टोल पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों गाड़ियों को कब्जे में लिया। तीन बाउंसर प्रदीप, अनूप निवासी सेक्टर-84 गुरुग्राम और मोहित निवासी वल्लभगढ़ फरीदाबाद को हिरासत में लिया। तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया। टोल के दो मैनेजर पवन राठी और श्याम सिंह समेत तीन कर्मचारी ज्ञानेंद्र, संजय पाल व एक अन्य घायल हो गए। पुलिस को बाउंसरों ने एक वीडियो दिखाई है। आरोप लगाया कि पहले मारपीट टोल कर्मचारियों ने की। इस वीडियो में एक बाउंसर को घेरकर दबोचने की बात पुष्ट हो रही है। पुलिस ने टोल के सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज भी कब्जे में ली है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। वहीं इस मामले को लेकर एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि टोल पर निजी एजेंसी के बाउंसर और टोल कर्मचारियों में बिना टोल दिए वाहन निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने तीन का शांतिभंग में चालान किया है। जांच और कार्रवाई प्रचलित है।टोल कर्मियों और बाउंसरों के बीच हुई जमकर मारपीट#encounterindia #encounternews #fierce #fight #between #tollworkers #bouncers#INDvsAUS #cheating #IStandwithAdani pic.twitter.com/EfxpLrMvP0
— Encounter India (@Encounter_India) November 22, 2024