Home National चलते Truck में घुसी Car, दो भाइयों की मौत

चलते Truck में घुसी Car, दो भाइयों की मौत

0
चलते Truck में घुसी Car, दो भाइयों की मौत

नई दिल्ली : सड़क हादसों के मामले लगातार सामने आ रहे है। इन हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। बता दें कि एक कार ट्रक के पीछे घुस गई है और इस हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बोरझरा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धनराज साहू(22) पुत्र रेवत राम साहू निवासी ग्राम बोरझरा और लिकेश उर्फ लक्की(17) पिता डमेश साहू के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार लक्की कक्षा दसवीं का छात्र था।

जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 3 बजे रायपुर की तरफ से ट्रक भखारा की ओर आ रही था। उसके पीछे कार भी आ रही थी। भखारा घुसते ही कोलियारी मोड़ के पास कार ट्रक के पीछे घुस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार का बड़ा हिस्सा ट्रक के पीछे घुस गया। हादसे के बाद कार सवार दो लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 परिजनों ने बताया कि दोनों नया रायपुर ऊपरवारा रिश्तेदार के घर गए थे, जहां से वह वापिस लौट रहे थे। भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक और कार दोनों एक ही तरफ से भखारा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोलियारी मोड़ के पास ट्रक ने वाहन को धीमा किया और इसी दौरान कार उसमें जा घुसी। कार सवार दोनों घायलों को निकाला गया। गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here