Home National भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

0
भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 आंकी गई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप शाम 4.19 बजे दर्ज किया गया। वहीं, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.49 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.27 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 165 किलोमीटर की गहराई पर था।

जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं
कश्मीर घाटी में कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। तकरीबन एक महीने पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान जम्मू में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 मैग्नीट्यूड थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here