Home National Coaching Student ने की आत्महत्या, PG में फंदे से लटका मिला शव

Coaching Student ने की आत्महत्या, PG में फंदे से लटका मिला शव

0
Coaching Student ने की आत्महत्या, PG में फंदे से लटका मिला शव

कोटाः जिले में कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के पुराने राजीव गांधी नगर स्थित पीजी में रह रहे 17 वर्षीय कोचिंग छात्र ने बीती देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

जानकारी देते जवाहर नगर के एएसआई जवाहरलाल ने बताया कि मृतक की पहचान आर्यन ओझा (17) पुत्र कृपा शंकर ओझा निवासी संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आर्यन फरवरी 2026 में कोटा आया था और यहां रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस छात्र के कमरे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मौके से किसी सुसाइड नोट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। जवाहर नगर थाना पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here