Blog
-

आज का राशिफल,17 जून 2023
वृष: स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रहेगी।मिथुन: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सभी कार्य समय पर होंगे। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।कर्क: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबारी व्यस्तता रहेगी। कोई आनंददायक यात्रा का आयोजन हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। प्रमाद न करें।सिंह: व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। आय बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। मेहनत अधिक होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।कन्या: निवेश शुभ रहेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।तुला: व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नए मित्र बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। जल्दबाजी न करें।वृश्चिक: भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। प्रमाद न करें। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।धनु: जीवनसाथी से असहयोग मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। धनहानि हो सकती है। विवाद से बचें। झंझटों से दूर रहें। आय में निश्चितता रहेगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।मकर: घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, प्रयास करते रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।कुंभ: रोजगार में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। बाहर जाने का मन बनेगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।मीन: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। थकान रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। -

दर्दनाक हादसा : 8वें फ्लोर से गिरने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत
हाइड पार्क: नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मामला सेक्टर-78 से जुड़ा है जहां के हाइड पार्क सोसायटी में बच्चा आठवें फ्लोर की बालकनी से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। घटना के समय बच्चे के पिता, मां और बहन सो रहे थे। बच्चे के गिरने के बाद भी परिवार को नहीं पता चला। सुबह सैर सपाटा और सिक्योरिटी वाले बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है। घटना थाना सेक्टर 113 क्षेत्र की है।
पीड़ित परिवार हाइड पार्क सोसायटी के क्यू टावर के आठवें फ्लोर पर रहता था। उनका एक बेटा 4 साल ओर बेटी 8 साल की है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे उनका बेटा अचानक बालकनी में चला गया। वहां लगी रेलिंग से वो नीचे गिर गया। बच्चा बालकनी तक कैसे गया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। बच्चे को जब डॉक्टरों ने मृत घोषित किया तो गार्ड ने एक-एक फ्लोर पर जाकर पूछना शुरू किया, जिसके बाद पता चला कि परिवार 8 वें फ्लोर पर रहने वाला है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जमीन पर गिरने की आवाज आने पर ग्राउंड फ्लोर के लोग बाहर आए। इसके बाद सोसायटी के अन्य लोग और सिक्योरिटी वहां पहुंची। करीब आधे घंटे बाद परिवार का पता चल सका। इसके बाद बच्चे को पहले मरदलैंड अस्पताल लेकर गए। वहां से कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
-

Wine Shop में चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत, देखें तस्वीरें
गुरुग्राम: हरियाणा में शुक्रवार देर रात गुरुग्राम की एक वाइन शॉप पर दो लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दुकान पर मौजूद ग्राहकों में एक को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में मानेसर पुलिस स्टेशन के SHO अवित कुमार ने बताया, हरियाणा पुलिस को पचगांव के ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद CCTV फुटेज खंगाला।

एसएचओ अवित कुमार के अनुसार, सीसीटीवी की जांच से पता चला कि दो अज्ञात अपराधियों ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान वाइन शॉप के बाहर और अंदर काफी संख्या में आम लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अंधाधुंध गोलीबारी में वाइनशॉप के कांच टूटने के अलावा वहां मौजूद ग्राहकों को भी गोलियां लगीं। पुलिस के अनुसार गोली लगने के कारण एक ग्राहक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

हरियाणा पुलिस के अनुसार गुरुग्राम वाइन शॉप फायरिंग कांड में पुलिस अपराधियों की पहचान के प्रयास कर रही है। फायरिंग के कारणों का पता नहीं लगा है। आपसी रंजिश जैसे तमाम पहलुओं पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।”
-

चलती यात्री बस में लगी आग, सवारियों में मची अफरातफरी
बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चलती बस में अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से बस में सवार यात्रियों में अपरातफरी मच गई और सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि सभी यात्रियों को अब सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
दरअसल, यह घटना टुंडरी गांव के मुख्यमार्ग में घटी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। हालांकि कुछ सवारियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई तो वहीं अन्य साथियों को सूझबूझ से बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
-

जालंधरः हेरोइन और भारी मात्रा में शराब सहित 2 गिरफ्तार
जालंधर, वरुण/हर्ष : देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने नशे की सप्लाई देने जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 170 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान चरणजीत सिंह निवासी तरनतारन रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस कप्तान मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली की टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान हाईवे अमृतसर रोड पर मौजूद थे।

