खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुआ ऑपरेशन अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह करीब 10:30 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मिट्टी के घर में छिपे थे आतंकी सेना के अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी पहाड़ी पर बने एक मिट्टी के घर में छिपे हुए थे। जैसे ही सुरक्षाबल उनके करीब पहुंचे, आतंकियों ने अचानक जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से तेज गोलीबारी हुई और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। पिछले महीने भी हुई थीं कई मुठभेड़ें अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने चतरू के जंगल क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हुई थीं। इन घटनाओं में एक सैनिक शहीद हुआ था और एक आतंकवादी मारा गया था। सेना ने क्या कहा… सुरक्षाबलों के अनुसार, विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर किश्तवाड़ में “ऑपरेशन त्राशी-I” के तहत संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। अभियान का मकसद इलाके में सक्रिय आतंकवादियों को ढूंढकर खत्म करना था। सेना ने बताया कि पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हल्की मुठभेड़ हुई, जिसके बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे संयुक्त टीम ने रणनीतिक तरीके से ऑपरेशन चलाया। बेहतर तालमेल और सटीक कार्रवाई के चलते सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और दो आतंकियों को मार गिराया। मौके से दो एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए।# | # – | # | – Pursuant to credible intelligence inputs collated from #JKP, #IB and own intelligence sources, a…
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) February 22, 2026