Home National Kashmir में बर्फबारी से इलाके में माइनस डिग्री तक पहुंचा तापमान, देखें वीडियो

Kashmir में बर्फबारी से इलाके में माइनस डिग्री तक पहुंचा तापमान, देखें वीडियो

0
Kashmir में बर्फबारी से इलाके में माइनस डिग्री तक पहुंचा तापमान, देखें वीडियो
जम्मूः जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ ही है। राज्य में बर्फबारी का मजा लेने के लिए टूरिस्ट भी पहुंच रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर ने लोगों की परेशान कर दिया है। श्रीनगर से लेह तक का तापमान 0 से करीब माइनस 21 डिग्री तक चला गया है। श्रीनगर में आज रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां पर तापमन माइनस 5.4 डिग्री दर्ज की गई है। कश्मीर के अन्य हिस्सों में रात का तापमान माइनस 9 डिग्री तक चला गया है। लेह और कारगिल का हाल कश्मीर से भी ज्यादा बुरा है। ज़ोजिला का तापमान जहां माइनस 21 डिग्री पहुंच गया है, वहीं लेह लद्दाख का पारा माइनस 13 तक पहुंच गया है। यह ठंड जहां आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है, वहीं देशों बार से आने वाले पर्यटकों के लिए यह मौसम और बर्फबारी किसी सुराग के एहसास से कम नहीं है। इस मौसम में यहां आए पर्यटक इस मौसम और पहाड़ों पर बर्फबारी को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कहां कितना तापमान

श्रीनगर = -5.4°C काजीगुंड = -6.4°C पहलगाम = -8.4°C सोनमर्ग = -9.7°C अनंतनाग = -7.9°C गांदरबल = -5.2°C पुलवामा = -8.3°C बांदीपोरा = -5.5°C बारामूला = -5.1°C बडगाम = -6.4°C कुलगाम = -5.9°C शोपियां = -8.5°C लारनू -8.1°C लद्दाख: लेह = -13.2°C कारगिल = -12.4°C ज़ोजिला में शून्य से 21.0 डिग्री सेल्सियस नीचे बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 18 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों ठंड की भविष्यवाणी की। वहीं 12 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है। एक अधिकारी ने बताया कि अगले 7 दिनों के दौरान आमतौर पर कई स्टेशनों पर ठंडा और शुष्क मौसम बना रहेगा। महत्वपूर्ण दर्रों और ऊंचे इलाकों की सड़कों पर शून्य से कम तापमान और बर्फीली स्थितियों को देखते हुए अधिकारी ने पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन और यातायात की सलाह का पालन करने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here