Blog

  • पंजाबः राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर लगी रोक

    पंजाबः राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर लगी रोक

    चंडीगढ़ः पंजाब राजभवन में भी इनका इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए पंजाब के राज्यपाल ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आम लोगों को हो रही दिक्कतों के बीच पंजाब राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। कुछ हफ्तों से पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लोग टमाटर की कीमत में अभूतपूर्व वृद्धि से जूझ रहे हैं। टमाटर के बढ़ते दाम की वजह आपूर्ति में आ रही बाधा और जलवायु की परिस्थितियों को माना गया है।

    पंजाब राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते ये कदम उठाया गया है। पंजाब की जनता से सहानुभूति दिखाने के लिए राज्यपाल ने यह फैसला किया है। राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि किसी भी चीज का इस्तेमाल अगर बंद किया जाए तो मांग में कमी की वजह से इसके दाम कम हो जाएंगे। बयान में कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि नागरिकों को संसाधनों का उचित उपयोग करने के लिए कहा जाए।

    राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण जनता को होने वाली कठिनाइयों के प्रति अपनी चिंता और सहानुभूति व्यक्त की है। अपने आवास में टमाटर के उपयोग पर रोक लगाकर राज्यपाल का लक्ष्य इस चुनौतीपूर्ण समय में मितव्ययिता और संसाधनों के उचित उपयोग के महत्व पर ध्यान दिलाना है। अपने संदेश में राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि किसी वस्तु की खपत रोकने या कम करने से उसकी कीमत पर असर पडऩा तय है। मांग कम होने से कीमत अपने आप कम हो जाएगी। मुझे उम्मीद है कि लोग फिलहाल अपने घरों में मौजूद विकल्प पर विचार करेंगे और टमाटर की कीमतों में वृद्धि को कम करने में मदद करेंगे।

  • पति के साथ हनीमून पर जा रही महिला ट्रेन से हुई लापता

    पति के साथ हनीमून पर जा रही महिला ट्रेन से हुई लापता

    किशनगंज: एक पत्नी अपने पति के साथ हनीमून मनाने दार्जिलिंग जाने के दौरान ट्रेन से लापता हो गई थी। उसके पति ने किशनगंज रेल थाना में आवेदन दिया था और घटना के बारे में बताया था। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है कि शख्स की पत्नी को गुरुग्राम की पुलिस ने बरामद कर लिया है। बिहार से टीम महिला को लाने के लिए 2 अगस्त को गुरुग्राम के लिए रवाना भी हो गई। महिला की तस्वीर सामने आ गई है जिसमें वह गुरुग्राम की पुलिस के साथ दिख रही है। फिलहाल इस पर पुलिस कुछ कहने से बच रही है।

    हालांकि महिला ट्रेन से गुरुग्राम कैसे पहुंची इसका पता अब तक नहीं चला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रेन से लापता महिला को गुरुग्राम के एक मार्केट से बरामद किया है। उसको पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उसके पति को इस बात की जानकारी दे दी गई है।

    क्या है पूरा मामला?

    महिला के पति प्रिंस कुमार ने किशनगंज रेल थाना में आवेदन दिया था। पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि मुजफ्फरपुर स्टेशन से 27 जुलाई की संध्या 6:30 बजे दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12524) से पत्नी के साथ दार्जिलिंग जा रहे थे। कोच बी-4 में सीट थी। 28 जुलाई की सुबह किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनकी पत्नी अपनी सीट से शौचालय के लिए गई थी। इसके बाद लापता हो गई थी।

    प्रिंस कुमार कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) के रहने वाले हैं और मिठनपुर में बिजली विभाग में जेई के असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इसी साल 22 फरवरी को मधुबनी के राजनगर के महेश कुमार की पुत्री काजल कुमारी से उनकी शादी हुई थी। विवाह के बाद व्यस्तता के कारण वह पत्नी के साथ बाहर नहीं जा सके थे। इसी दौरान दार्जिलिंग घूमने का प्लान बना और फिर यह घटना हो गई।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े घर में घुसकर महिला से चैन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधरः दिन-दिहाड़े घर में घुसकर महिला से चैन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS: शहर में चोरों के हौंसले बुलंद हो गए है। जिसके तहत अब वह दिन दहाड़े घर में घुसकर वारदातों को अंजाम देने लगे है। ताजा मामला कैंट के दीप नगर से सामने आया है। जहां 2 बाइक सवार लुटेरे महिला के घर में घुसकर उसकी चैन छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगेे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला स्कूटी पर अपने बच्चों को घर लेकर आ रही है।


