Home National साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच करने पहुंची ED की टीम पर हुआ हमला

साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच करने पहुंची ED की टीम पर हुआ हमला

0
साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच करने पहुंची ED की टीम पर हुआ हमला

नई दिल्लीः दिल्ली के बिजवासन इलाके में साइबर क्राइम से जुड़े मामले में पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम का एक अधिकारी घायल हो गया, जिसके बाद लोकल पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम पीपीपीवाईएल साइबर एप फ्रॉड केस की जांच के लिए पहुंची थी।

ईडी की टीम पर आरोपी अशोक शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने हमला किया। ईडी ने इसपर लोकल थाने में मामला दर्ज कराया है और घटना में एक असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गया है। इस घटना को लेकर FIR दर्ज का दी गई है। FIR में कहा गया है कि जब अधिकारी छापेमारी कर रहे थे, तभी उनपर हमला हो गया।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह ED की टीम PPPYL Cyber App Fraud case की जांच करने दिल्ली के बिजवासन इलाके में पहुंची थी। यहां ED की टीम पर आरोपी अशोक शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में ED के असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, हमले के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here