Blog

  • नशामुक्त ऊना और सड़क सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे : डीसी जतिन लाल

    नशामुक्त ऊना और सड़क सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे : डीसी जतिन लाल

    बच्चों के बाइक-स्कूटी से स्कूल आने पर होगी कार्रवाई, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की तय होगी जवाबदेही

    ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में सस्पेंड होंगे लाइसेंस

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले को नशामुक्त बनाने और सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने के लिए प्रशासन द्वारा और अधिक सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों का बाइक या स्कूटी से स्कूल आना गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है और इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

    उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इस संबंध में एसडीएम विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।उपायुक्त मंगलवार को डीआरडीए बैठक हाल में एन-कॉर्ड (राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति तथा इसके उपरांत आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में लाइसेंस होंगे सस्पेंड

    उपायुक्त ने जिले में ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना कानून का गंभीर उल्लंघन होने के साथ-साथ आमजन के जीवन और सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है ।उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त ओवर-स्पीडिंग, खतरनाक ड्राइविंग, ओवरलोडिंग तथा संज्ञेय अपराधों के मामलों में भी किसी प्रकार की ढील न बरतने और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    ब्लैक स्पॉट्स सुधारें, बाजारों में सख्ती से लागू हों नो-पार्किंग व नो-वेंडिंग जोन

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं, ताकि हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।उन्होंने सभी प्रमुख बाजार क्षेत्रों में घोषित नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन को सख्ती से लागू करने तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

    राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड्स की संख्या बढ़ाई जाए तथा बैरियर और रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाएं। नेशनल हाईवे पर स्थित दी-हट्टी स्ट्रेच को दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए वहां विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

    स्कूलों में नशा निवारण की नियमित शपथ
    उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली के दौरान नशा निवारण की नियमित शपथ दिलाई जाए। इसके अलावा नशा निवारण और सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालयों में नियमित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। इन कार्यक्रमों की मासिक रिपोर्ट डीसी और एसपी कार्यालय को नियमित रूप से भेजने के निर्देश भी दिए गए।

    ‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों का नियमित दौरा करें अधिकारी

    जतिन लाल ने ‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय गोद लेने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से स्कूलों का दौरा करें और विद्यार्थियों से नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर संवाद करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इस दिशा में विशेष जोर है और सभी अधिकारियों को इस सोच के अनुरूप जिम्मेदारी से अपने दायित्व निभाने चाहिए।

    निजी नशा निवारण केंद्रों पर रहेगी कड़ी नजर
    उपायुक्त ने जिले में संचालित निजी नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्रों की सघन निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में कार्यरत स्टाफ, स्वयंसेवियों तथा भर्ती व्यक्तियों का अद्यतन रिकॉर्ड पुलिस और प्रशासन के पास उपलब्ध होना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

    फरवरी में आयोजित होगी एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन
    उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत ऊना जिले में फरवरी के दूसरे सप्ताह एक जागरूकता वॉकाथॉन आयोजित की जाएगी। इसमें शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।*

    पहली बार सस्पेंड, बार-बार नियम तोड़ने पर रद्द होगा लाइसेंस : एसपी
    बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में पहली बार लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा, जबकि बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस पूरी तरह रद्द किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों से अपील की कि नशे और सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों, विशेषकर नशे की सप्लाई या ग्रहण करने,बच्चों द्वारा वाहन चलाने तथा अन्य नियम उल्लंघनों की सूचनाएं पुलिस के साथ साझा करें।

    बैठक में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, उपायुक्त आबकारी विशाल गोरला, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल, डीएसपी मोहन रावत, डीएसपी अनिल पटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: चाइना डोर के खिलाफ लोगों ने किया प्रस्ताव पास, लगेंगा जुर्माना

    Punjab News: चाइना डोर के खिलाफ लोगों ने किया प्रस्ताव पास, लगेंगा जुर्माना

    संगरूर: जिले के अंतर्गत आते गांव झलूर की पंचायत और गांव फमणवाल के लोगों ने सर्वसम्मति से चाइना डोर के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है। पंचायत के फैसले के अनुसार, गांव झलूर में चाइना डोर बेचने, खरीदने और चाइना डोर से पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। पंचायत ने गांव के समस्त दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वे चाइना डोर ना बेचें। यदि फिर भी गांव में कोई चाइना डोर बेचता या खरीदता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। झलूर पंचायत ने यह फैसला बीते दिनों हुए पंजाब में चाइना डोर के कारण हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