जहां उन्हें अमृतसर साइड लिंक रोड से मोटरसाइकिल सवार आ रहा नौजवान पुलिस को देखकर अपनी जेब से लिफ़ाफ़ा फेक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोका कर फेंके हुए लिफ़ाफ़े की तलाशी ली तो उसमें से उन्हें 170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहा देने जा रहा था।
इसी तरह थाना शाहकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 14 अवैध बोतलें शराब की बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान बलकार सिंह निवासी गांव शेर सिंह शाहकोट के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सोहन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव टुट शेर में गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर आरोपी बलकार सिंह को दबोच कर उसके कब्जे से 14 अवैध बोतलें शराब की बरामद कर आरोपी के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

जालंधरः चोरी के मामलों में 3 गिरफ़्तार
जालंधर, वरुण/हर्ष : करतारपुर की टीम ने चोरी के मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से तीन मोटरसाइकिल और तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान महावीर सिंह उर्फ कोका निवासी गांव डामुंडा, आदमपुर, रोकी उर्फ काकी निवासी सराए खास और चरणजीत सिंह उर्फ साबा निवासी हजारा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान सगवाल पुली किशनगढ के पास मौजूद थे जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने जा रहे रोकी और चरणजीत दबोच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह उनकी टीम के एएसआई रजिंदर कुमार चौकी इंचार्ज किशनगढ़ पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान हसन मुंडा के पास मौजूद थे, जहां किशनगढ़ साइड की तरफ से आ रहा युवक पुलिस को देखकर पीछे मुडने की कोशिश करने लगा और उसका मोटरसाइकिल बंद हो गया और जेब से लिफाफा फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके क़ब्ज़े से तीन ग्राम हेरोइन और चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज जांच शुरू कर दी है।
-

1364 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती/धात्री महिलाओं, 6 वर्ष तक के बच्चों को किया जा रहा लाभान्वित
1364 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती/धात्री महिलाओं, 6 वर्ष तक के बच्चों को किया जा रहा लाभान्वित
ऊना/सुशील पंडित : महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला में 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 3 वर्ष आयु तक के 18,255, 3 से 6 वर्ष आयु तक के 5,670 बच्चों को विशेष पोषण कार्यक्रम, 5,670 बच्चों को पूर्वशाला शिक्षा तथा 7,243 गर्भवती/धात्री महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं का हर माह फाॅलोअप करना सुनिश्चित करें संरक्षण अधिकारीमहिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के बारे में महिलाओं को जानकारी होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा से महिलाओं की रक्षा के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 बनाया गया है। इस अधिनियम के तहत नियुक्त संरक्षण अधिकारियों को इस अधिनियम के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए तथा अपने कार्यक्षेत्र में घरेलू हिंसा का कोई भी मामला आने पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से सम्बन्धित जो भी मामला आए हर माह उस मामले का फाॅलो अप सुनिश्चित करें इससे पिडिता का मनोबल भी बढेगा और उसे एहसास होगा कि उसकी सुनवाई हो रही है। और इस प्रकार के मामलों की पुनरावृति भी न हो उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2023 तक घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के 253 मामले प्राप्त हुए जिसमें 170 मामलों में संरक्षण अधिकारियों द्वारा काउंसलिग की गई।वन स्टोप सेंटर के तहत पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही त्वरित सहायता सभी प्रकार की हिंसा की शिकार महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए जिला में वन स्टोप सेंटर बनाया गया है। जिसके माध्यम से गत वित्तीय वर्ष के दौरान 30 पीड़ित महिलाओं को जरूरी मदद प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं के लिए मेडिकल जांच व उपचार की व्यवस्था, आपात स्थिति में रहने-खाने की सुविधा, सेंटर में कानूनी सलाह के लिए वकील भी उपलब्धता के साथ-साथ ही पीड़ित महिला एवं बालिका को मनोवैज्ञानिक परामर्श और काउंसिलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि किसी भी पीड़ित महिला को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाने हेतु सेंटर को दूरभाष नम्बर 01975 225844 सूचित करें। यह सेंटर 24 घंटे सातों दिन सेवाएं प्रदान करता है।बैठक में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, अनैतिक तस्करी अधिनियम 1956 और हिमाचल प्रदेश विवाह पंजीकरण अधिनियम 2006 पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि सीडीपीओ, सुपरवाईजर और आंगनबाडी कार्यकर्ता सम्बन्धित पंचायतों में इन अधिनियमों के बारे में नियमित रूप से जागरूक कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक में विभागीय पोषण कार्यक्रमों के सभी बिन्दुओं की प्रगति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता शर्मा, उपनिदेशक कृषि विभाग कुलभूषण धीमान, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी आनंदी शैली,एसएवीई एनजीओ से राजेश शर्मा, डाईट देहलां के प्रधानार्चा राकेश अरोड़ा, डाॅ रिचा कालिया, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, समस्त बीडीओ और सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
कर्नाटकः राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जहां नई सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद ही सिद्धारमैया सरकार ने पहली बार प्रशासनिक अफसरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि जारी आदेश में सिद्धारमैया सरकार द्वारा कई अफसरों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार की तरफ से जारी सूची में प्रदेश में पदस्थ कई बड़े अफसरों का नाम भी शुमार है। वहीं अब कर्नाटक में हुई इस बड़ी प्रशासनिक फेरबदल के बाद ये खबर सुर्खियों में है। सिद्धारमैया सरकार की ओर से जारी प्रशासनिक अफसरों के तबादले के आदेश की कॅापी देखिए।

