Home National डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 4 की मौत

डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 4 की मौत

0
डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 4 की मौत

नई दिल्ली : राजस्थान के पाली जिले में बुधवार को एक डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रोहट के थानाधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि एक मरीज अशोक को अहमदाबाद से एंबुलेंस में जोधपुर लाया जा रहा था, उसके साथ उसके परिजन भी थे। सिंह के अनुसार गजनगढ़ के पास अचानक सड़क पर आवारा जानवर आ गया और एंबुलेंस से टकरा गया। हादसे में एंबुलेंस को नुकसान पहुंचा और जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई।

जब मरीज को दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी तेज गति से जा रहे एक डंपर ने  एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिससे मोहिनी देवी और फगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य हरिराम और सुनील ने जोधपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here