पंजाबः गायक Sharry Mann और Karan Aujla को धमकी देने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, जांच में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक शैरी मान और करन औजला को धमकी देने वाले गैंगस्टर जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दविंदर बंबीहा गैंग के सदस्य को पंजाब की एजीटीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शंभु बार्डर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज थे। आरोपी होशियारपुर जिले का रहने वाला है। इसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करके गायक शैरी मान और करन औजला को जान से मारने की धमकी दी थी।

जिसके बाद दे एजीटीएफ की टीम लगी हुई थी। पुलिस ने ट्रैक करके आरोपी को शंभु बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने बताया  है कि कल इस आरोपी ने गायकों के घर के बाहर गोली भी चलानी थी। पुलिस ने बताया कि जस्सा होशियारपुरिया अपना ग्रुप था और यह कौशल चौधरी ग्रुप के साथ मिला हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूरी प्लानिंग की हुई थी। आरोपी को पता था कि दोनों गायक विदेश में है और वहीं पर उनके घर के बाहर फायरिंग करनी थी। इस दौरान आरोपी ने गैंगस्टर के साथ तैयारी कर ली हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *