Home National कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता में हुई झड़प, जमकर चलीं लाठियां, देखें वीडियो

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता में हुई झड़प, जमकर चलीं लाठियां, देखें वीडियो

0
कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता में हुई झड़प, जमकर चलीं लाठियां, देखें वीडियो

पटनाः देश भर में भाजपा के खिलाफ युवा नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस भी युवाओं के समर्थन में सड़कों पर उतर गई। वहीं भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की। वहीं पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल मच गया।

दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि जब वह सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस दफ्तर पहुंचे, तो विपक्षी पार्टी के लोग पहले से वहां बड़ी संख्या में मौजूद थे और सभी लाठी लेकर वहां खड़े थे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर भिड़ंत्त हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग सवा दो बजे सदाकत आश्रम के बाहर का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर पत्थरबाजी और लाठीचार्ज होने लगा।

कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लेकर आमने-सामने हो गए। इससे कुछ देर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। इस बवाल में दोनों ही पार्टियों से कई लोगों को चोटें आई हैं। बीजेपी के लोगों का कहना है कि वह कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। इस बीच कांग्रेस दफ्तर पर पहले से लोग लाठी-डंडे लेकर मौजूद थे। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि पहले लाठी-डंडे कांग्रेस के लोगों ने चलाए। पटना में तनाव को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता फिर आमने-सामने न आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here