Blog

  • आज की दौड़ भरी जिंदगी में सभी को योग अपनाना चाहिए 

    आज की दौड़ भरी जिंदगी में सभी को योग अपनाना चाहिए 

     अपने बच्चों के  और चारित्रिक विकास के लिए  अवश्य योग कक्षा में भेजें-मोहितव्यक्तित्व, मानसिक

     एसएसपी मोहित चावला ने बताई योग की विशेषताएं।

    पत्नि रिद्धि चावला संग पहुंचे किशोर योग एकेडेमी


    बददी/सचिन बैंसल : बीबीएन जिला के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मंगलवार को धर्म पत्नी रिद्धि चावला सहित किशोर योग अकेडमी का भ्रमण किया तथा योग के प्रचार-प्रसार के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की प्रशंसा की। सायं कालीन मातृ शक्ति योग कक्षा में पहुंचने पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज की दौड़ भरी जिंदगी में सभी को योग अपनाना चाहिए। क्योंकि योग ही वह शुद्ध विज्ञान है जो मनुष्य को स्वयं से – शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा से जोड़ना सिखाता है। उस परम शक्ति के दर्शन करवाता है, जिसे मानव जीवन भर भौतिक दुनिया में ढूंढता रहता है।

    उन्होंने सभी योग साधकों को प्रेरित करते हुए जीवन में तीन आसन धारण करने का संकल्प दिलवाया, जिसमें पहला दृढ़ विश्वास दूसरा पक्का इरादा और तीसरा ईश्वरीय प्रार्थना। क्योंकि बिना ईश्वरीय शक्ति के हम एक सांस भी अधिक नहीं ले सकते और यदि किसी भी कार्य को करने का दृढ़ विश्वास के साथ पक्का इरादा बना लिया है फिर मनुष्य को दुनिया में कोई भी चीज पराजित नहीं कर सकती है। हम सबके रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, कर्म करने के ढंग अलग हो सकते हैं लेकिन मंजिल सभी की एक होती है। इसलिए हमें हर समय उस पारमार्थिक शक्ति को अपने अंग संग महसूस करते हुए कर्म योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बद्दी वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि उनके अपने शहर में आवासीय कालोनी के बीच योग एकडेमी का शुभारंभ हुआ है। आशा है सभी बद्दी निवासियों के लिए यह स्वास्थ्य का तीर्थ स्थान बनकर उभरेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।
    सर्व प्रथम श्रीहरि ओम योगा सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर श्रीकांत शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि किशोर योग एकेडेमी के संचालक डॉक्टर किशोर ठाकुर पिछले 12 वर्षों से पूरे हिमाचल में योग के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहे हैं। और बद्दी में खोली गई योग अकादमी से बच्चों को योग में भविष्य तलाश रहे छात्रों को योग प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाई जाएगी। जिससे आने वाले समय में युवा शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल जगत में आगे निकलकर गुणवत्तापूर्वक आदर्श जीवन प्रस्तुत कर सके। उन्होंने सभी बीबीएन वासियों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों के व्यक्तित्व, मानसिक और चारित्रिक विकास के लिए एक घंटा अवश्य योग कक्षा में भेजें। जिससे मोबाइल आदि के दुष्परिणामों से भी बचा जा सके। कार्यक्रम के समापन समरोह में रेकी मास्टर पंकज गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर महीने भर में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने पर योगी ऑफ द मंथ चुने गए लाल बाबू यादव तथा कमलेश कुमारी को एसपी के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन दर्जन से अधिक मातृ शक्ति जिनमें ज्योति जिंदल, कमलेश कौर, जशोदा देवी, पूनम भंडारी, अलका नारायण, पूजा बंसल, सोनिया गुप्ता, मनदीप कौर, रीमा गुप्ता, सुनीता कुमारी, रंजना शर्मा, शशि संजीव, ऋचा राणा, सुनीता शर्मा, पूजा कुमारी, नीतू पाल, गीता शर्मा, अर्चना मिश्रा, ज्योति जैन, नवजीत कौर, स्वास्तिका सहित सोनू बंसल, सोमनाथ पाल, सुनील शर्मा, पंकज गुप्ता, राजकुमार चौधरी, वरिंदर जैन, लाल बाबू यादव, हंसा नंद झा, विपुल ठाकुर, जसवंत सिंह, गुरचरण सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  •   राजकीय मिडल स्कूल मलपुर एक सिर्फ अध्यापिका के सहारे, 150 बच्चों को पढ़ाने के लिए है मात्र एक अध्यापिका

