कस्टम

    जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान के बॉडी गार्ड रवि ने 6 लाख 87 हज़ार रुपए का कस्टम चुकाया है। जिसका बिल शाहरुख़ खान के बॉडी गार्ड रवि के नाम पर बना है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक ये पैसे शाहरुख़ खान के क्रेडिट कार्ड से अदा किए गए हैं। कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर पुगल और युद्धवीर यादव ने ये पूरी कार्रवाई की। इसके बाद शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवि को सुबह कस्टम ने छोड़ा।

  • पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और ड्रग मनी सहित बाप-बेटा गिरफ्तार

    पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और ड्रग मनी सहित बाप-बेटा गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से पुलिस ने 4.50 लाख रुपए ड्रग मनी भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी बाप-बेटा है। सुल्तानविंड थाने की पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर इलाके में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से सफेद रंग की वरना नाके पर पहुंची, जिसे पुलिस ने रोक लिया।

    पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 4 किलो हेरोइन रखी हुई थी। हेरोइन की खेप 4 पैकेट्स में बंद थी। आरोपी उसे आगे किसी अज्ञात को डिलीवर करने जा रहे थे। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 4.50 लाख रुपए जब्त किए। आरोपियों ने बताया कि यह पैसे उन्होंने ड्रग्स बेचकर इकट्‌ठा किए हैं।

    आरोपी बाप-बेटे ने बताया कि दोनों वरना कार में बैठे हेरोइन की खेप को किसी अन्य तस्कर को देने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 28 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने की खुदकुशी

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने की खुदकुशी

    मोगाः थाना निहाल सिंह वाला के गांव पट्टी दीदार सिंह वाला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व सरपंच रूपिंदर सिंह पुत्र मुकंद सिंह की आत्महत्या की खबर मिली है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद निहाल सिंह वाला के डीएसपी मंजीत सिंह ढेसी और थानाध्यक्ष मुख्तियार सिंह गिल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ट्रक और कार की भीष्ण टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

    पंजाबः ट्रक और कार की भीष्ण टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

    डेराबस्सीः चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर देर रात भूषण फैक्टरी के पास महिंद्रा एक्सयूवी 500 को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अंबाला कैंट में तैनात मेजर अंकित तोमर (35) और उनका भाई दिल्ली में इंजीनियर अंकुश (25) घायल हो गए। अंबाला निवासी दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अंकुश की मौत हो गई। मेजर के पिता की एक महीने पहले ही मौत हो गई। अंकुश दिल्ली से अपने भाई के पास आया था। अंकुश अविवाहित था, जबकि अंकित शादीशुदा है।

    जानकारी के मुताबिक अंबाला की ओर से डेराबस्सी की तरफ आ रहे मेजर अंकित तोमर ने भूषण फैक्टरी के पास जैसे ही अंबाला की ओर जाने के लिए यूटर्न लिया, चंडीगढ़ की तरफ से अंबाला जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर कार में बाएं तरफ लगी।

    हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों भाई कार में फंस गए। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों भाइयों को कार से किसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ हटाकर जाम खुलवाने में लगी थी।

  • पंजाबः गुरदास मान के नाइट शो में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाबः गुरदास मान के नाइट शो में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडाः स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीती रात गुरदास मान नाइट शो का आयोजन किया गया।इस प्रोग्राम के लिए जिले में लोगों को पास बांटे गए। गुरदास मान का शो देखने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्टेडियम में चल रहे गुरदास मान के नाइट शो को लेकर वहां कुछ लोगों में भारी रोष पाया गया। इस शो दौरान लोगों ने बाउंसरों और पुलिस पर हाथापाई के आरोप लगाए है।

    लोगों का कहना है कि उनके पास शो के पास थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें शो देखने के लिए अंदर जाने नहीं दिया गया। जिसे लेकर लोग वहां मौजूद चैकिंग कर्मचारियों से ये कहते रहे कि हमारे पास है, लेकिन चैकिंग कर्मियों और पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की परमिशन नहीं दी। लोगों का आरोप है कि इस दौरान बाउंसरों की ओर से उन्हें धक्का दिया गया। जिसमें सिख व्यक्ति की पगड़ी उतर गई। जिसके बाद उक्त बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया। 

  • पंजाबः गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में चली गोलियां

    पंजाबः गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में चली गोलियां

    तलवंडी भाईः पंजाब में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं देर रात एक बजे तलवंडी भाई की गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉलोनी स्थित स्वर्णकार के घर के आगे फायरिंग कर दी। घटना के बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गया। व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली की घटना पास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए स्वर्णकार परमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने के मामले में उनकी और से भी जवाबी फायरिंग की गई।

    उन्होंने बताया कि हमें पिछले काफी समय से उन्हें गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल रही थी। इस बारे में उन्होंने एसएसपी को पहले ही लिखित में जानकारी दे दी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि तलवंडी भाई के कई घरों को गैंगस्टरों की ओर से फोन के जरिए धमकियां आ रही है। परमिंदर चौहान ने कहा कि शहर में सुरक्षा के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है और ना ही शहर में स्थानक पुलिस की ओर से कोई नाका लगाया जा रहा है।

    परमिंदर चौहान ने मांग की है कि शहर में दिन-रात सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा है कि मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था में और सुधार करना चाहिए।