जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी पेट्रोल पंप कर्मचारी मोड सिंह ने बताया कि ट्रक आकर जैसे ही पंप के सामने रुका तो तेज आग की लपटें दिखाई दीं। ड्राइवर तुरंत ट्रक से कूद गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस के एएसआई अनिल मीणा, कांस्टेबल अनुज, राजेश पाटीदार पहुंचे और ट्रैफिक बंद कराया। पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद ट्रैफिक बहाल किया गया। जांच में सामने आया कि ट्रक के डीजल की टंकी फटने की वजह से अचानक आग लगी थी, लेकिन टंकी क्यों फटी, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।View this post on Instagram