    इस दौरान लुटेरे बाइक पर उसका पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच जाते है। इस दौरान जैसे ही महिला अपने घर के अंदर जाती है तो लुटेरे उसके घर के आगे खड़े हो जाते हैं। इतने में बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति उतरता है और महिला के घर में घुसकर सोने की चैन खींचकर अपने साथी के साथ घटना स्थल से फरार हो जाता है। हालांकि इस दौरान महिला लुटेरों का पीछा करते हुए उनके पीछे भागती है। लेकिन तब तक बाइक सवार लुटेरे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਾਰਿਆਨਾ ਸਟੋਰ ‘ਚ ਨਗਦੀ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਇਆ ਫਰਾਰ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕਾਰਿਆਨਾ ਸਟੋਰ ‘ਚ ਨਗਦੀ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਇਆ ਫਰਾਰ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਜਿਲੇ ‘ਚ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾਵਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਦਿਆਂ ਜਾ ਰਹਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੇਰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕਰਿਆਨਾਂ ਸਟੋਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਜੈਤੋ ਦੇ ਬਾਜਾਖਾਨਾ ਚੌਂਕ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਚੋਰ ਨੇ ਇਕ ਕਾਰਿਆਨਾ ਸਟੋਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਇਆ। ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ‘ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਜਿੱਥੇ ਚੋਰ  ਗੱਲੇ ਵਿੱਚ ਨਗਦੀ ਲੈ ਕੇ ਫੁਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਅਮਰਜੀਤ ਕਾਂਸਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੀ ਕਾਂਸਲ ਕਾਰਿਆਣਾ ਸਟੋਰ ਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਹੈ। ਮੈਂ ਥੋੜਾ ਜਿਹਾ ਨਾਲ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੰਮ ਗਿਆ ਸੀ। ਪਿੱਛੋਂ ਚੋਰ ਮੇਰੀ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਗੱਲਾਂ ਸਾਫ ਕਰ ਗਏ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ।

  • जालंधरः किशनपुरा में हुआ व्यक्ति का कत्ल, देखें Live

    जालंधरः किशनपुरा में हुआ व्यक्ति का कत्ल, देखें Live

    जालंधर,ENS: शहर के किशनपुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शेरे पंजाब वाली गली में व्यक्ति की हत्या होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेलर और कारीगर में देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद ट्रेलर ने कारीगर की पिटाई कर दी और उसे कमरे में बंद करके चला गया। जिसके बाद कारीगर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंदर निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। वहीं सन्नी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ड्रैस गुरू के नाम से मशहूर शॉप में दोनों काम करते है। घटना का खुलासा आज सुबह हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले में जुट गई है।

    घटना की जानकारी तब हुई जब कारीगर वहां उन उन्हें दुकान की चाबी देने आया था। इस दौरान उसने देखा राजिंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं एसीपी सेंट्रल, एडीसीपी 1 बलविंदर रंधावा मौके पर पहुंच गए है। हालांकि कत्ल के कारणों का पता चल नहीं पाया है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली हैकि राजेन्द्र को लगभग एक महीना पहले ही काम पर रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह 9 बजे घटनास्थल पर घर में सामान बिखरा हुआ था।

    बताया जा रहा है कि उन्हें लगता है कि दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद राजिंद्र की हत्या कर दी गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सन्नी नशे का आदी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सन्नी होशियारपुर का रहने वाला है। जबकि राजिंद्र यूपी के मुरादाबार का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सन्नी को राउंडअप कर लिया है। सन्नी से पूछताछ के बाद ही कत्ल के असल कारणों के पता चल पाएगा।

