Blog

  • Punjab: पुलिस कर्मी और उसकी महिला साथी 440 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: पुलिस कर्मी और उसकी महिला साथी 440 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    एसएस नगर। मोहाली एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए फरीदकोट पुलिस के एक कर्मचारी को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ मोहाली ने फरीदकोट के थाना सिटी में तैनात सिपाही गुरमीत सिंह हौलदार और उसकी महिला साथी को भी आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार सिपाही गुरमीत सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। वहीं, उसकी महिला साथी जिस पर पोलो स्ट्रीट पर पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी में करीब छह मामले दर्ज हैं। जिसको मोहाली एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

  • सरकार द्वारा मुफ्त बिजली के बाद शगुन योजना का पैसा रोके जाने पर बीजेपी का हल्ला बोल, देखें वीडियो

    सरकार द्वारा मुफ्त बिजली के बाद शगुन योजना का पैसा रोके जाने पर बीजेपी का हल्ला बोल, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों में मिली हार के बाद प्रदेश की बीजेपी इकाई में भी मंथन का दौर आरंभ हो चुका है । ऊना में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक गुरुवार शाम हो आरंभ हुई । इस बैठक में पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल , राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन , इंदु गोस्वामी सहित कई विधायक और पार्टी के 76 दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया । इस दौरान पार्टी नेताओं द्वारा प्रदेश के उपचुनावों में मिली हार सहित पार्टी को सही दिशा में आगे बढ़ाकर विजयपथ पर लाने के लिए गहन मंथन किया । जबकि पीछे हुई गलतियों पर भी आत्ममंथन किया गया । इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार शाब्दिक प्रहार किया गया।

    उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार को तालाबंदी की सरकार बताया । अपने दावे के पक्ष में उन्होंने सुक्खू सरकार द्वारा प्रदेश में लगभग 800 संस्थानों को बंद किए जाने , कई विद्यालयों को बंद किए जाने , बीजेपी की पूर्व धूमल सरकार द्वारा शुरू की गई स्कूली बच्चों को निःशुल्क वर्दी बंद किए जाने , पूर्व जयराम सरकार द्वारा 125 यूनिट फ्री बिजली बंद किए जाने के साथ साथ अब गरीब बेटियों को दी जाने वाली शगुन योजना का पैसा रोके जाने जैसे महत्वपूर्ण तर्क दिए । बिंदल ने इसके अतिरिक्त प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से डीजल के रेट्स में साढ़े सात रुपए की वृद्धि से ढाई हजार करोड़ रूपए का टैक्स अर्जित किए जाने और जनता पर अतिरिक्त बोझ डाले जाने का आरोप भी लगाया ।

  • गगरेट: दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी गढ़दीवाल से काबू

    गगरेट: दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी गढ़दीवाल से काबू

    ऊना /सुशील पंडित : गगरेट में मोबाइल की दुकान पर मोबाइल पसंद कर रहा युवक अपने साथी बाइक सवार युवक के साथ मोबाइल लेकर भाग गया। जिन्हें पुलिस ने पंजाब के गढ़दीवाल से काबू कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश शर्मा पुत्र श्री  तरसेम लाल निवासी  वार्ड न05 कलोह तह0 घनारी ने पुलिस को दी शिकायत  में आरोप लगया कि बीते कल इसकी गगरेट में मोबाइल की दुकान पर  एक लडका मोबाइल फोन खरीद करने के लिए आया और दुकान पर मोबाइल फोन को देखा और फोन लेकर दुकान से बाहर चला गया।  दुकान से बाहर एक अन्य लड़का मोटरसाइकिल पर उसका इंतजार कर रहा था और उसके मोटरसाइकिल पर बैठकर चला गया। जिस पर इसने उनका पीछा किया लेकिन दोनों लडके भाग गए।जिस पर पुलिस ने थाना गगरेट में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी थी आज उन दोनों युवकों को पंजाब के गढ़दीवाल से काबू कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बहडाला में जांचा 116 लोगों का स्वास्थ्य

