Blog

  • Jalandhar News: आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर PM Modi से CM Mann ने की ये अपील

    Jalandhar News: आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर PM Modi से CM Mann ने की ये अपील

    जालंधर, ENS: देश के प्रधान मंत्री एक फरवरी को पंजाब दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वह श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती को लेकर डेरा सचखंड बल्ला में नतमसत्क होंगे। वहीं पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर सीएम भगवंत मान ने खास अपील की है।

    उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि एक फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर दौरे पर आ रहे है। ऐसे में वह एक फरवरी को आदमपुर एयरपोर्ट उतरेंगे। वह पीएम मोदी को अपील करते है कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए। ऐसे में वह उनके आभारी रहेंगे।

  • बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित

    बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना नरेंद्र कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अध्यक्ष पद को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026, सायं 5 बजे निर्धारित की गई है।इसके अलावा उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में 18 जुलाई 2023 एवं 5 अगस्त 2025 को जारी विज्ञापनों के तहत आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद से संबंधित पात्रता मापदंड, नियम एवं अन्य विवरण महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in/wcd पर उपलब्ध हैं।नरेंद्र कुमार ने जिले के पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से  निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।

  • Punjab News: जमीन को लेकर भिड़े 2 पक्ष, महिला और बेटी ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन को लेकर भिड़े 2 पक्ष, महिला और बेटी ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः ज़िले के हल्का गुरु हरसहाय के क्षेत्र में सामाजिक स्तर पर दिन-ब-दिन लालच इंसान के अंदर इस कदर बढ़ रहा है कि सामाजिक और नैतिक रिश्ते रोज-ब-रोज खत्म होने के कगार पर आ खड़े हैं। ऐसा ही मामला सरहदी गांव गज़नीवाला मत्तड़ उताड़ के सामने आया है, जहां विधवा महिलाऔर उसकी विधवा बेटी के साथ रिश्तेदारों में भतीजों और उनकी पत्नियों के अलावा परिजनों द्वारा घर के जमीन के टुकड़े को लेकर मारपीट के आरोप लगे है। इस घटना में दोनों को काफी चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए मदमोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    वहीं दूसरी ओर घायल हुई महिला और उसके पति इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। यहां यह बताना उचित होगा कि विधवा बुजुर्ग माता कौड़ो बाई के ना तो पति दुनियां में हैं और ना ही उनका कोई पुत्र है। सबसे बड़ा दुःख का पहाड़ तब टूटा जब उनके जीवन साथी की भी मृत्यु हो गई, और अपनी विधवा बेटी सलमा रानी को और अनाथ 3 पोतियों को लेकर वे एक-दूसरे का सहारा बनें हुए हैं।

    दुख की कहानी सुनाते हुए बुजुर्ग माता कौड़ो बाई ने बताया कि उसके देवर के दोनों बेटे और उनकी पत्नियों के अलावा सगे संबंधी ने घर के पास लगे पशु वाली जगह पर कब्जा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब उन्होंने उन्हें रोकना चाहा तो सभी मिलकर उस पर और पशुओं को तुड़े वाले उपकरण से हमला कर दिया, जिसमें उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लड़ाई के समय बनाई गई दोनों वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरह हाथों में लाठी-डंडे लेकर लोग लड़ाई की तरफ बढ़ रहे हैं।

    दोनों पीड़ित मां-बेटी ने जिला पुलिस प्रशासन और सरकारी विभाग से गुहार की है और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने अपने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि दोनों मां-बेटी ने ही उनका पिटाई की है।

  • मेहतपुर में जेम पोर्टल, बिजनेस प्लानिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन

    मेहतपुर में जेम पोर्टल, बिजनेस प्लानिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:  उद्यमियों, स्टार्टअप्स तथा सूक्ष्म एवं लघु व्यवसायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को सर्विस बिल्डिंग, औद्योगिक क्षेत्र मेहतपुर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रदेश के उद्योग विभाग द्वारा नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज के माध्यम से आयोजित की गई थी। कार्यशाला में प्रतिभागियों को भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु उच्च कुशल प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक सत्र लिए गए। आरएएमपी की डिप्टी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी ठाकुर ने बिजनेस प्लानिंग एवं फाइनेंशियल मैनेजमेंट विषय पर जबकि जेम (जीईएम-गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) विषय पर  पुनीत बख्शी ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, ऊना के अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया, टेंडरिंग सिस्टम, उत्पाद लिस्टिंग, भुगतान प्रणाली तथा सरकारी खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही बिजनेस प्लानिंग के अंतर्गत लक्ष्य निर्धारण, बाजार विश्लेषण, रणनीति निर्माण तथा जोखिम प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन किया गया। फाइनेंशियल मैनेजमेंट सत्र में बजटिंग, कैश फ्लो प्रबंधन, लागत नियंत्रण, लाभ-हानि विश्लेषण तथा निवेश की प्रभावी योजना बनाने के व्यावहारिक तरीकों पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में ऊना जिले के लगभग 43 उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों एवं विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। आयोजकों ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं उद्यमियों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से व्यापार के नए अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।
  • महाविद्यालय ऊना में प्रवेश कैंप के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन 

    महाविद्यालय ऊना में प्रवेश कैंप के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में प्रवेश कैंप का दूसरा दिन विविध गतिविधियों से भरपूर रहाराजकीय महाविद्यालय ऊना में आयोजित पांच दिवसीय प्रवेश कैंप के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल बी.पी. सिक्स, प्रार्थना एवं फ्लैग सॉन्ग के साथ की गई।
    प्रातः सत्र में रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस ने प्रतिभागियों को सिटी (सीटी) एवं हाथ के संकेतों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये संकेत अनुशासन, समन्वय एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी होते हैं। इसके उपरांत गवर्नमेंट कॉलेज अंब (G.C. Amb) से पधारे डॉ. राजेश ठाकुर ने “सामुदायिक सेवा क्या है” विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने रोवर-रेंजर आंदोलन में सामुदायिक सेवा की भूमिका एवं समाज के प्रति युवाओं के दायित्वों को सरल एवं प्रभावी शब्दों में समझाया।
    शाम के सत्र में प्रो. विकास सैनी ने महिलाओं एवं बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे संवेदनशील विषय पर विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस सत्र में छात्रों ने भी खुलकर अपने विचार साझा किए, जिससे सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश मिला। इसके पश्चात दूसरे सत्र में रेंजर शिल्पा सोढ़ी एवं रोवर अभिषेक ने रोवर-रेंजर यूनिफॉर्म से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।
    दिन के अंत में मनोरंजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत कैंप फायर का आयोजन किया गया। कैंप फायर के दौरान पारंपरिक खेलों एवं लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ सत्पथी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लुप्त होती लोक संस्कृति को जीवंत किया।इस प्रकार प्रवेश कैंप का दूसरा दिन ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
  • Punjab News: SSP Office के बाहर नौजवान के कत्ल को लेकर DIG ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: SSP Office के बाहर नौजवान के कत्ल को लेकर DIG ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में एसएसपी ऑफिस के बाहर दिन दहाड़े नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। जहां गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरविंदर निवासी रूड़की के रूप में हुई है। मृतक को 3 गोलियां लगी है। आरोपियों द्वारा 11 गोलियां चलाई गई थी। वहीं घटना के बाद डीआईजी नानक सिंह और एसएसपी मोहाली मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    घटना को लेकर डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि आज गुरविंदर सिंह नामक व्यक्ति कोर्ट में पेशी के लिए आया था। इस दौरान आरोपियों द्वारा गाड़ी के बाहर गुरविंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना में गुरविंदर की मौत हो गई। डीआईजी ने बताया कि आरोपियों को लेकर उनकी टीम को कुछ सबूत मिले है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    डीआईजी ने बताया कि मृतक गुरविंदर 4 किलो अफीम के मामले में कोर्ट में पेशी के लिए आया था। वहीं गुरलाल बराड़ के साथ लिंक के मामले में डीआईजी ने कहा कि उस लिंक को भी इसके साथ जोड़ा जा रहा है। क्योंकि वह उसके साथ केस में मौजूद था। आरोपी का क्रिमिनल बेकग्राउंड भी है। डीआईजी ने कहा कि 2 आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है और उनकी टीम को इस मामले में लीड भी मिली है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • Punjab News: सुनार की दुकान पर डकैती मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख की नगदी सहित गहने बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सुनार की दुकान पर डकैती मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख की नगदी सहित गहने बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में कमिश्नरेट पुलिस के थाना बी-डिवीजन ने सुल्तानविंड इलाके में 21 जनवरी की देर शाम एक सोने की दुकान पर हुई बड़ी डकैती के मामले को अमृतसर पुलिस ने मात्र 3 दिनों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 152 ग्राम चोरी किया गया सोना, 4 लाख रुपए नकद और एक डबल बैरल बंदूक बरामद की गई है। इस मामले से संबंधित ADCP जगजीत सिंह वालिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि राकेश कुमार, जो सुनियारे का काम करता है, की दुकान पर 4 अज्ञात व्यक्ति आए और ढलाई के लिए रखे सोने को लूटकर फरार हो गए।

