Blog

  • Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को मिली जमानत, देखेें वीडियो

    Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को मिली जमानत, देखेें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्सटेबल अमनदीप कौर के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति मामले में चंडीगढ़ हरियाणा हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गई। आपको बतादें कि बठिंडा विजिलेंस ने बर्खास्त सीनियर कांस्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ आय से ज़्यादा संपत्ति का केस दर्ज किया था, जिसमें आज चंडीगढ़ हरियाणा हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गई।

    वह पिछले छह महीने से बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद थी। पहले पंजाब पुलिस ने थार गाड़ी में उससे सफ़ेद बरामद किया था और उसे पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।

    उसके बाद बठिंडा विजिलेंस ने उसके पास से एक गैस सिलेंडर अटैच किया और तय रकम से ज़्यादा संपत्ति मिली। बठिंडा सेशन कोर्ट ने अमनदीप कौर की ज़मानत खारिज़ कर दी और फिर हाई कोर्ट का रूफ अपनाया और हाई कोर्ट ने अब अमनदीप कौर को बड़ी राहत देते हुए ज़मानत दे दी है।

  • Punjab News: आतंकियों से मुठभेड़ को लेकर CP स्वप्न शर्मा ने किए अहम खुलासे, DCP की गाड़ी पर लगी गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: आतंकियों से मुठभेड़ को लेकर CP स्वप्न शर्मा ने किए अहम खुलासे, DCP की गाड़ी पर लगी गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस और आतंकियों के बीच लाडोवाल टोल प्लाजा के पास ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अहम खुलासे किए। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने PAK टेरर मॉड्यूल से जुड़े 3 आतंकी पकड़े थे। उनसे पूछताछ के बारे में इनके बारे में पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। मगर, पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने डीसीपी की गाड़ी को टारगेट किया।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इनपुट के बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया था। ये बाइक पर बस्ती जोधेवाल की तरफ से आ रहे थे। जब इनको घेरा गया तो इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। DCP (इन्वेस्टिगेशन) व उनकी टीम की गाड़ी पर इन्होंने 4 फायर किए। इसके अलावा भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिसके बाद पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग कर चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक आतंकी को 3 और दूसरे को एक गोली लगी है। 3 गोली लगने वाले आतंकी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इनमें एक की हालत गंभीर है। अभी मौत कन्फर्म नहीं है। उसके एक गोली छाती दूसरी पेट में लगी है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ये ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए आए थे। जिसके बाद इन्होंने पाकिस्तानी हैंडलर के कहे मुताबिक ग्रेनेड अटैक करना था। इनसे 2 चाइना मेड ग्रेनेड, 5 चाइनीज पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। आतंकियों के एनकाउंटर होने के मामले में कहा- पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर ने इन्हें टास्क दिया था कि पर्टिकुलर स्पॉट पर ग्रेनेड पड़े हैं।

    वहीं पर ग्रेनेड का एक्सचेंज होगा। ये दोनों ग्रेनेड लेने के लिए आए थे। इसके बाद इन ग्रेनेड को एक तय जगह पर फेंककर अटैक करना था। जिसके जरिए जानी नुकसान कर आतंक फैलाना था। इसके अलावा प्रदेश में माहौल खराब करना था।

  • Punjab News: पुलिस और आतंकियों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और आतंकियों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    2 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल सहित कारतूस बरामद

    लुधियाना। पुलिस और आतंकी के बीच एनकाऊंटर हुआ है, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना है। जानकारी अनुसार लाडोवाल टोल प्लाजा के पास एक आतंकी मुठभेड़ हुई है, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग की सूचना है। जैसे ही सूचना मिली, लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षा बलों ने कब्ज़े में ले लिया है। फायरिंग की आवाज़ें सुनाई देने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिली है कि पुलिस ने मौके से 2 हेंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस और आतंकवादी के बीच मुठभेड़ जारी है और हालात पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

    घटना को लेकर प्रशासन ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और अधिक जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है। मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को गोलियां लगने की सूचना है, इसमें 2 आतंकी घायल हुए हैं। आरोपियों के 3 अन्य साथियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसके बाद आज पुलिस को उक्त बदमाशों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया गया।

    क्रॉस फायरिंग में दोनों आतंकी घायल
    पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आतंकियों को दबोच लिया। क्रॉस फायरिंग के दौरान वे घायल हो गए। पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
    पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड, चार पिस्तौल, 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। हथियारों की मात्रा देखकर पुलिस को शक है कि दोनों किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

    पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे
    पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा खुद लाडोवाल पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेकर तुरंत चंडीगढ़ अधिकारियों को रिपोर्ट दी।

    पहले भी हरियाणा और बिहार में आतंकी गिरफ्तार
    एक दिन पहले ही हरियाणा और बिहार की पुलिस ने हैंड ग्रेनेड के साथ कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उसी के बाद कमिश्नरेट पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले थे।

    ISI से जुड़े होने की आशंका
    शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि दोनों आतंकी एक टेरर मॉड्यूल का हिस्सा थे, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से चल रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

  • Punjab News: 1 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुरजीत सिंह पुत्र हरमीत सिंह और अर्शदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह, निवासी फतेहगढ़ पंजतूर के रूप में हुई है।

    ये कार्रवाई एस.एस.पी.अजय गांधी के निर्देशों और,एस.पी.आई, बाल कृष्ण सिंगला तथा डी.एस.पी. सिटी मोगा गुरप्रीत सिंह सरां की अगुवाई में की गई है।

    पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.एस.आई. बलवीर सिंह, ए.एस.आई. नछत्तर सिंह, ए.एस.आई. जगविंदर सिंह, एच.सी. नरिंदरजीत सिंह और पी.एच.जी. मनप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त व चेकिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान जोगिंदर सिंह चौक पर एक मुख़बिर ने पुलिस को सूचना दी कि सुरजीत सिंह और अर्शदीप सिंह एक स्विफ्ट कार सफेद रंग (PB29 M 9333) में फतेहगढ़ पंजतूर से मोगा की ओर लुहारा बाइपास मार्ग से अफीम सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 1 किलो अफीम बरामद हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई जाएगी।

  • Jalandhar News: लॉटरी की दुकान से लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: लॉटरी की दुकान से लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    तेजधार हथियार और कैश बरामद

    जालंधर, ENS: नार्थ हलके में लॉटरी की दुकान पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, श्री देवी तालाब मंदिर के पीछे शाह सिकंदर रोड पर लॉटरी की दुकान में हुई लूट की वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हुई थी। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने कार्रवाई करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्णजीत सिंह उर्फ नन्ना व कर्ण सिंह निवासी कोट बाबा दीप सिंह नगर और शुभम नारंग उर्फ लंडन निवासी बशीरपुरा के रूप में हुई है। जिनसे दातर, लोहे का रॉड और लूटा गया कैश बरामद किया गया है।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि 3 संदिग्ध गुज्जापीर में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपियों ने लॉटरी में हुई लूट की वारदात कबूली। पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्णजीत पहले ही पुलिस 2 केसों में वांटेड था। जांच में गैरकानूनी शॉप लुधियाना के गुरदीप सिंह की बताई गई है।

    पूछताछ में तीनों लुटेरों ने माना कि उन्हें पता था कि शाह सिकंदर रोड पर लॉटरी की आड़ में सट्टेबाजी हो रही थी। इसलिए तीनों 13 नंवबर को लूट करने गए थे। वहां से करीब 9 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। थाना-8 के एसएचओ यादविंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये तीनों लुटेरे ट्रेस करके पकड़े है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को और खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि कुछ दिन पहले लॉटरी की दुकान पर तेजधार हथियारों के साथ आरोपियों ने हमला किया था। इस दौरान आरोपी दुकानदार और ग्राहकों से नगदी छीनकर फरार हो गए थे।

  • बेटा न होने की वजह से महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

    बेटा न होने की वजह से महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पूवोवाल में दो बेटियां की मां ने फंदा लगाकर जान दे दी। परंतु मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है , जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल निवासी गाँव डंगोली ने शिकायत में आरोप लगाया कि  इसकी वहन वीना देवी की शादी अक्तूवर 2010 में हरजीत सिंह पुत्र वलवन्त सिंह, गाँव पूवोवाल के साथ हुई थी तथा इसकी वहन की दो वेटियां हैं ,जिससे हरजीत सिंह व उसके परिवार के सदस्य वलवंत सिंह, श्रीमति परमजीत पत्नी वलवंत सिंह इसकी वहन को पुत्र को जन्म न देने की वजह से प्रताडित करते थे । बीते रोज इन्हें पता चला कि इसकी वहन वीना देवी की मौत हो गई है । जिस पर यह पूवोवाल पहुंचे तो वीना देवी मृत अवस्था में पायी गई ।

    उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग न तो वीना देवी को कहीं अस्पताल लेकर गये,  न ही पुलिस को सूचित किया । इन्हें हरजीत सिंह व इसके माता पिता ने कहा कि वीना देवी ने फंदा लगा लिया है । जबकि इन्हें सन्देह है कि हरजीत सिंह व उसके परिवार के सदस्यों ने सोची समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है ।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरजीत सिंह, वलवंत सिंह, श्रीमति परमजीत के खिलाफ वीएनएस  की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • दून विधानसभा में की गई घोषणाएं दो साल में पूरी नहीं होगी-डा. सचदेवा

