Home National शराब के नशे में व्यक्ति ने पी फिनाइल, मौत

शराब के नशे में व्यक्ति ने पी फिनाइल, मौत

0
शराब के नशे में व्यक्ति ने पी फिनाइल, मौत

कोटाः शराब के नशे में कई बार व्यक्ति क्या कर जाए उसे खुद पता नहीं चलता। कई बार तो व्यक्ति ऐसा काम कर जाता है कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है। ऐसा ही मामला कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां, शराब के नशे में एक युवक ने फिनाइल पी लिया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

जानकारी मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल जनक सिंह ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले केसर सिंह (37) की मौत की खबर सामने आई है। मृतक के बड़े भाई भीम सिंह ने नशे में फिनाइल पीने की लिखित शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि वीरवार रात को केसर सिंह शराब पी रहा था। पास में फिनाइल की बोतल रखी थी। नशे में वह फिनाइल भी पी गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक 3 भाइयों में दूसरे नंबर का था और प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। घटना के वक्त पत्नी जयपुर में थी। केसर सिंह के एक बच्चा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच की जाएगी और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here