Home National Cockroach Janta Party के संस्थापक Abhijeet Dipike को पड़ा थप्पड़, बोले – ‘छात्रों की आवाज न दबाओ’

Cockroach Janta Party के संस्थापक Abhijeet Dipike को पड़ा थप्पड़, बोले – ‘छात्रों की आवाज न दबाओ’

0
Cockroach Janta Party के संस्थापक Abhijeet Dipike को पड़ा थप्पड़, बोले – ‘छात्रों की आवाज न दबाओ’
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर जयपुर में सोमवार को एक प्रदर्शन के दौरान हमला हो गया है। इसमें एक युवक ने उनके थप्पड़ जड़ दिए। अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि एक दिन पहले उन पर हुए हमले के पीछे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कुछ लोग थे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह हमला असली मुद्दे से ध्यान भटकने और छात्रों की आवाज दबने की कोशिश है। यह पूछे जाने पर कि वह इस हमले के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं। दीपके ने आरोप लगाया है कि वहां आरएसएस के कुछ लोग थे और इसमें कोई नई बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब भी कोई सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ बोलता है तो इस तरह की घटनाएं होती है।

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हुआ हमला

नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफे की मांग के समर्थन में सीजेपी के संविधान चौक पर प्रदर्शन से पहले दीपके मंगलवार की सुबह नागपुर हवाई अड्डे पहुंचे है। इससे पहले जयपुर में सोमवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने दीपके के साथ कथित तौर पर मारपीट की है। इस घटना के सिलसिले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

आरएसएस से संबंध होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दावों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने कहा कि – तो क्या इसलिए उन्होंने कल मुझे पर हमला किया? उन्होंने दोहराया कि उन पर हमला असली मुद्दे से ध्यान भटकाने और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास था।

मुद्दे से नहीं भटकेंगे

दीपके ने कहा कि – ‘हम अपने मुद्दों से नहीं भटकेंगे जितना चाहो हम पर हमला कर लो हम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे और अपने मुख्य मुद्दे से नहीं हटेंगे जो एक करोड़ से अधिक छात्रों के साथ हो रहे अन्याय से जुड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी’। उन्होंने कहा कि – ‘इस तरह के हमले होते रहेंगे लेकिन मैं डरने वाला नहीं हू। हम महात्मा गांधी और अंबेडकर के मार्ग पर चलते हैं। यह हमारा सत्याग्रह है और शांतिपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे। दीपके ने नागपुर के नागरिकों, छात्रों और युवाओं से मंगलवार शाम चार बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है’। सीजेपी नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, नागपुर में प्रदर्शन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस को इस प्रदर्शन में 2,000 से ज्यादा युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here