    दून विधानसभा में की गई घोषणाएं दो साल में पूरी नहीं होगी-डा. सचदेवा

    सिर्फ तीन साल की नाकामियों पर पर्दा ड़ालने के लिए आईवाश

    बद्दी:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दून विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर जिला भाजपा प्रवक्ता एससी मोर्चा भाजपा डा संदीप कुमार सचदेवा ने सवाल उठाए हैं। उन्होने कहा कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटियां दी थी उसमें एक भी पूरी नहीं हुई। अब मुख्य मंत्री हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर विकास व आत्म निर्भरता का झूठा अलाप कर रहे हैं। संदीप ने कहा कि प्रदेश सिर से पैर तक कर्जे में डूबा हुआ और मुख्यमंत्री किस आधार पर दावा कर रहे हैं कि 2027 तक प्रदेश आत्म निर्भर हो जाएगा जबकि सरकार ने कर्ज लेने के सारे रिकार्ड तोड दिए हैं।

    उन्होने कहा कि दो साल में हमारा प्रदेश आत्म निर्भर व विकसित कैसे बनेगा यह रोड मैप कहां है और किसने बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2032 तक हर व्यक्ति के हाथ में पैसे होंगे लेकिन तब तक हर व्यक्ति के उपर और ज्यादा कर्ज चढ़ चुका होगा। उन्होने कहा कि दून विधानसभा में बहुत सारी गरीब महिलाएं है और अगर सबको नहीं देने तो उनको ही मुख्यमंत्री 1500-1500 रुपये दे देते।

    दून को कुछ नया नहीं दिया-डा संदीप

    डा संदीप ने कहा कि जयराम ठाकुर ने पटटा में लोक निर्माण का एक्सईएन आफिस दिया था जिसको डी नोटिफाईड करके पुन: खोलने की घोषणा की गई है। अस्पताल का निर्माण भाजपा सरकार के समय शुरु हुआ था और उसका सिर्फ फीता मुख्यमंत्री व विधायक ने काटा है। जिला प्रवक्ता एससी मोर्चा ने कहा कि जो जो सीएम ने दून में बडी बडी घोषणाएं की है उसके लिए पहले तो बजट नहीं आएगा और यह ऐसे प्रोजेक्ट हैं और जो सरकार अपने बचे हुए दो साल के कार्यकाल में पूर्ण नहीं कर पाएगी क्योंकि यह समस्त बडे काम पांच साल में भी पूर्ण नहीं होंगे, और सिर्फ पटिटकाएं लगाने के फेर में राजनीति चमकाई गई है।

    जिला प्रवक्ता ने कहा कि बददी व दून की समस्त सडक़ों का बुरा हाल है और लोग इनको लेकर धरना प्रदर्शन व मुंडन तक करवा चुके हैं और तीन साल में सडक़ें ही नहीं सुधरी तो सीएम के वादे पूरे होने पर भी संशय है। संदीप ने कहा कि साई रोड से एक दो दिन के लिए रेहडियां हटाई ताकि सीएम की जनसभा हो सके लेकिन स्थिति फिर वही की जस से तस हो गई। मुख्यमंत्री की सभा स्थल पर कब्जे हटाए गए तो उसी शाम को दोबारा स्थापित हो गए ।

  • CISCE का 68वां वार्षिक सम्मेलन खत्म, 2000 से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपल हुए शामिल, देखें वीडियो

    CISCE का 68वां वार्षिक सम्मेलन खत्म, 2000 से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपल हुए शामिल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: 68वां एजीएम और राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन चंडीगढ़ में सफलापूर्वक खत्म हो गया है। यह सम्मेलन काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स से संबंधित 2000 से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रमुखों की उपस्थिति में किया गया था। यह तीन दिनों का सम्मेलन (19-21 सितंबर) बिल्डिंग स्ट्रॉन्गर स्कूल्स टुगेदर की थीम पर आधारित था।

    सम्मेलन एकेएम रिजॉर्ट्स जीरकपुर में आयोजित किया गया था। इसमें देशभर के शैक्षणिक नेतृत्व को एक मंच पर लाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग में उभरते हुए रुझानों, कौशल-आधारित पाठ्यक्रम, समावेशी शिक्षण प्रणालियों, प्रौद्योगिकी एकीकरण और वैश्विक शिक्षा मॉडल पर सामूहिक विमर्श का मौका दिया गया।

    सम्मेलन ने देशभर के शैक्षणिक नेतृत्व को एक मंच पर लाते हुए स्कूल शिक्षा में उभरते रुझानों, कौशल-आधारित पाठ्यक्रम, समावेशी शिक्षण प्रणालियों, प्रौद्योगिकी एकीकरण और वैश्विक शिक्षा मॉडल पर सामूहिक विमर्श का अवसर दिया।

