Home National CM का बड़ा ऐलान, आज से सभी प्राइमरी स्कूल रहेंगे बंद

CM का बड़ा ऐलान, आज से सभी प्राइमरी स्कूल रहेंगे बंद

0
CM का बड़ा ऐलान, आज से सभी प्राइमरी स्कूल रहेंगे बंद

नई दिल्लीः भारत की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूशण के कारण दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूशण के कारण दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-3) लागू करने की घोषणा हो गई है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार पहुंचने से दिल्ली-एनसीआर में लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

बढ़ते प्रदूशण के कारण दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। इन स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। यह घोषणा आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर की है।

बता दें कि GRAP में कुल चार चरण होते हैं, जो मध्यम से लेकर गंभीर प्रदूषण स्तर के अनुसार बढ़ते सख्त उपाय लागू करते हैं। यह एक वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रोटोकॉल है, जिसे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में गंभीर गिरावट के दौरान लागू किया जाता है।

GRAP की स्टेज III में जब एयर क्वॉलिटी (AQI 401-450) में पहुंचता है तो विशेष प्रतिबंध लागू किए जाते हैं। ये प्रतिबंध वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here