Home National लापता व्यक्ति का सिर कटा मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल

लापता व्यक्ति का सिर कटा मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल

0
लापता व्यक्ति का सिर कटा मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से एक महीने पहले लापता हुए एक व्यक्ति का सिर कटा शव मंगलवार को एक कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान विनोद मिश्रा (40) निवासी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अग्रेसर के तौर पर हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली देहात थाने के एसएचओ ने बताया कि पहले पुलिस बल की मदद से सिर कटे शव को बाहर निकाला गया और बाद में गोताखोरों ने कटा हुआ सिर बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि विनोद मिश्रा 29 सितंबर को शाम करीब 8 बजे शौच के लिए बाहर गया था और उसके बाद से लापता था। उन्होंने बताया कि उसके परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार उसका शव पड़ोसी गांव सिवान के एक कुएं से बरामद किया गया।

सुबह कुछ किसान कुएं के पास गए थे, उन्होंने कुएं से दुर्गंध आने पर अंदर झांका तो देखा कि कुएं में एक शव है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ सिंह ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here