    वहीं दूसरी रओ फमणवाले गांव के सरपंच सुखचैन सिंह ने गांव में लोगों की सहमति से चाइना डोर बेचने व खरीदने पर गांव में पाबंदी लगा दी है। मामले की जानकारी देते हुए सरपंच सुखचैन सिंह ने बताया कि बीते दिनों पंजाब में चाइना डोर के कारण कई जानें गई हैं, जिनमें से एक पंचायत के एकलौते पुत्र की मृत्यु भी हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। इसके मद्देनजर, उन्होंने गांव में चाइना डोर के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ 5000 रुपये का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • डिप्टी डायरेक्टर राकेश वालिया को मिलेगा इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड- 2026

    डिप्टी डायरेक्टर राकेश वालिया को मिलेगा इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड- 2026

    ऊना/सुशील पंडित: लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर एवं उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत ने बताया कि रिजिनल वॉटर स्पोर्ट्स पोंग डैम के प्रभारी एवं एवं अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के डिप्टी डायरेक्टर राकेश वालिया को हिमाचल के वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।

    गौरतलब है कि राकेश कुमार वलिया अपने विभाग से संबंधित विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स को हिमाचल में बढ़ावा दे रहे हैं। हिमाचल के युवाओं को स्विमिंग, कायाकिग, राफ्टिंग ड्रैगन बोट, सेलिंग इत्यादि वाटर स्पोर्ट्स में बढ़ावा देने हेतु उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

    लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालू ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण खेल संस्थान में लगभग 29 वर्षों से अपने जुझारू सेवाएं देने हेतु हिमाचल रेनबो स्टार क्लब एवं गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में राकेश वालिया को 31 जनवरी को रीजनल वाटर सेंटर पोंग डैम में इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।

  • Jalandhar News: गोली लगने से घायल नौजवान की हालत गंभीर, दूसरे अस्पताल में किया रैफर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोली लगने से घायल नौजवान की हालत गंभीर, दूसरे अस्पताल में किया रैफर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बूटा मंडी में पुरानी रंजिश के चलते नौजवानों ने 36 वर्षीय बिक्रमजीत पर गोलियां चला दी। इस घटना में एक गोली व्यक्ति की बैक में लगी है और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायल बिक्रमजीत की पत्नी ने बताया कि पति की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर के अस्पताल में रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए घायल बिक्रजीत को लेकर ऊषा ने बताया कि उसके जेठ पर पहले भी हमला हो चुका है। महिला ने कहा कि बूटा नामक व्यक्ति के साथ उनकी रंजिश चल रही थी।

    बूटे ने पहले भी जेठ पर हमला किया था और उस घटना में सिर की नस कट गई थी। इस मामले को लेकर थाना भार्गव कैंप में शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद खोखा चलाने वाले बूटा ने आज जेठ पर गोलियां चला दी। इस घटना में एक गोली उनकी बैक पर लगी है और उनकी हालत गंभीर होने के कारण अमृतसर अस्पताल में रैफर कर दिया। महिला ने कहा कि पैसे लेने को लेकर पहले विवाद हुआ था। वहीं बिक्रमजीत की पत्नी शिवानी ने कहा कि पति घर के बाहर पिता के साथ बैठे हुए थे।

    इस दौरान नौजवान आया और उसने पति के साथ हाथ मिलाया, जिसके बाद उसने 3 गोलियां चला दी। इस घटना में 2 खोल मौके से बरामद किए गए। महिला ने कहा कि एक्टिवा पर सवार होकर नौजवान आए थे और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बारे में मॉडल टाउन के एसीपी परमिदंर सिंह ने बताया कि थाना 6 के अंतगर्त आते इलाके में गोली चलने में बिक्रमजीत नामक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल व्यक्ति का अस्तपाल में उपचार चल रहा है। एसीपी ने कहा कि इस मामले में परिवार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: 2 कारों की टक्कर को लेकर हुई हाथापाई, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 कारों की टक्कर को लेकर हुई हाथापाई, एक घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं पुल के पास 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस दौरान टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए दूसरे पक्ष के लवली नामक व्यक्ति ने बताया कि जगराओं पुल पर माता दुर्गा मंदिर के पास से उनका बेटा कार लेकर आ रहा था। इस दौरान दोनों कारों में टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लग गए।

    वहीं जगराओं पुल पर पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करके मामला सुलझाते हुए भेज दिया। जिसके बाद इसी जगह पर वापिस आने के दौरान किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद दुकानदारों ने मिलकर विवाद को सुलझा दिया। इस दौरान व्यक्ति कार की भरपाई करने के लिए उनकी दुकान पर आया और दुकान से पैसे सहित कपंनी के एयरपोड ले गया। इस दौरान वह माफी मांगकर चला गया। इस घटना को लेकर अब पता चला कि उसने मीडिया में झूठा बयान दिया कि उसके साथ मारपीट की गई है। लवली ने कहा कि उसके पास दुकान पर आकर पैसे और एयरपोड ले जाने की वीडियो भी मौजूद है।