    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बहडाला में जांचा 116 लोगों का स्वास्थ्य

    ऊना/सुशील पंडित : सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर  के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की ऊना सदर टीम (कुसुम लता, दिनेश कुमारी, नीतीश) ने डॉ मनु प्रिया के नेतृत्व में गांव और पंचायत बहडाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 116 लोगों की स्वास्थ जांच की गई। 35 लोगों के ब्लड टेस्ट किए गए। जिसमे उच्च रक्तचाप के 16, शुगर के 15,जोड़ों के दर्द के 28 व अन्य रोगों से 57 लोग ग्रसित पाए गए।

    स्वास्थ्य शिविर के दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया। इस मौके पर आशा वर्कर, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गांव वासी मौजूद रहे।

    डॉ मनु प्रिया ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा की उच्च रक्तचाप की बीमारी अधिकतर गलत खान पान व असंतुलित जीवन शैली के कारण होती है। अगर लोग अपनी दैनिक क्रिया कलापों मे कुछ आवश्यक बदलाव करे तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

  • प्रदेश में चल रही है जन सुविधाएं बंद करने वाली सरकार : जयराम ठाकुर

    प्रदेश में चल रही है जन सुविधाएं बंद करने वाली सरकार : जयराम ठाकुर

    लोगों के हितों से जुड़ी योजनाएँ या तो बंद हैं या बजट रोका गया है

    शाम को नोटिफ़िकेश करके अगली सुबह रद्द करने का काम सरकार कर रही है

    ऊना/सुशील पंडित : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना से जारी बयान में कहा कि इस समय प्रदेश में सुविधाएं बंद करने वाली सरकार चल रही है। जिसने डेढ़ साल के कार्यकाल में कोई सुविधा तो नहीं दी लेकिन पहले से चल रही दर्जनों योजनाओं को बंद कर दिया और लोगों को मिल रही सुविधाएं छीन ली। यह सरकार नवजात बच्चों से लेकर बुजुर्गों और असहाय लोगों के साथ सिर्फ़ छीनने का काम किया है। सुक्खू सरकार ने नवजातों से बेबी किट छीन ली और बेटियों की शादी का शगुन। बेसहाराओं से पेंशन और मरीज़ों से निःशुल्क इलाज। सुक्खू सरकार ने हिम केयर के तहत बड़े निजी अस्पतालों में होने वाले मेजर ऑपरेशन भी बंद कर चुकी है। लोग सरकारी अस्पतालों में महीनों इंतज़ार कर रहे हैं। बीमार से लेकर नवज़ात तक के साथ यह सरकार सुविधाएं छीन रही है। मुख्यमंत्री इसे व्यवस्था परिवर्तन का नाम देने हैं लेकिन वास्तव में यह सारी व्यवस्था ठप सरकार है। नेता प्रतिपक्ष भाजपा की बैठक में शामिल होने ऊना पहुंचे हैं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व की सरकार में नवजात बच्चों के लिए बेबी किट की व्यवस्था की थी। अब वह लोगों को नहीं मिल रहा है। यह हर नवजात के स्वागत के लिए था, इसका एक भाव था। असहाय लोगों के लिए सहारा पेंशन थी। बीमार लोगों को इलाज की गारंटी देने के लिए पाँच लाख का हिमकेयर इलाज था का प्रबंध था। यह सरकार की अपने प्रदेश के लोगों की ज़िम्मेदारी थी। कोई भी सरकार ऐसी योजनाओं को बंद नहीं कर सकती थी, लेकिन सुक्खू सरकार ने ऐसी योजनाएं भी बंद करवाई। हद से ज़्यादा ज़रूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बजट रोके। यह बताता है कि सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। यह सरकार सरोकारों से दूर जा चुकी है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नाकामी से त्रस्त है। दस गारंटियों के नाम पर सत्ता में आई सरकार दर्जनों योजनाओं को या तो बंद कर चुकी है या उनका बजट रोककर अघोषित रूप से बंद करने का प्रयास कर रही है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार नोटिफिकेशन वापस लेने के मामले मेम रिकॉर्ड बना रही है। शाम को कोई नोटिफिकेशन निकालती है तो देर रात तक या अगले सुबह तक उसे वापस ले लेती है। वेटनेरी फ़ार्मासिस्ट के के लिए सरकार ने 16 जुलाई को नोटिफ़िकेशन निकाला और 17 जुलाई को ही वापस ले लिया। गलती से भी एक भर्ती न निकल पाए सरकार इसकी पूरी कोशिश करती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब बहुत हो गया, सरकार चयन आयोग की लंबित रिजल्ट को जारी करके भर्तियों को जल्दी से जल्दी पूरा करे।

  • ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 31 पदों के लिए मांगे आवेदन

    ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 31 पदों के लिए मांगे आवेदन

    7 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

    31 रिक्त पदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 11 और सहायिका के हैं 20 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 31 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं इनके लिए 7 अगस्त तक अप्लाई कर सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि विज्ञापित 31 रिक्त पदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 11 और सहायिका के 20 पद शामिल हैं।

    7 तक आवेदन, 13 को साक्षात्कार
    कुलदीप सिंह दयाल ने कहा कि इच्छुक प्रार्थी सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 7 अगस्त सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। 7 अगस्त के बाद किसी भी आवेदक/अभ्यर्थी का आवेदन/दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को होंगे। प्रार्थी को साक्षात्कार के लिए 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे समस्त मूल दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-225538 व संबंधित पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

    सभी को 7 अगस्त तक करना होगा आवेदन
    दयाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश में आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिन आवेदकों ने आंगनवाडी वर्कर्ज और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 22 सितम्बर, 2023,  20 अक्तूबर, 2023 और 28 नवम्बर, 2023 के विज्ञापित पदों के लिए आवेदन किया था, उनके आवेदनों को अब रद्द समझा जाएगा । ऐसे सभी प्रार्थियों को भी अपना आवेदन दोबारा 7 अगस्त, 2024 तक करना होगा।

    ये रहेंगे चयन के मानक व शर्तें
    कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) का सामान्य निवासी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र नायब  तहसीलदार अथवा तहसीलदार या कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित या प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।

    इन 11 केंद्रों में भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद
    बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र समूर कलां, आदर्श नगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां, रैन्सरी मध्य, बदोली-1, भटोली-1 व वाल्मिकी मोहल्ला-1 बहडाला, लमलेहड़ा पुराना, केंद्र नं 18 बसदेहड़ा,  भड़ोलिया कलां बाडे़वाला मोहल्ला व  चिलावाला मोहल्ला बडेहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का 1-1 पद भरा जाएगा।

    इन 20 केंद्रों में होगी आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति
    वहीं बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहडा-2, लमलेहडा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र न. 16 बसदेहड़ा, केंद्र न. 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा-2, भटोली-2, सनोली राजपूत जाट मोहल्ला-2, प्रेम नगर ऊना, रामपुर-2, धमान्दरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत व रामपुर हरिजन मोहल्ला, अप्पर देहलां माहल दरजी-2, टक्का रामसहाय, त्यूड़ी-3, नीलाघाट कालोनी व अप्पर बसाल में आंगनवाड़ी सहायिकाओं का पद एक-एक पद भरा जाएगा।

    25 अंकों की चयन प्रक्रिया
    दयाल कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए बारहवीं के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें बारहवीं में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी सहायिका,बाल सेविका,बालवाड़ी शिक्षक,नर्सरी शिक्षक, सिलाई शिक्षक, ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा।

     

    40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे। एससी,एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

  • Punjab : 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    Punjab : 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    फ़िरोज़पुर। थाना सिटी फिरोजपुर में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) गुरमेल सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने यह शिकाय़त मिलने के आधार पर कार्रवाई की है। मामले बारे जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को राज कुमार निवासी बल्लुआना, जिला फिरोजपुर की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उक्त एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसका भाई मदन लाल, ए.एस.आई. जुलाई 2023 में फिरोजपुर के थाना शहरी पुलिस और उक्त एएसआई के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया था। इस मामले में गुरमेल सिंह जांच अधिकारी (आईओ) थे।

    प्रवक्ता ने बताया कि जब शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था तब भी उक्त गुरमेल सिंह ने 10 हजार रुपये लिये थे। इस मुकदमे के दौरान, शिकायतकर्ता के भाई की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई और उक्त आई.ओ. गुरमेल सिंह को अपने भाई की मौत के बारे में अदालत में एक रिपोर्ट जमा करनी थी ताकि परिवार अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सके। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त एएसआई इस काम के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

    शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त एएसआई गुरमेल सिंह को दो लोगों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

  • Jalandhar : नशा तस्करों से 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar : नशा तस्करों से 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    जालंधर। जिले में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत जालंधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी के तहत 21सी-29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर 57 दिनांक 27-04-2024 के तहत 17 आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन 1 जालंधर में मामला दर्ज किया गया था। एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 48.5 किलो हेरोइन बरामद की है और अब पुलिस ने इनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


    एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया कि वाहन संपत्ति और ड्रग मनी समेत कुल 1.34 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा रही है। पुलिस द्वारा 1.05 करोड़ रुपये की ड्रग मनी समेत 28,90,000 रुपये की नकदी वाहनों से जब्त की जा रही है। इसी प्रकार सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कुल 1,34,28,300 की संपत्ति कुर्क की जा रही है।

  • बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान को किया महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित

    बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान को किया महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : आज अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय फाइनल ईयर की परीक्षा में  महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान द्वारा 9वां स्थान करने के उपलक्ष पर उनके सम्मान में एक सम्मान समारोह रखा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने इशिता धीमान को हिमाचली टोपी और मैमेंटो देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि  इस उपलब्धि से महाविद्यालय बंगाणा और इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल माह में आयोजित परीक्षा में हमारे महाविद्यालय की छात्रा इशिता ने टॉप 10 में 9 रैंक  बनाकर इस क्षेत्र और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है , यह छात्रा की कड़ी मेहनत और अध्यापकों का सही निर्देशन से ही संभव हो पाया है।

    इशिता पढ़ाई के अलावा एनएसएस, खेल,  कल्चर और रचनात्मक गतिविधियों में भी  बढ़चढ़ कर भाग लेती थी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 2021 में हमारे महाविद्यालय की छात्रा रिया शर्मा ने हिमाचल विश्वविद्यालय टॉप टेन में चौथा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह दोनों छात्रा अब हमारे महाविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा के स्रोत है और उनमें नई ऊर्जा का संचालन होगा। इस अवसर पर उपप्राचार्य रेखा शर्मा, प्रोफेसर अणु लखनपाल, प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफ़ेसर नंद लाल, डॉ. विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर कृष्ण कुमार, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. कुलदीप और प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन आदि मौजूद रहे।

  • Punjab: चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 4 गिरफ्तार

    Punjab: चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 4 गिरफ्तार

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर थाना 8 की पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 बाइक और एक एक्टिवा बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रियाशु उर्फ आर्यन पुत्र राकेश निवासी गांव ओरनी, हरदोई, जिला उत्तर प्रदेश, मोहितपाल उर्फ मोहित पुत्र नरिंदर कुमार निवासी हरदोई, जिला उत्तर प्रदेश, विशाल कुमार पुत्र सतपाल निवासी बसंत नगर, लुधियाना और रामराज उर्फ राज पुत्र राम प्रसाद निवासी बस्ती जोधेवाला लुधियाना के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने प्रियाशु, विशाल और मोहितपाल को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से बिना नंबरी स्पलेंडर बाइक बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी टीम ने रामराज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के कब्जे से 3 बाइक और एक एक्टिवा बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर 93 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी जिले में अलग-अलग पार्कों में खड़े वाहनों को चोरी करते थे। जांच में सामने आया है कि प्रियाशु और रामराज के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।