Home National दवाई लेकर लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचला, एक की मौत

दवाई लेकर लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचला, एक की मौत

0
दवाई लेकर लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचला, एक की मौत

यमुनानगरः नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा में महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर लोगों ने ट्राला चालक को पहले तो पकड़कर पीटा और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची औऱ जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक जिले में कैल गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार दंपति को ट्राला चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति की दोनों टांगें बुरी तरह कट गई। जिसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि दोनों जगाधरी के एक निजी अस्पताल से दवाई लेकर अपने गांव गधोला लौट रहे थे। कैल गांव के पास बेकाबू ट्राला चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here