    वहीं दूसरी ओर अस्पताल में उपचार करने पहुंचे हरिश सूद ने कहा कि वह जस्सियां का रहने वाला है। पीड़ित ने कहा कि उसकी लवली मोबाइल शाप चालक की गाड़ी से टक्कर हो गई थी। इस दौरान वह सवारी लेकर जा रहा था और उसकी गाड़ी में उन्होंने टक्कर मार दी। घटना के दौरान उसकी गाड़ी में सवारियां मौजूद थी। पीड़ित का आरोप है कि कार चालक ने अपनी गाड़ी उसकी गाड़ी के पीछे लगाकर रखी और सीएमसी चौक के पास उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और उसके साथ मारपीट करने लग गए। इस घटना को लेकर वह दुकान पर गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि उसके गहरी चोटें आई है। आरोप है कि मार्किट के लोग भी उसके साथ मिले हुए है। मामले संबंधी उसने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

  • Ligal Advisors Private Limited कंपनी से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड, देखें वीडियो

    Ligal Advisors Private Limited कंपनी से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-2 स्थित हाउस नंबर 225 पर Ligal Advisors Private Limited कंपनी से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड की। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे चल रही है, जो अभी तक जारी है।

    सूत्रों के मुताबिक यह रेड एपी चौधरी से जुड़े परिसरों पर की जा रही है। इनकम टैक्स की टीम दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • Punjab News: गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने के मामले में आरोपी का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने के मामले में आरोपी का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले आरोपी सुब्हान रंगरीज को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पंजाब पुलिस आज ही उसे अमृतसर लेकर आई थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ बेअदबी का केस दर्ज किया है। बता दें कि दिल्ली के रहने सुब्हान रंगरीज की 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल सरोवर में बैठकर कुल्ला करने की वीडियो सामने आई थी।

    जिसमें उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह गोल्डन टेंपल परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया था। इस घटना के बाद 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने उसे पकड़ लिया था और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। तब से वह गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में था। आज उसे अमृतसर लाया गया।

    इस घटना के बाद सुब्हान रंगरीज ने पहली बार 16 जनवरी को वीडियो जारी कर कहा- भाइयों, मैं 3 दिन पहले श्री दरबार साहिब गया था। बचपन से मैं वहां जाना चाहता था। मुझे वहां की मर्यादा के बारे में नहीं पता था। मैंने सरोवर के पानी से वजू किया था, धोखे से मेरे मुंह से पानी निकलकर उसमें गिर गया। मैं सारे पंजाबी भाइयों से सॉरी बोलता हूं। मैं वहां आकर भी सॉरी बाेलूंगा। मैं पूरी सिख कम्युनिटी को सॉरी बोलता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हालांकि इस दौरान उसने हाथ जेब में डाले हुए थे, जिसे सिख समुदाय ने सही नहीं माना।

    इसके बाद युवक सुब्हान रंगरीज ने 19 जनवरी को 17 सेकेंड का नया वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा- जब मैं दरबार साहिब गया था, तब मुझसे एक बड़ी गलती हो गई। यह गलती भूलवश हुई थी। मुझे वहां की मर्यादा की पूरी जानकारी नहीं थी, नहीं तो मैं ऐसी गलती कभी नहीं करता। आप मुझे अपना बेटा समझकर, अपना भाई समझकर माफ कर दीजिए। इस दौरान उसने एक बार हाथ भी जोड़ा। वीडियो के ऊपर भी उसने सॉरी दिल से लिखा हुआ था।

  • Punjab News: Hotel Blue-7 में MLA और पुलिस की Raid, 7 जोड़े काबू, देखें Live

    Punjab News: Hotel Blue-7 में MLA और पुलिस की Raid, 7 जोड़े काबू, देखें Live

    लुधियानाः मोती नगर के ब्लॉक सी में पुलिस ने होटल ब्लू सेवन में रेड की। इस दौरान पुलिस और विधायक राजिंदर पाल छीन ने कोठी में बनाए गए होटल में रेड की। लोगों का कहना है कि 2 साल कोठी में होटल खुला था। सूचना मिली थी कि इस जगह 2 साल से अवैध तरीके से देह व्यापार का काम चल रहा था, लेकिन इस मामले को लेकर कई बार शिकायते दी और कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    जिसके बाद लोगों ने विधायक को शिकायत दी गई। विधायक ने पुलिस के साथ मिलकर होटल में रेड की। जहां पुलिस ने देह व्यापार मामले में 7 युवक और 7 युवतियों को काबू किया है। विधायक ने बताया कि इस होटल मालिक के कुल 3 होटल है, जिसमें से शेरपुर होटल सहित एक अन्य होटल में कुछ समय पहले रेड की थी।