    इस उद्घाटन सत्र में राज्यसभा सांसद और प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. अशोक मित्तल ने संबोधन किया। वहीं 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस, विक्रमजीत सेना मुख्य अतिथि के रुप में सम्मेलन की अध्यक्षा करने वाले हैं।

    सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों ने थीमैटिक चर्चाओं, विशेषज्ञ प्रस्तुतियों, परामर्श सत्रों और कार्यशालाओं ने सहभागिता की। इनका उद्देश्य सीआईएससीई स्कूलों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रशासनिक दक्षता, शिक्षक विकास, विद्यार्थी कल्याण और आधुनिक शिक्षण परिवेश को मजबूत करना था।

    भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षाओं की परिषद के वरिष्ठ नेतृत्व ने पूरे सम्मेलन में खास भूमिका अदा की। सीआईएससीई के चेयरमैन डॉ. जी. इम्मानुएनल ने कहा कि – शिक्षा तभी विकसित होती है जब नेता उद्देश्य के साथ एकजुट होते हैं। सहयोग और प्रगतिशील नीतियों के जरिए से हम ऐसे स्कूल बना रहे हैं जहां हर बच्चे के पास सफलता की शक्ति होगी।

    इस मौके पर सीआईएससीई के द्वारा विकसित आठ जरुरी नीतिगत दस्तावेजों, हैंडबुक्स और संसाधन सामाग्रियों का भी औपचारिक विमोचन किया गया। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण था डेरोजियो अवॉर्ड्स 2025 का वितरण इसके अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और संंस्थानों को सम्मानित किया गया।

    सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसे छात्रों को तैयार करना है जो सिर्फ दुनिया से प्रतिस्पर्धा नहीं करते बल्कि उसमें योगदान भी देते हैं। ऐसे युवा जो वैश्विक दृष्टि से सोचते हैं जिम्मेदारी से काम करते हैं और अवसर तथा नवाचार के जरिए से समाज को आगे बढ़ाते हैं।

    आयोजन क्षेत्र की सचिव निर्मल कौर ने देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सामूहिक प्रोजेक्ट्स और सतत सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। सार्थक संवाद, ठोस संकल्पों और भविष्य उन्मुख कार्ययोजनाओं के साथ 68वां एजीएम और राष्ट्रीय सम्मेलन पूरा हुआ। सम्मेलन ने आने वाले सालों में देशभर के सीआईसएससीई स्कूलों की दिशा तय करने वाला शैक्षणिक मार्ग प्रशस्त किया तथा शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति परिषद की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाया।

  • चिंतपूर्णी आए लुधियाना निवासी युवकों ने दुकानदार से मारपीट, मामला दर्ज

    चिंतपूर्णी आए लुधियाना निवासी युवकों ने दुकानदार से मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित:चिंतपूर्णी मंदिर पंजाब के लुधियाना से आए युवकों ने दुकानदार से मारपीट कर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार निवासी गांव कोटली डा0 भरवाई त0 अम्ब जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रात: के समय यह भरवाईं शिव मन्दिर के पास अपनी दुकान में झाडू दे रहा था तो मनजिन्द्र सिंह पुत्र वलजीत सिंह, गगदीप पुत्र वहादुर सिंह,  प्रदीप सिंह पुत्र वलजीत सिंह निवासी लुधियाना (पंजाब) मोटरसाईकिल संख्या (पीवी 56 इ 7784) पर सवार होकर मेरी दूकान पर आए और चाय बनाने वारे इससे पूछने लगे।

    जिस पर इसने कहा कि यह प्रसाद की दुकान है यहां चाय नही वन पायेगी तथा इसके द्वारा मना करने पर उपरोक्त युवक इसके साथ बहसबाजी करने लग पड़े । जब इसने उन्हें जाने के लिए कहा तो उन लोगों ने इसकी दुकान के बाहर सडक पर इसका रास्ता रोक कर इसके साथ मारपीट की । जिससे इसे चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना चिन्तपुर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पुलिस और आतंकी के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

    Punjab News: पुलिस और आतंकी के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

    लुधियाना। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, पुलिस और आतंकी के बीच एनकाऊंटर हुआ है, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना है। जानकारी अनुसार यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग की सूचना है।

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा मौके पर पहुंच रहे हैं। मुठभेड़ में कितने लोग घायल हुए हैं, इस संबंधी अभी सूचना नहीं मिली है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक दिन पहले कुछ आतंकी हेंड ग्रेनेड के साथ पकड़े थे। उन्होंने कहा कि यह टेरर मॉड्यूल था। जो पाकिस्तान ISI के सपोर्ट से चल रहे थे। इन्होंने कोई बड़ी वारदात करनी थी। साथ ही सीनियर अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के आदेश दे दिए हैं।

    मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं। कुछ हेंड ग्रेनेड मिलने की भी सूचना है। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अभी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है।