  • बड़ा हादसाः 131 फुट गहरी खाई में बस गिरने से 18 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः 131 फुट गहरी खाई में बस गिरने से 18 की मौत, देखें वीडियो

    मेक्सिकोः देर रात एक बस हाइवे से नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाले लोगों में 6 भारतीय भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि बस में सवार ज्यादातर लोग विदेशी नागरिक थे। हादसे का शिकार हुई बस में बैठे कुछ लोग अमेरिकी सीमा की ओर जा रहे थे। दरअसल, अमेरिकी में अवैध रुप से घुसने की कोशिश करने वाले ज्यादातर लोग मेक्सिको के रास्ते ही जाने का विकल्प चुनते हैं। 

    बस अमेरिका की सीमा से लगने वाले शहर तिजुआना जा रही थी। बस में करीब 42 यात्री सवार थे, जिसमें भारत, डॉमिनिकल रिपब्लिक और अफ्रीकी देशों के रहने वाले यात्री भी शामिल थे। ये हादसा मेक्सिको के नयारित राज्य में हुआ है। राज्य सरकार का कहना है कि बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों को शक है कि हाइवे पर तीव्र मोड़ की जानकारी होते हुए भी ड्राइवर ने बस को तेजी से मोड़ा, जिसकी वजह से बस पलटकर खाई में गिर गई।

    अधिकारियों का कहना है कि बस हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान करने के लिए अभी भी काम चल रहा है। राज्य सरकार की मानें तो 20 के करीब घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे का शिकार बनी बस ‘एलिट पैसेंजर लाइन’ का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा नयारित राज्य की राजधानी टेपिक के बाहर एक हाइवे पर हुआ। 

    नयारित के सिक्योरिटी और सिविल प्रोटेक्शन सेक्रेटरी जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत कठिन रहा है। उन्होंने बताया कि खाई 131 फीट गहरी थी, जिसकी वजह से वहां तक पहुंचना और फिर पीड़ितों को बाहर निकलाना मुश्किल भरा रहा है। घटनास्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें बस को रस्सी से खींचकर बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। अभी तक बस कंपनी या मेक्सिको के माइग्रेशन इंस्टीट्यूट की तरफ से इस घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

  • भयानक हादसाः पेड़ से टकराकर 8 फीट उछलकर दूसरे पेड़ से टकराई क्रूज 

    भयानक हादसाः पेड़ से टकराकर 8 फीट उछलकर दूसरे पेड़ से टकराई क्रूज 

    चंडीगढ़ः सेक्टर- 50 स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी के सामने देर रात भयंकर सड़क हादसा हुआ। पंजाब नंबर की तेज रफ्तार क्रूज कार एक पेड़ से टकराकर करीब आठ फीट उछली और दूसरे पेड़ से टकरा कर दो बार पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से पेड़ टूट गया। वहीं, कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पर पीसीआर जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर पीछे बैठी दो युवतियों और एक युवक को बाहर निकाला। वहीं, आगे बैठे दो युवक कार में फंस गए। दमकल जवानों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे दोनों युवक को बाहर निकाला। पीसीआर जवानों ने पांचों घायलों को जीएमसीएच- 32 में दाखिल करवाया।

    हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कार चालक को पीजीआई रेफर कर दिया। घायलों की पहचान अंबाला स्थित मुलाना की ईशा, रोहतक निवासी अभय, पंचकूला सेक्टर- 28 निवासी जयकुश, सेक्टर- 63 स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट निवासी रोहिनी और सेक्टर-53 निवासी दिव्यांशु नागर के रूप में हुई। सेक्टर 49 थाना पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दिव्यांशु अपनी दोस्त ईशा, अभय, जयकुश और रोहिनी के साथ क्रूज गाड़ी में सेक्टर-63 से खाना खाने सेक्टर-35 जा रहे थे। रात करीब एक बजकर 45 मिनट पर तेज रफ्तार क्रूज गाड़ी सेक्टर- 50 स्थित एक सोसायटी के सामने पहुंची तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

