Home National Cabinet का बड़ा ऐलानः आज आधी रात से 5 Toll होंगे Free

Cabinet का बड़ा ऐलानः आज आधी रात से 5 Toll होंगे Free

0
Cabinet का बड़ा ऐलानः आज आधी रात से 5 Toll होंगे Free

मुंबई: महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग कभी भी ऐलान कर सकती है। लेकिन इस बीच महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। मुंबई में एंट्री प्वाइंट पर सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) के लिए पूर्ण टोल छूट प्रदान की जाएगी। राज्य कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई। यह फैसला आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इसे महायुति सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच टोल गेटों दहिसर, मुलुंड – एलबीएस, आनंदनगर, ऐरोली और वाशी पर हल्के मोटर वाहनों को पूर्ण टोल छूट दी जाएगी। राज्य कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई। फिलहाल हल्के मोटर वाहनों से 45 रुपये टोल वसूला जाता है, इससे राहत मिली है।

पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि पिछली कई बैठकों में अहम फैसले कर चुकी महायुति सरकार इस बैठक में भी बड़ी घोषणाएं कर सकती है। पिछली तीन कैबिनेट बैठकों में 30 से ज्यादा घोषणाएं की गई। इसी के तहत मुंबई में वाहन चालकों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।

लोकसभा चुनाव में किसानों के मुद्दे पर महाराष्ट्र में महायुति सरकार को झटका लगा था। इसलिए चर्चा है कि राज्य सरकार कुछ दिन पहले कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए अहम घोषणा करने की तैयारी में जुट गई है। अनुमान लगाया गया था कि किसानों के लिए कर्ज माफी योजना की घोषणा की जाएगी।

सुबह कैबिनेट की बैठककल छुट्टी के दिन भी सामाजिक न्याय विभाग ने सात सरकारी फैसलों की घोषणा की। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता की घोषणा पर नजर रखते हुए आज सुबह 9:30 बजे सह्याद्री गेस्ट हाउस में राज्य कैबिनेट की एक और बैठक बुलाई गई। संकेत हैं कि यह कैबिनेट की आखिरी कैबिनेट होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here