      राजकीय मिडल स्कूल मलपुर एक सिर्फ अध्यापिका के सहारे, 150 बच्चों को पढ़ाने के लिए है मात्र एक अध्यापिका

    शास्त्री और टीजीटी आर्टस का पद है लंबे से खाली

    शिक्षा का यह है कैसा विकास न सुविधाएं न पूरा है स्टाफ


    बददी/सचिन बैंसल : एक तरफ तो प्रदेश सरकार शिक्षा का स्तर उपर उठाने के बडे बडे दावे करती है लेकिन बीबीएन के स्कूलों में हालात कुछ और ही है। यहां पर छात्रों की संख्या के मुताबिक टीचर बहुत ही कम है। औद्योगिक क्षेत्र बददी से सटे राजकीय माध्यमिक पाठशाला मलपुर में पढ़ाई के नाम पर सरकार ने मात्र एक अध्यापक दे रखा है और उसको भी सारा दिन बच्चों को घेर कर रखने में ही समय बीत जाता है। यहां पर कुल मिलाकर 6टी, सातवीं व आठवीं कक्षा में 150 छात्र अध्यनरत हैं जबकि टीचर ले देकर एक ही है। अब वो एक कक्षा को पढ़ाए तो दूसरी दो कलासें हल्ला करती रहती है और खाली बैठे रहते हैं। इस कारण से न तो उनकी पढ़ाई हो पा रही है और न ही पठन पाठन का माहौल बन रहा है।
    द्यालय में टीजीटी आर्टस व शास्त्री का पद लंबे समय से खाली चला आ रहा है। यहां पर सिर्फ टीजीटी साईंस की एक प्राध्यापिका के सहारे ही विद्यालय चल रहा है। इसके कारण बच्चे सिर्फ औपचारिकता के तौर पर स्कूल आते हैं और बिना पढ़े ही चले जाते हैं। एकमात्र अध्यापिका की कोशिश रहती है कि वो किसी ने किसी तरीके से सबको कुछ न कुछ पढाए ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे लेकिन इस अध्यापिका पर पढ़ाई के साथ साथ कलर्क का बोझ भी पड़ा हुआ है। उसको शिक्षा विभाग को भी बच्चों के समस्त रिकार्ड संबधी रिटन वर्क भी करना पड़ता है। वहीं इस संदर्भ में पंचायत प्रधान सरोज देवी ने कहा कि यहां पर अधिकांश प्रवासियों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। हमने कई बार प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग व उप निदेशक शिक्षा विभाग को अवगत कराया है कि यहा पर शिक्षक भेजो वरना शिक्षा नाश हो जाएगा। लेकिन हमें दुख से कहना पड़ रहा है कि हमारी बात कोई नहीं सुन रहा और नौनिहालों का भविष्य खराब हो रहा है।
  • जालंधरः Sweety Juice Baar के नूडल्स में से निकला बिच्छू, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधरः Sweety Juice Baar के नूडल्स में से निकला बिच्छू, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर,ENS: Sweety Juice Baar के नूडल्स में बिच्छू निकलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां पर हंगामा शुरू हो गया। घटना की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसने जोमैटो के द्वारा स्वीटी जूस बार से न्यूडल्स का आर्डर दिया था। जब उनकी बेटी के न्यूडल खाए। तो उनकी बेटी ने दो-तीन चम्मच नूडल के खाने के बाद कुछ अजीब सी चीज न्यूडल में देखी।

