Home National RPF Constable की मुस्तैदी से बाल-बाल बची यात्री की जान, Viral हुआ वीडियो

RPF Constable की मुस्तैदी से बाल-बाल बची यात्री की जान, Viral हुआ वीडियो

0
RPF Constable की मुस्तैदी से बाल-बाल बची यात्री की जान, Viral हुआ वीडियो
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक अलर्ट आरपीएफ कांस्टेबल की मुस्तैदी से एक यात्री की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर एक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में फिसल गया हालांकि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हैड कांस्टेबल एम नरसिम्हा राव ने यह देखा और तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को बचा लिया। इस दौरान ट्रेन को भी रोक दिया गया।

वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ रही है। इसी दौरान एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में फिसल गया। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गई हालांकि ऐसे मौके पर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल एम नरसिम्हा राव ने तुरंत प्रक्रिया दी और यात्री को प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। इस दौरान वो यात्री के साथ प्लेटफॉर्म पर भी गिर गए हालांकि तब तक वो यात्री सुरक्षित कर चुके होते हैं। इस दौरान ट्रेन रोक भी दी गई। बाद में यात्री ने अपने परिवार के साथ चार्लापल्ली-शालीमार ईस्ट-कोस्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18046 से अपनी यात्रा जारी रखी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हर कोई कांस्टेबल की मुस्तैदी और उसकी बहादुरी की तारीफ कर रहा है।

तिरुवनंतपुरम से केरला जा रही थी ट्रेन

ट्रेन नई दिल्ली से चलकर तिरुवनंतपुरम की ओर केरला एक्सप्रेस में रात करीबन 2 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो से रवाना हुई थी। इसी बीच अब चलती ट्रेन में सवार हो रहे यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वो प्लेटफॉर्म पर ही गिर गया। यह देख प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने भागकर यात्री को बचा लिया। पूछताछ करने पर यात्री ने बताया कि वह झांसी से पालघाट की ओर जा रहा था। उसका कोच बी-4 की सीट 39 पर रिजर्वेशन थी। यात्री की जान बचाने पर मौजूद यात्रियों ने कांस्टेबल की सराहना भी की। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देेते नजर आ रहे हैं।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here