Home National Hotel के बाहर सो रहे युवकों पर जानलेवा हमला, जमकर पीटा, 10 पर FIR, देखें वीडियो

Hotel के बाहर सो रहे युवकों पर जानलेवा हमला, जमकर पीटा, 10 पर FIR, देखें वीडियो

0
Hotel के बाहर सो रहे युवकों पर जानलेवा हमला, जमकर पीटा, 10 पर FIR, देखें वीडियो
अजमेरः राजस्थान के ब्यावर में एक होटल के बाहर चारपाई पर सो रहे 3 युवकों पर मुंह बांधकर आए 10 से ज्यादा हमलावरों ने लाठियों से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे स्थित खेजड़ला चौराहे पर देर रात करीब 2 बजे ढाबे के बाहर चारपाी पर 3 युवक सो रहे थे। इस दौरान 4 अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने युवकों को बेरहमी से पीटा और 50 हजार रुपए कैश के साथ सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। साकेतनगर थाना इलाके में ब्यावर-पाली हाईवे पर खेजडला चौराहा के पास एक होटल के बाहर हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मामला 14 अप्रैल का है, लेकिन वीडियो अब सामने आया है। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि केसरपुरा निवासी लीला देवी (40) पत्नी किशन ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- उसका बेटा सुरेंद्र काठात (22) ब्यावर से रात को गांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में हाईवे पर खेजडला चौराहा के पास एक होटल में रुका था। वहां 2 अन्य युवकों के साथ चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान जैतपुरा निवासी सुनील, नरेंद्र और केसरपुरा निवासी संजय 10 अन्य लोगों के साथ आए और अचानक लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। एएसआई ने बताया- हमले में सुरेंद्र काठात गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी है। ये पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ हमलावर चारपाई पर लेटे युवकों को लाठियों से बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक हमलावरों से बचने के लिए इधर-उधर भागते हैं। इस दौरान एक युवक नीचे गिर जाता है तो उसे लातों से पीटते हैं। एएसआई ने बताया कि पीड़ित युवक की मां की रिपोर्ट पर सुनील, नरेंद्र, संजय सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here