    इसके बाद उसने अपनी मम्मी को बताया कि न्यूडल्स में कुछ अजीब सी चीज उसे दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि जब उसने उस चीज को चेक किया तो वह बिच्छू था। इस घटना के बाद उसने दुकानदार से बात करनी चाही तो दुकानदार ने यह कहकर बात को खत्म करना चाहती उनके स्टाफ से गलती हो गई होगी। महिला का कहना है कि इतनी बड़ी लापरवाही इस दुकानदार के वर्करों से जो हुई है। ऐसे में उनकी बेटी को कुछ भी हो सकता था। उन्होंने कहा कि यह हादसा केवल उनकी बेटी के साथ ही नहीं किसी और के साथ भी हो सकता था जिसके लिए प्रशासन को उक्त दुकानदार के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। हालांकि जब इस मामले को लेकर दुकान मालिक से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा हमारे यहां से आर्डर ठीक भेजा गया था। उन्होंने कहा कि हो सकता है ग्राहक द्वारा शरारत की गई है।

  • होशियारपुरः 8 वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

    होशियारपुरः 8 वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। दरअसल, होशियारपुर में एक किशोर ने 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। दसूहा डीएसपी बलबीर सिंह ने कहा कि यह घटना बुधवार की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस दौरान घटी है जब 16 वर्षीय आरोपी लड़की के घर आया।

    जानकारी के मुताबिक, मासूम लड़की उस दौरान अपने घर पर अकेली थी। मौका पाकर उसने आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। सिंह ने कहा कि लड़की ने घर लौटने के बाद अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    डीएसपी ने कहा कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर, किशोर पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी आरोपी फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

  • फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, लगा कर्फ्यू

    फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, लगा कर्फ्यू

    मणिपुरः इंफाल में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर आ रही है। राजधानी इंफाल में भीड़ ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैसे के गोले दागे गये। मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के कांगवई और फोउगाकचाओ इलाके में झड़पों के बाद सेना तथा त्वरित कार्रवाई बल (आरपीएफ) ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिसमें 17 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेट ने कर्फ्यू में दी गई ढील को वापस ले लिया है और एहतियात के तौर पर आज पाबंदियां लागू की है। इंफाल घाटी में रात्रिकालीन कर्फ्यू पहले ही लागू है। बिष्णुपुर जिले में हजारों स्थानीय लोगों के सुरक्षा बलों की आवाजाही बाधित करने के लिए सड़कों पर उतरने के कारण सुबह से ही तनाव व्याप्त है। महिलाओं की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने सेना तथा आरएएफ जवानों द्वारा लगाए अवरोधकों को पार करने की कोशिश की। वे अंत्येष्टि स्थल तुइबुओंग तक जाने की अनुमति मांग रहे थे।

    इंफाल पश्चिम जिले में 3 अगस्त को सुबह 05:00 बजे से रात 08:00 बजे तक दी गई पूरी छूट को वापस ले लिया गया है। जिले में तत्काल प्रभाव से पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है और इम्फाल पश्चिम जिले के सभी क्षेत्रों में आम लोगों के लिए उनके आवासों के बाहर आवाजाही पर प्रतिबंध लागू किया गया है। स्वास्थ्य, बिजली, पीएचईडी, पेट्रोल पंप, स्कूल/कॉलेज और नगर पालिका जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों की आवाजाही। प्रेस और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, अदालतों के कामकाज और हवाई यात्रा के लिए लोगों को आवाजाही के लिए कर्फ्यू में छूट दी गयी है। इधर जातीय हिंसा में मारे गए कुकी-जोमी समुदाय के लोगों के शव सामूहिक रूप से दफनाए जाने के निर्धारित समय से कुछ घंटों पहले मणिपुर हाई कोर्ट ने चुराचांदपुर जिले के हाओलाई खोपी गांव में प्रस्तावित अत्येष्टि स्थल को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। इस बीच, कुकी-जोमी समुदाय के संगठन ‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) ने भी कहा कि वह गृह मंत्री अमित शाह के अनुरोध के बाद अंत्येष्टि कार्यक्रम की योजना को स्थगित कर रहा है।

