5.41 मीटर का पिछला रिकॉर्ड हाल ही में भुवनेश्वर में कुलदीप कुमार ने ही बनाया था। स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले इन दोनों एथलीट्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 5.25 मीटर का क्वालिफिकेशन मानक भी हासिल कर लिया है। इस प्रतियोगिता का पिछला रिकॉर्ड 5.35 मीटर था, जिसे पिछले साल देव कुमार मीणा ने ही बनाया था। वहीं दूसरी ओर नया रिकॉर्ड बनते ही उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी और स्टेडियम भी तालियों से गूंज उठा। लंबी कूद स्पर्धा में मुरली श्रीशंकर ने 8.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उनका यह प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) के लिए निर्धारित 8.05 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक से भी बेहतर था। पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में महाराष्ट्र के सर्वेश अनिल कुशारे का दबदबा रहा। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्होंने 2.28 मीटर की ऊंचाई पार की, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 2.22 मीटर के मानक से कहीं बेहतर था।