    जहां रेड के दौरान उक्त होटल से भी कुछ जोड़ियां पकड़ी थी। विधायक ने कहा कि मौके पर होटल से शराब परोसी जा रही थी। इस दौरान नशे के संबंध में अन्य सामान परोसा जाता था। आज रेड के दौरान पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है, जल्द इस मामले में जांच के बाद बड़े खुलासे हो सकते है। विधायक ने कहा कि उनके दफ्तर में होटल को लेकर शिकायतें मिली थी कि इस होटल में धड़े सट्टा, शराब और देह व्यापार सहित अन्य अवैध कारोबार चल रहा है। इस होटल मालिक के 3 होटल है, जिसमें से के-7 और के-3 होटल मौजूद है।

    विधायक ने कहा कि पहले के-7 में रेड के दौरान चिट्टे के लोग एक-एक घंटा वहां रहते और चिट्टे का सेवन करते व बेचते है। इस मामले में पुलिस ने रेड करके उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया था और वह अब जेल में बंद है। वहीं आज यहां पर रेड की गई तो स्कार्पियों सवार मौके से फरार हो गया। मौके पर 7 जोड़े पकड़े गए है। इस दौरान वहां से नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि होटल को लेकर परमिशन की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई के तहत होटल को सील भी किया जा सकता है।

  • ममता बनर्जी पर भड़की BJP सांसद Kangana Ranaut, इस मामले में एक्ट्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

    ममता बनर्जी पर भड़की BJP सांसद Kangana Ranaut, इस मामले में एक्ट्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश के हादसे की जांच की मांग की है। उन्होंने यह कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली कमेटी इसकी जांच करें। ममता बनर्जी की इस मांग पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दे दी है। कंगना ने कहा कि – ‘कितना बड़ा हादसा आज हो गया। हम सब लोग संसद में भी इसी बारे में बात कर रहे थे। इस समय पर ममता जी द्वारा इतनी नीच बातें करना शोभा नहीं देता’। बता दें कि ममता ने कहा था कि – ‘देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। चाचा भतीजा साथ आने वाले थे। ऐसे में यह हादसे कैसे हो गया। इस मामले की जांच करवाई जाए’।

    उचित जांच होनी चाहिए

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बनर्जी ने घटना की उचित जांच की मांग की है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने कहा कि – ‘अजित पवार के आक्समिक निधन से स्तब्ध हूं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा उनके साथ सवार अन्य लोगों की आज सुबह बरामती में हुए भीषण विमान हादसे में मृत्यु हो गई। इस घटना से गहरे शोक में हूं। उनके परिवार उनके चाचा शरद पवार जी सहित तथा दिवगंत अजित के सभी मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं’। उन्होंने कहा कि – ‘इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए’। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह पुणे जिले में हुए विमान हादसे में पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ है जब जिले के बरामती क्षेत्र में उतर रहा था।

    CM ने जताया दुख

    महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि – ‘मेरा दमदार और दिलदार मित्र चला गया है। अजित पवार का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है ये महाराष्ट्र के लिए मुश्किल दिन है। अजित के जाने से पवार परिवार को बड़ा धक्का लगा है। मैंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी दे दी है। अजित पवार का महाराष्ट्र के विकास में खास योगदान रहा है। वह संघर्ष करने वाले नेता थे। अजित के निधन के कारण महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है’।        
  • Punjab News: SSP Office के बाहर व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: SSP Office के बाहर व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के एसएसपी दफ्तर के गेट के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां जिला प्रशासनिक परिसर मोहाली में दोपहर को गोलियां चलने को लेकर हड़कंप मच गया। हमलावार एसएसपी कार्यालय के गेट के बाहर सड़क पर युवक को गोलियां मारकर फरार हो गए। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी रूड़की के रूप में हुई है। मृतक को 3 गोलियां लगी है।

    वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना सोहाना की पुलिस और उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासनिक परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए और कुछ समय के लिए किसी भी व्यक्ति को अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठे करने शुरू कर दिए है, जबकि फरार हमलावरों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी गई है। घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान के बारे में पुलिस जांच कर रही है।