    इससे पहले संगठन ने राज्य में जातीय हिंसा में मारे गए 35 लोगों के शव हाओलाई खोपी गांव में एक स्थल पर दफनाने की योजना बनाई थी, जिससे मणिपुर के कई जिलों में तनाव पैदा हो गया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम वी मुरलीधरन और न्यायमूर्ति ए गुणेश्वर शर्मा की पीठ ने मामले की तत्काल सुनवाई की जरूरत के मद्देनजर सुबह छह बजे सुनवाई शुरू की और अंत्येष्टि के लिए निर्धारित भूमि को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकारों और उनकी कानून प्रवर्तन एजेंसी तथा आम लोगों को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। मामले में आगे की सुनवाई नौ अगस्त को होगी। पीठ ने इस जमीन पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र होने से हिंसा एवं रक्तपात फिर से भड़कने एवं कानून-व्यवस्था की पहले से अस्थिर स्थिति के और गंभीर होने की आशंका पर भी गौर किया। आईटीएलएफ भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुरोध के बाद अंत्येष्टि कार्यक्रम पांच दिन के लिए सशर्त स्थगित करने पर सहमत हो गया। संगठन के एक प्रवक्ता ने बताया कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने भी यही अनुरोध किया है।


    आईटीएलएफ ने कहा, हमने एक नए घटनाक्रम के कारण कल रात से सुबह चार बजे तक बैठक की। एमएचए (गृह मंत्रालय) ने हमसे अंत्येष्टि कार्यक्रम और पांच दिन स्थगित करने का अनुरोध किया और यदि हम इस आग्रह को स्वीकार करते हैं तो हमें उसी स्थान पर अंतिम संस्कार करने की अनुमति मिल जाएगी तथा सरकार उसे इस कार्य के लिए वैध बना देगी। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने भी ऐसा ही अनुरोध किया था। उसने कहा, विभिन्न पक्षकारों के साथ देर रात लंबे विचार-विमर्श के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हम गृह मंत्रालय के अनुरोध पर विचार करेंगे, बशर्ते वह हमारी पांच मांगों पर लिखित में आश्वासन दें।

  • पंजाबः DSP सहित 167 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः DSP सहित 167 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक DSP सहित 167 अधिकारियों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • होशियारपुरः नहर से नौजवान का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नहर से नौजवान का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    होशियारपुर: दसूहा के नज़दीक पड़ते प्रसिद्ध गगन जी का टिल्ला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कंडी कनाल नहर से एक नौजवान का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कंडी कनाल नहर में रहस्मई हालात में मिला। मृतक की पहचान सागर पुत्र मंगत राम निवासी नरनौल के रूप में हुई है। 

    परिवार का कहना है कि सागर रोज़ गगन जी का टीला मंदिर में दर्शन के लिए आता था। परंतु आज जानकारी मिली कि सागर की लाश नहर के पास पड़ी है। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार का कहना है कि सागर की हत्या कर उसको नहर में फैंका गया है। हाजीपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • भारतीय दूल्हे ने पाकिस्तानी दुल्हन से किया ऑनलाइन निकाह

    भारतीय दूल्हे ने पाकिस्तानी दुल्हन से किया ऑनलाइन निकाह

    जोधपुरः भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते आपसी मतभेद और दुश्मनी के कारण लगातार खराब होते जा रहे हैं। भारत-पाक के बीच इस तरह के हालातों के कारण 75 सालों में भी रिश्ते बेहतर नहीं हो पाए हैं। दोनों देशों के बीच रिश्ते भले ही अच्छे नहीं हो लेकिन भारत-पाक में रहने वाले लोगों के दिलों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। भारत-पाक में रहने वाले लोगों के आपसी रिश्ते और गहरे हो रहे हैं। जोधपुर का रहने वाला दूल्हा अरबाज और कराची में रहने वाली दुल्हन अमीना का आज ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह कबूल हो चुका है।

    जोधपुरः शहर में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट अरबाज खान की शादी पाकिस्तान के कराची में रहने वाली अमीना से तय हुई। निकाह से पहले वीजा नहीं मिलने के कारण बुधवार को अरबाज और अमीना का निकाह ऑनलाइन हुआ। अरबाज अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सेहरा सजा कर बैंड बाजे के साथ घोड़ी पर बैठ नाचते गाते बारात लेकर ओसवाल समाज के भवन में पहुंचा, जहां ऑनलाइन निकाह का पूरा इंतज़ाम किया हुआ था। शहर काजी भी मौजूद थे।

