Blog

  • ऊना जिले में केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति: उपायुक्त

    ऊनासुशील पंडित: जिलाधीश जतिन लाल ने दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर पटाखों की बिक्री और उपयोग को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, ऊना जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग की अनुमति होगी। यह निर्देश राष्ट्रीय हरित अधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जारी किए गए हैं।

    पटाखों की बिक्री करने वाले सभी विक्रेताओं को संबंधित एसडीएम से अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य है, जो ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकता है। बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्थानों का निर्धारण करेंगे, जबकि संबंधित पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल ग्रीन पटाखों की ही बिक्री हो।

    आदेशानुसार, दीपावली और अन्य त्योहारों पर पटाखों का उपयोग रात 8 बजे से 10 बजे तक सीमित रहेगा, जबकि क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखों का उपयोग रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक किया जा सकेगा। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इन समय-सीमाओं के बाहर पटाखों का उपयोग न हो और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न की जाए। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होंगे।

    ग्रीन पटाखों के सुरक्षा और भंडारण को लेकर दिशा-निर्देश
    उपायुक्त ने ग्रीन पटाखों की सुरक्षा और भंडारण के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। शेडों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी होनी चाहिए और वे एक-दूसरे के सामने न हों। शेड के 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन वर्जित रहेगा। शेड में तेल या गैस लैंप का उपयोग नहीं किया जाएगा, और विद्युत स्विच दीवारों से सटे होने चाहिए। एक क्लस्टर में पचास से अधिक दुकानें नहीं होनी चाहिए। दुकानों को कम से कम 6 मीटर चौड़ी, साफ और मोटर योग्य सड़क पर स्थित होना चाहिए, जिसमें आग बुझाने के लिए आसान पहुंच बनाई जा सके।

    आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी तथा फायर एक्सटिंग्यूशर व रेत से भरी बाल्टियांे का होना जरूरी है। । बिक्री क्षेत्र का चयन करने से पहले स्थानीय फायर अधिकारी से परामर्श लेना आवश्यक है। ग्रीन पटाखों को दुकान की खिड़की में नहीं रखा जा सकता, और इन्हें चिंगारी-रोधी कंटेनर में या उनकी मूल सील पैकेजिंग में सुरक्षित रखना चाहिए।

    उपायुक्त ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को एसडीएम से लाइसेंस प्राप्त किए बिना ग्रीन पटाखों का स्टॉक और बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी। अस्थायी लाइसेंस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने सभी उप-मंडल अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम त्योहारों के दौरान जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

  • Punjab News: कपड़ा व्यापारी का ऑफर, 1000 महिलाओं को लगाई जाएंगी Free मेहंदी

    Punjab News: कपड़ा व्यापारी का ऑफर, 1000 महिलाओं को लगाई जाएंगी Free मेहंदी

    लुधियानाः जिले के समराला में करवा चौथ को लेकर दुकानदार द्वारा महिलाओं के लिए फ्री मेंहदा का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, करवाचौथ को लेकर समराला में कपड़े की दुकान पर दुकानदार द्वारा 1000 महिलाओं को फ्री मेहंदी लगाई जा रही है।

    दुकानदार का कहना है कि 20 दिन पहले एक ऑफर रखा गया था, जो ग्राहक दुकान से 5000 की शॉपिंग करेगा तो उसे कूपन मिलेगा, जिससे वह 17-18-19-20 के बीच कभी भी फ्री मेहंदी लगवा सकता है। खास बात यह ही कि यहां मेहंदी लगाने वाले मथूरा आदि शहरों से काफी दूर-दूर से आए है। वहीं अब तक 400 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लग चुकी है।

    20 अक्टूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर यदि मौसम अनुकूल रहा तो चंद्रमा रात्रि 7.54 से 8.37 बजे के बीच देखा जा सकेगा। चंद्रमा विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय पर नजर आएगा। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार ने दी।

  • Punjab छोटा चैंप सीजन-10 में विजेता ‘नेकप्रीत’ का स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab छोटा चैंप सीजन-10 में विजेता ‘नेकप्रीत’ का स्वागत, देखें वीडियो