    गाड़ी पेड़ से टकराकर करीब आठ फीट उछली और दूसरे पेड़ से टकरा कर दो बार पलट गई। कार के अदंर बैठी दो युवतियों समेत पांच युवक जोर से चिल्लाने लगे। टकराने से हुए धमाके और चिल्लाने की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग बाहर आए और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर जवानों ने लोगों की मदद से गाड़ी के पीछे फंसी ईशा, रोहिनी और अभय को बाहर निकाला। गाड़ी के आगे बैठे युवक इंजन पीछे आने के कारण फंस गए। पीसीआर जवानों ने तुरंत फायर बिग्रेड जवानों को बुलाया। फायर कर्मियों ने गाड़ी का अगला हिस्सा सीधा किया और चालक दिव्यांशु नागर व जयकुश को बाहर निकालकर पांचों को जीएमसीएच-32 लेकर गए। डाॅक्टर ने चालक दिवायंशु नागर की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई दाखिल करवाया गया। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस टीम घायलों के बयान लेने अस्पताल पहुंची। हालांकि हालत गंभीर होने पर उनके बयान दर्ज नहीं हो सके।

  • बारिश ने मचाई तबाही, पहाड़ी से मलबा गिरने से 13 लोग लापता

    बारिश ने मचाई तबाही, पहाड़ी से मलबा गिरने से 13 लोग लापता

    देहरादून: रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में देर रात भीषण बारिश होने से तबाही मचा गई। यहां पहाड़ी से मलबा गिरने से दो दुकानें ढह गईं। हादसे के वक्त दुकानों में कई लोग सो रहे थे। गौरीकुंड के सेक्टर अधिकारी ने बताया कि मलबे में कई लोग दब गए हैं। वहीं SDRF से मिली सूचना के अनुसार करीब 13 लोग लापता हो गए हैं। इनमें नेपाली और स्थानीय लोग शामिल हैं। बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।

    हालांकि बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कत आ रही है।मौसम विभाग ने वीरवार को बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। उन्होंने यहां भारी बारिश का अनुमान जताया था। अलर्ट के कारण तीनों जिले में 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया था। वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर के लिए येलो अलर्ट घोषित किया था।

  • पंजाबः कार से 22 लाख लेकर चोर हुए फरार

    पंजाबः कार से 22 लाख लेकर चोर हुए फरार

    लुधियानाः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं साउथ सिटी रोड पर कारोबारी की रेंज रोवर कार से 22 लाख से भरा काला बैग लेकर भागे बदमाशों की वीडियो सामने आई है। इन बदमाशों ने कारोबारी के घर से ही उसकी रेकी करनी शुरू कर दी थी। जिस जगह वह रियल एस्टेट के दफ्तर में रुका, वहां के सीसीटीवी कैमरों में भी चोर रेकी करते पुलिस को दिखे हैं। पुलिस कारोबारी करन अरोड़ा के घर से घटना स्थल तक के सीसीटीवी चेक कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि पिछले कुछ दिनों से कारोबारी की रेकी हो रही है। पुलिस पिछले कुछ दिनों की भी सीसीटीवी चेक कर रही है। फिरोजपुर रोड चुंगी पार कैमरों से पुलिस को क्लू मिला है कि बदमाश मुल्लांपुर की ओर फरार हुए हैं।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अलग-अलग ट्रैप लगाते हुए टीमें बनाई गई हैं। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। दो महीने पहले हैबोवाल पुली पर रात के समय कार से कारोबारी के साढ़े 11 लाख रुपए चोरी हो गए थे। कार कारोबारी शिव कुमार अपने ड्राइवर के साथ शोरूम से घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार 2 युवकों ने गाड़ी पंचर होने का इशारा किया। ड्राइवर और व्यक्ति उनकी बातों में आ गए और गाड़ी का टायर बदलने लगे। इतने में एक युवक ने गाड़ी का दरवाजा खोल साढ़े 11 लाख रुपए से भरे बैग को चोरी कर लिया। कुछ दूरी पर उसका साथी बाइक पर खड़ा था। दोनों बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए।

