Home National वाहनों पर लगेगा Congestion Tax, सरकार ने तैयार किया Plan

वाहनों पर लगेगा Congestion Tax, सरकार ने तैयार किया Plan

0
वाहनों पर लगेगा Congestion Tax, सरकार ने तैयार किया Plan

नई दिल्लीः बढ़ते ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। अब दिल्ली में कंजेशन टैक्स की शुरुआत की गई है। खासकर ऐसे यूजर्स के लिए जो दिल्ली में व्हीकल के साथ एंट्री करते हैं। अब फास्टैग टेक्नोलॉजी की भी चर्चा हो रही है। इस टैक्स को फास्टैग की मदद से वसूल किया जा सकता है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

एक रिपोर्ट में दावा किया है कि दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहनों से ये टैक्स वसूला जा सकता है। दरअसल टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए ये फैसला लिया गया है। क्योंकि दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा है। कंजेशन टैक्स की बात करें तो इसे 13 मुख्य बॉर्डर पॉइंट्स पर लगाया जाएगा। सुबह 8 से 10 के बीच और 5.30 से 7.30 के बीच इसे लगाया जाएगा। टोल बूथ पर लंबी लाइनों से बचने के लिए इसे अलग तरीके से वसूल करने की प्रक्रिया तैयार की जा रही है। अगर कोई व्हीकल टोल प्लाजा के पास से गुजरेगा तो खुद ही टैक्स कट जाएगा। हालांकि इसको लेकर विरोध भी किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो आपको दिल्ली में एंट्री करने से पहले टैक्स कटवाना होगा। ऐसे में आपके फास्टैग का यूज भी ज्यादा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here