    रामपुरा : एक निजी चैनल के कार्यक्रम वॉयस ऑफ पंजाब छोटा चैंप सीजन-10 में प्रथम विजेता का खिताब और दो लाख रुपये का इनाम जीतने वाले नेकप्रीत सिंह वल्टोहा का उनके पैतृक गांव रामपुरा पहुंचने पर उनके ननिहाल परिवार, रिश्तेदारों और गांववासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि नेकप्रीत सिंह वल्टोहा के नाना शरणजीत सिंह रामपुरा मशहूर सारंगी और ढाडी के तौर पर जाने जाते है।

    जबकि नेकप्रीत के दोनों मामा हरदयाल सिंह और कृपाल सिंह शब्द कीर्तन के जरिए दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन करते हैं। वही नेकप्रीत सिंह वल्टोहा के पिता सविंदर सिंह सितारा, मां संदीप कौर और उनकी दादी भी गांव रामपुरा पहुंचे और दोनों परिवारों के साथ खुशियां सांझा की। नेकप्रीत सिंह वल्टोहा को संगीत की बुनियादी तालीम घर पर ही मिली।

    मशहूर ढाडी और ढाडा गायक दादा देसा सिंह दलेर वल्टोहा और मशहूर ढाडी पिता सविंदर सिंह सितारा के इस बेटे ने कम उम्र में ही संगीत और गायन के गुण हासिल कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि बेशक नेकप्रीत को संगीत का उपहार अपने परिवार से मिला। लेकिन उन्होंने भिक्खीविंड में संगीत मास्टर लाल के साथ संगीत की कक्षाएं लीं और संगीत की बारीकियां हासिल कीं।

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर युवक का किरच मारकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: मामूली बात को लेकर युवक का किरच मारकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः दशहरे से करीब 3 दिन पहले जागरण देखने जा रहे वेरका के रहने वाले युवक का कत्ल कर दिया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सिर्फ गाली गलौच करने को लेकर युवक द्वारा रंजिश रखी गई थी, जिसके चलते एक युवक ने दूसरे युवक का कत्ल कर दिया। मामले की डीसीपी सिटी-3 हरपाल सिंह और गुरिंदरबीर सिंह एसीपी ईस्ट के सुपरविजन में मुख्य अधिकारी थाना वेरका, अमृतसर इंस्पेक्टर अमनजोत कौर की देखरेख में पुलिस टीम का गठन किया गया।

    पुलिस टीम ने हत्यारोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गली नंबर 3 अजीत नगर, वेरका को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाकी साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित हरजीत कौर निवासी वेरका अमृतसर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका 28 वर्षीय बेटा हरविंदर सिंह दशहरे से करीब 3 दिन पहले रात 9:00 बजे अपने चाचा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ जागरण देखने जा रहा था, तभी रास्ते में वेरका निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसबीर सिंह और उसके भाई रवि ने के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद तीनों ने गाली गलौच शुरू कर दिया।

    उस वक्त हरविंदर सिंह के चाचा के लड़के गुरप्रीत सिंह ने सबको समझकर मौके से भगा दिया था। इसके बाद हरविंदर सिंह और उसका दोस्त वेरका निवासी जोबनप्रीत सिंह कल, यानि 18 अक्टूबर को घर से गुरुद्वारा नानकसर साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। तभी वहां पहले से खड़े मंगू, जसबीर सिंह और रवि के साथ हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने हरविंदर सिंह पर हमला कर दिया। हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी द्वारा मृतक को गालियां देनी शुरू कर दी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने अपने हाथ में पकड़ी हुई कीरच हरविंदर सिंह को मार दी। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। आनन फानन में हरविंदर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

  • Jalandhar News: Kartar Bus ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, सरेआम महिला को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kartar Bus ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, सरेआम महिला को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर जालंधर रोड बाईपास के पास करतार बस के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस घटना में बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, महिला पैदल सड़क क्रॉस कर रही थी। वहीं घटना के दौरान बस से सवारियां उतर रही थी और बस खड़ी थी। जैसे ही महिला बस को पार करने लगी तो ड्राइवर ने बस चला दी।


    इस घटना में बस चालक की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक ने कुछ दूरी पर बस रोकी। जिसके बाद सवारियां तुरंत बस से उतर कर महिला को उठाने के लिए भागी, लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई दलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पीबी 08 बीजेड 4151 बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर नकोदर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने कहा कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं ड्राइवर की तालाश जारी है।

  • Jalandhar News : किसानों ने प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News : किसानों ने प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर,ens : सरकार की तरफ से पराली जलाने वाले मामले में किसानों पर कार्रवाही करने की बात की गई है। किसानों का कहना है के वह मजबूरी में पराली को आग लगा रहे है क्योंकि सरकार की तरफ से ना ही कोई मशीन भेजी गई ओर ना ही सरकार को तरफ से अपने वादों को निभाया गया। किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को मजबूरी में आग लगानी पड़ रही है।

    किसान ने कहा कि पराली को अगर जमीन में नष्ट करते है तो, ट्रैक्टर, पेट्रोल, डीजल का बहुत खर्चा आता है। जिसके बाद अगली गेहूं की फसल बहुत मुश्किल से होती है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किए वादे खोखले है। उन्होंने कहा कि सरकार पराली को उठाती नही है, और न ही सरकार सबसिडी देते है। जिस कारण किसानों को मुश्किलें आती है। जिस कारण किसानों को पराली को आग लगानी पड़ती है।

    किसान पहले से भी कर्चे में डूबा है। सरकार की तरफ से दी गई मशीनें काफी महंगी है, उसमें कोई सबसिडी नही है। जिस कारण किसान मशीन नही ला सकता। सरकार को चाहिए कि कोई डंप बनाए। गांव के किसानों को मजबूरी में पराली को आग लगानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा पराली को उठाने के सभी दावे फेल होते नजर आ रहे है।

  • Punjab News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले में आए दिन लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला बस्ती बलोचां वाली से सामने आया है। जहां किसी काम से बाजार ननद और भाभी किसी का फोन छीनकर स्नेचर भाग गए। घटना के दौरान जैसे ही महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ही दूरी पर स्नेचर को लोगों ने काबू कर लिया। लोगों ने स्नेचर की धुनाई करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।

    लेकिन इस बार लुटेरे की किस्मत काम नहीं आई और जब महिला चिल्लाई तो कुछ लोगों ने पीछे जाकर लुटेरे को काबू कर लिया और उसकी जमकर छित्तर परेड की। शातिर लुटेरे ने इस दौरान भागने की पूरी कोशिश की। लोगों ने लुटेरे की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने स्नेचर को काबू करके थाने ले गई। पूछताछ में पता चला स्नेचर के खिलाफ लूट के पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने स्नेचर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: किसानों का ऐलान, इस दिन करेंगे Highway जाम

    Jalandhar News: किसानों का ऐलान, इस दिन करेंगे Highway जाम

    जालंधर, ENS: भारती किसान यूनियन दोआबा ने पंजाब में धान की खरीद न होने को लेकर किसानों ने चिंता जताई है। जिसको लेकर आज किसान यूनियन ने प्रेस की। जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद ना होने और धान की फसल खराब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से पुख्त इंतजाम ना किए जाने और शैलर मालिकों द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।


    मामले की जानकारी देते हुए मनजीत राय ने केंद्र और पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंडियों से धान की लिफ्टिंग ठीक से नहीं हुई तो 21 अक्टूबर को फगवाड़ा हाईवे शुगर मिल चौक को धान से भरी ट्रॉलियों से जाम कर दिया जाएगा। किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार किसानों को मंडियों में लूट रही है और शैलर मालिकों द्वारा संस्थाओं के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। किसान नेताओं ने शैलर मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह लूट बंद नहीं हुई और शैलर के खिलाफ भी आंदोलन चलाया जायेगा।

    मनजीत राय ने कहा कि अगर धान की खरीद ठीक से नहीं हुई तो पंजाब की अर्थव्यवस्था और मार्केटिंग को बड़ा झटका लगेगा। प्रदेश सचिव सरदार सतनाम सिंह साहनी ने कहा कि अगर किसानों की परेशानी से फसल बर्बादी और नुकसान की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भारती किसान यूनियन दोआबा द्वारा 21 अक्टूबर 24 को सुबह 10 बजे फगवाड़ा शुगर मिल चौक पर धान से भरी ट्रॉलियां हाईवे पर लगाई जाएगी। इस दौरान हजारों किसानों द्वारा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार केंद्र और पंजाब सरकार होगी।