बता दें कि कर्नाटक में हाल ही में चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने बाजी मारी थी। जीत के फौरन बाद कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान देखने को मिली थी, जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। कनार्टक में नई सरकार बनने के बाद सिद्धारमैया सरकार का प्रशासनिक अफसरों के तबादले का सबसे बड़ा फैसला है। इस आदेश के जारी होने के बाद कई अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया जाएगा। इसमें कई बड़े अफसरों का नाम भी शुमार है।

बता दें कि इस खबर से जुड़ी अन्य अपडेट भी लगातार जारी की जा रही हैं। हालांकि सरकार की तरफ से ये फैसला क्यों लिया गया है, इसके पीछे की मंशा क्या है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मगर बता दें कि सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसफर हुए 10 IAS अफसरों में निगम कमिश्नर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों का नाम भी शामिल है, जिसके बाद अब कर्नाटक में हुई इस बड़ी प्रशासनिक फेरबदल के बाद ये खबर सुर्खियों में है।
-

पंजाबः गायक Sharry Mann और Karan Aujla को धमकी देने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, जांच में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा
चंडीगढ़ः पंजाबी गायक शैरी मान और करन औजला को धमकी देने वाले गैंगस्टर जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दविंदर बंबीहा गैंग के सदस्य को पंजाब की एजीटीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शंभु बार्डर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज थे। आरोपी होशियारपुर जिले का रहने वाला है। इसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करके गायक शैरी मान और करन औजला को जान से मारने की धमकी दी थी।
जिसके बाद दे एजीटीएफ की टीम लगी हुई थी। पुलिस ने ट्रैक करके आरोपी को शंभु बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने बताया है कि कल इस आरोपी ने गायकों के घर के बाहर गोली भी चलानी थी। पुलिस ने बताया कि जस्सा होशियारपुरिया अपना ग्रुप था और यह कौशल चौधरी ग्रुप के साथ मिला हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूरी प्लानिंग की हुई थी। आरोपी को पता था कि दोनों गायक विदेश में है और वहीं पर उनके घर के बाहर फायरिंग करनी थी। इस दौरान आरोपी ने गैंगस्टर के साथ तैयारी कर ली हुई थी।

-

पंजाबः मां ने बच्चे के गले में रसी डाल कर पेड़ के साथ बांधा, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः दुनिया में मां का दर्जा सबसे उपर होता है लेकिन ज़िला फिरोज़पुर के कस्बा गुरुहरसाहय से मां ने अपने बच्चे के गले में रस्सी डालकर पेड़ से बांधने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस दंपति की शादी 6 साल पहले हई थी और इसका पति दिहाड़ीदार है। इसके पति को शराब पीने की भी आदत है। दोनों पति-पत्नी का आपस मे शराब की लत के कारण झगड़ा रहता है कई बारी इनके झग़डे के कारण पंचायत भी बैठ चुकी है।
बीते दिन उसकी बीवी तंदूर पर रोटिया सेक रही थी और बच्चा बार-बार तंदूर के पास जा रहा था बीवी ने बाप से बच्चे को पकड़ने को कहा तो पति ने कहा की संभाल सकती है तो संभाल ले नही तो मेरी तरफ से तंदूर में फेंक दे। इतना सुनने के बाद बच्चे की मां ने बच्चे को पेड़ से बांध दिया और बाप बच्चे को बचाने की बजाय उसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद थाना गुरुहरसाहिय में इस दंपति के खिलाफ आई पी सी 341 323और 75 जवाईनल जस्टिस एक्ट 2015 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चे को उनके नाना नानी को सौप दिया है।