    करीब 8 महीने पहले लाडोवाल पेट्रोल पंप के पास इनोवा कार से 8 लाख रुपए चोरों ने चुराए थे। इस मामले में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगी थी। वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति कार के आसपास चक्कर लगाता दिखाई दिया था। कारोबारी कर्ण गाबा निवासी भाई रणधीर सिंह नगर ने पुलिस को शिकायत दी थी। वह बहादुरके रोड से अपनी कार इनोवा पर घर जा रहा थे। जब वह लाडोवाल चौक के नजदीक पहुंचे तो उन्हें लगा कि उसकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया है। उन्होंने गाड़ी को खड़ा करके पंचर चेक किया, जिसके बाद वह गाड़ी में आकर बैठ गया। उसने देखा कि उसकी गाड़ी से करीब 8 लाख रुपए चोरी हो गए। पुलिस इन सभी मामलों में स्टडी कर आरोपियों की तालाश में जुट चुकी है।

  • जालंधरः परिवार का आरोप, भगौड़ा दीपा करवा रहा परिवार पर हमले, तोड़ी गाड़ी 

    जालंधरः परिवार का आरोप, भगौड़ा दीपा करवा रहा परिवार पर हमले, तोड़ी गाड़ी 

    जालंधर,ENS: गोराया के गांव पद्दी खालसा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक किसान परिवार पिछले काफी समय से एक भगौड़े व्यक्ति से काफी परेशान चल रहा है। अमेरिका में नशे की खेप के साथ पकड़े जाने के बाद वहां से जेल ब्रेक कर पंजाब पहुंचा सुखदीप सिंह उर्फ दीपा, जिस पर पंजाब में भी 8 मामले दर्ज हैं बार-बार भूपिंदर सिंह पर हमले करवा रहा है। अभी हाल ही में सुखदीप के गुडों ने उस पर हमला कर कार तोड़ दी। भूपिंदर ने कहा कि वह अपने बच्चों को टयूशन पर छोड़ने फगवाड़ा जा रहा था कि जैसे ही गांव के गेट पर पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार मुंह बांधे करीब 5 से 6 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। लेकिन उसने अपनी गाड़ी भगा ली। भूपिंदर के अनुसार बाइक सवार भी उसके पीछे लग गए और उन्होंने तेजधार हथियारों और बेसबॉल बल्ले के साथ गाड़ी पर हमले शुरू कर दिए। गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया।

    भूपिंदर ने कहा कि सुखदीप सिंह अमेरिका में नशा सप्लाई करता हुआ गैंग के साथ पकड़ा गया था। लेकिन साल 2016 में वहां से वह बड़ी चालाकी से जेल तोड़ कर भाग गया और वापस पंजाब पहुंच गया। पंजाब में विभिन्न थानों में सुखदीप के खिलाफ नशा तस्करी और गुंडागर्दी के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में भी भगौड़ा है। लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ गांव में डेयरी का गांव करता है और किसानी का काम करता है। सुखदीप के साथ उसका विवाद चल रहा है। उस विवाद में समझौते के लिए वह उस पर और उसके गवाहों पर दबाव बना रहा है। जब वह नहीं माने तो अब हमलों पर उतर आया है।

    भूपिंदर ने कहा साल 2018 में उसने अपने पिता की पिस्तौल से उस पर और कुछ लोगों पर गोलियां चला दी थी। वह डीएमसी में भर्ती रहा था। भूपिंदर सिंह ने कहा कि दीपा ने इससे पहले भी उसकी दुकान पर मोटरसाइकिल पर नकाबपोश बदमाश भेजे थे। उसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाई थी। भूपिंदर ने कहा कि यदि उसे कुछ हुआ तो सुखदीप दीपा, उसका परिवार और पुलिस जिम्मेदार होगी। पुलिस आरोपी को बार-बार कहने पर भी पकड़ नहीं पा रही है। वहीं पर पुलिस ने दीपा के हमले के बाद भूपिंदर को दो सुरक्षा गार्ड दे दिए हैं और गांव में पहरा बढ़ा दिया है।