  • धमकी मिलने के बाद Salman Khan ने सेफ्टी के लिए दुबई से मंगवाई Bulletproof Car

    धमकी मिलने के बाद Salman Khan ने सेफ्टी के लिए दुबई से मंगवाई Bulletproof Car

    मुबंईः बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग जान से मारने की धमकी दे रहा है। कुछ समय पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब सलमान खान और भी ज्यादा सतर्क हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलने के बाद अब अपनी सेफ्टी के लिए दुबई से Nissan कंपनी की बुलेटप्रूफ कार मंगवाई है।

    निसान की इस एसयूवी में एक नहीं बल्कि कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जैसे कि बम अलर्ट इंडिकेटर, गोलीबारी झेलने की क्षमता और कार में बैठे लोगों की प्राइवेसी के लिए टिंटेड विंडोज आदि। रिपोर्ट्स की माने तो निसान कंपनी की इस बुलेटप्रूफ एसयूवी गाड़ी के लिए सलमान खान ने 2 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये एसयूवी फिलहाल भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि इस कार को अब तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।

    लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच की ये लड़ाई कोई नई नहीं है, दरअसल काले हिरण के शिकार के बाद से सलमान खान को धमकियां मिल रही हैं। कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस को इस गिरोह ने एक मैसेज मिला है जिसमें इस गैंग ने सलमान खान से 5 करोड़ की मांग की है। बुलेटप्रूफ गाड़ी को कंपनी खास डिजाइन करती है, इस कार को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि गाड़ी आराम से गोलियों और विस्फोट जैसे हमले झेल पाए. लेकिन यहां एक बात जो ध्यान देने वाली है वह यह है कि हर बुलेटप्रूफ कार एक समान Ballistic Protection के साथ नहीं आती।

    Ballistic Protection में B1 से B10 तक रेटिंग होती है और इस रेटिंग से ये पता चलता है कि आखिर गाड़ी किस हद तक का वार झेलने में सक्षम है। इसका मतलब यह हुआ है कि जितनी ज्यादा बैलिस्टिक प्रोटेक्शन रेटिंग कार उतनी ही ज्यादा मजबूत और वार झेलने में सक्षम होगी। इस तरह की कार को स्टील, एल्यूमिनियम और बहुत ही ज्यादा मजबूत फाइबर जैसे मैटेरियल से तैयार किया जाता है। इसके अलावा गाड़ी में मोटे और मजबूत शीशे लगाए जाते हैं जो गोलियों को अंदर जाने से रोकते हैं। अगर गाड़ी के टायर पर गोली लग भी गई तो भी इन गाड़ियों में फ्लैट टायर तक कुछ दूरी तक चलने की क्षमता होती है। बुलेटप्रूफ गाड़ियों की कीमत इस वजह से ज्यादा होती है क्योंकि इन गाड़ियों को बनाने में इस्तेमाल होने वाला मैटेरियल और टेक्नोलॉजी बहुत ही महंगी होती है।

  • Congress और JMM में बनी सहमति, इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

    Congress और JMM में बनी सहमति, इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

    रांची : कांग्रेस और झामुमो के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। कांग्रेस और झामुमो 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी बाकी बची सीटों के लिए जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी। हमारे साथ वाम दल भी जुड़ रहे हैं उनके साथ भी सीट साझा की जाएगी।

    इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 70 सीटों पर हम दोनों पार्टियों की सहमति बनी है। अन्य सीटों के लिए मंथन किया जाएगा। हालांकि अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर जो बात है उसमें राजद को 7 सीट देने पर सहमति बनी है। राजद की मीटिंग खत्म होने के बाद पार्टी का पक्ष क्या आता है। फिर आगे की बात सामने आएगी।

    कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। करीब ढाई बजे वे रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सीधा रेडिसन ब्लू होटल जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, झारखंड चुनाव को लेकर वे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग के बाद राहुल गांधी सीधे शौर्य सभागार में आयोजित संविधान वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर यहां से निकलकर सीधा एयरपोर्ट चले जाएंगे। इन दोनों ही जगह के कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री नहीं है।