Home National एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच को कपल ने फूलों से सजाकर बनाया ‘बेडरूम’, TC सस्पेंड, देखें वीडियो

एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच को कपल ने फूलों से सजाकर बनाया ‘बेडरूम’, TC सस्पेंड, देखें वीडियो

0
एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच को कपल ने फूलों से सजाकर बनाया ‘बेडरूम’, TC सस्पेंड, देखें वीडियो
नई दिल्लीः भारतीय रेलवे की एक ट्रेन ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस चर्चा में चल रही है। दरअसल, ट्रेन के 1AC कोच के एक केबिन को सजाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर सुहागरात के कमरे की तरह सजे केबिन का वीडियो वायरल होने के बाद अब रेलवे प्रशासन ने संबंधित TC (टिकट चेकर) को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल ये मामला 6 जुलाई 2026 का है, जब ट्रेन संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कपल ने अपने सफर को खास बनाने के लिए ऑनलाइन एक निजी डेकोरेटर को काम पर रखा था। इस डेकोरेटर ने ट्रेन के भीतर जाकर उनके पूरे केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल ने पूरे एसी कोच को गुब्बारों से सजाया हुआ है, फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां बिखेरी हुई हैं और दीवार पर ‘I Love You’ लिखा हुआ है। कपल ने इस सफर को यादगार बनाने के लिए बकायदा ऑनलाइन एक डेकोरेटर को बुक किया था, जिसने ट्रेन में आकर ये सजावट की। वीडियो के सामने आते ही साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR Zone) हरकत में आ गया और इसे सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर लापरवाही माना गया। रेलवे के नियमों के मुताबिक चलती ट्रेन या स्टेशन पर किसी भी बाहरी और अनधिकृत व्यक्ति की एंट्री पर सख्त मनाही है। इस मामले में कोच के भीतर डेकोरेटर का घुसना सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक माना गया है। इस लापरवाही के चलते रेलवे ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित स्टाफ यानी ट्रेन के टिकट चेकर टीसी (Ticket Checker) को सस्पेंड कर दिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह मामला यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे के नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। फिलहाल टिकट चेकर को सस्पेंड करने के साथ ही इस पूरे मामले की डीटेल में विभागीय जांच (Departmental Inquiry) के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे ने साफ किया है कि जांच की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here