    दूसरी ओर दुल्हन पाकिस्तान के कराची में अपने परिवार के साथ ऑनलाइन निकाह की रस्में निभा रही थी। शहर काजी ने निकाह पढ़ाया और दूल्हा-दुल्हन ऑनलाइन निकाह कबूल कर एक दूसरे के हमसफर बन गए। दोनों ही परिवारों में खुशी साफ झलक रही थी, लेकिन निकाह होने के बाद दुल्हन को अपने ससुराल आने में अभी समय लगेगा।

    जोधपुर शहर काजी ने बताया कि जोधपुर के अरबाज खान  और कराची की अमीना दोनों ने ऑनलाइन निकाह कबूल किया है। भारत में अधिकतर पाकिस्तान की बेटियां दुल्हन बनकर आना पसंद करती हैं। जितनी भी पाकिस्तान की बेटियां दुल्हन बनकर भारत आई हैं, वो बहुत खुश हैं। निकाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक जगह मौजूद रहते हैं। अरबाज और अमीना के निकाह की तारीख थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों का निकाह हो पाया है।

    भाले खान ने बताया कि हमारे मुस्लिम समाज में शादियों के दौरान ज्यादा खर्च किया जाने लगा था। इसलिए इंटरनेट क्रांति लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। अब सादगी से ऑनलाइन निकाह हो रहे हैं। हमारी सरकार से मांग है कि दुल्हन को वीजा उपलब्ध करवाया जाए ताकि दोनों लोग साथ रह सकें।

  • पंजाबः घर में घुसकर 19 साल की लड़की का तेजधार हथियार से कत्ल

    पंजाबः घर में घुसकर 19 साल की लड़की का तेजधार हथियार से कत्ल

    लुधियानाः जगराओं के चिमना गांव में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां 19 वर्षीय लड़की की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक लड़की की पहचान गुरमनजोत कौर पुत्री पाला सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लड़की से मोबाइल फोन छीनने के लिए उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जहां लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी लड़की का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज दोपहर की है, जब युवती और उसकी दादी घर पर अकेले थे। मृतक लड़की के पिता पाल सिंह ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि जब वह अपनी पत्नी के साथ अपनी मां की दवा लेने के लिए जगराओं जा रहे थे, तो गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर उसकी लड़की पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया है। 

    सूचना मिलने के बाद वह तुरंत अपनी पत्नी के साथ अपने घर पहुंचा और देखा कि बच्ची की हत्या कर दी गयी थी। मृतक लड़की के पिता के मुताबिक, उनके आने से पहले ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी थी और पुलिस मौके पर जांच कर रही थी। इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः लुटेरों ने तलवार से हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला, कटी कलाई

    पंजाबः लुटेरों ने तलवार से हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला, कटी कलाई

    बठिंडाः पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब पुलिस पर उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। वहीं ताजा मामला गांव घुद्दा से सामने आया है। जहां नंदगढ़ के बीच पार्सल कंपनी के कर्मचारी से पर्स और फोन छीनकर भागे रहे लुटेरों ने पीछा कर रहे हेड कॉन्स्टेबल की तलवार से कलाई काट दी। घायल पुलिस कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल HC किक्कर सिंह ने बताया कि घुद्दा और नंदगढ़ के पास ड्यूटी पर थे। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोककर बताया कि स्विफ्ट कार में सवार 5 लुटेरे तलवारों के बल पर उसका पर्स और एटीएम कार्ड छीनकर ले गए हैं।

    इस पर उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। चक्क अतर सिंह वाला और कालझरानी गांव के दौरान उनका लुटेरों की गाड़ी से सामना हो गया। इस पर उन्होंने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान जब लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो एक लुटेरे ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार लगने से उसकी कलाई कट गई। इस दौरान आसपास के युवक और खेतों में काम कर रहे लोग भी आ गए। सब लोगों ने मिलकर 5 लुटेरों को काबू कर लिया गया है।

    पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना नंदगढ़ में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में एसएसपी बठिंडा गुल नीत सिंह खुराना का कहना है कि पुलिस मुलाजिम पर हमला करने वाले 5 लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल के तहत थाना नंदगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी एफआईआर कोरियर वाले लड़के से लूटपाट करने के मामले में दर्ज की गई है। पुलिस ने 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।