    सूचना मिलने पर माननीय पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों के तहत तुरंत कार्रवाई की गई। ADCP जसरूप कौर, ACP अनुभव जैन, SHO बलजिंदर सिंह और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का निर्माण किया गया। चूंकि यह पूरी तरह से ब्लाइंड केस था, इसलिए पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई।

    ADCP वालिया ने बताया कि जांच के दौरान अब तक 6 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से 3 आरोपी भुपिंदर सिंह, जशनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 152 ग्राम सोना और 4 लाख रूपये नकदी बरामद हुई हैं। डकैती के समय कुल करीब 290 ग्राम सोना लूटा गया था, जिसमें शुद्ध और मिलावटी दोनों प्रकार का सोना शामिल था। उन्होंने बताया कि बाकी 3 आरोपी वारदात के समय दुकान के अंदर गए थे, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। जांच में एक युवक राजदीप सिंह को मास्टरमाइंड के रूप में भी शक के घेरे में रखा गया है।

  • Master Saleem के बाद अब Singers Roshan Prince और Yuvraj Hans ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    Master Saleem के बाद अब Singers Roshan Prince और Yuvraj Hans ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गायक नछतर गिल का मजाक उड़ाने को लेकर मामले में तूल पकड़ लिया। दरअसल, मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस की एक रियलिटी शो के शूट के दौरान सिंगर नछतर गिल का मजाक उड़ाने की वीडियो सामने आई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद गायक नछतर गिल ने इस पर नाराजगी जताते हुए वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके बाद आज सुबह गायक मास्टर सलीम ने सोशल मीडिया के जरिए पहले गायक नछतर गिल से माफी मांगी और कहा कि वह उनके पिता के बराबर है।

    ऐसे में वह कभी उनका मजाक उड़ाने के बारे में सोच भी नहीं सकता। इस घटना के बाद अब गायक रोशन प्रिंस और गायक युवराज हंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है। गायक रोशन प्रिंस ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उनका नछतर गिल के मन को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि वह हमारे बड़े भाई और उस्ताद है। रोशन प्रिंस ने कहा कि पहली शिक्षा ही उनकी बड़े भाईयों का सम्मान करने का है। उन्होंने कहा कि अंजाने में जो गलती हुई उसके लिए वह काफी शर्मिंदा है, कोशिश करेंगा कि आगे से ऐसी गलती दोबारा ना हो। रोशन प्रिंस ने कहा कि वह गायकी में उनका मुकाबला कभी नहीं कर सकता।

    वहीं दूसरी ओर युवराज हंस ने नछतर गिल से माफी मांगी और कहा कि वह जिंदगी में कभी नहीं सोच सकता कि वह उनके मन को ठेस पहुंचाए। युवराज ने कहा कि वह मस्ती में थे और उन्होंने नछतर गिल के मन को ठेस पहुंचाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। युवराज ने कहा कि वह उनके गानों को सुन सुन कर उसने गाना सीखा है।

    युवराज ने कहा कि देर रात भी उसकी नछतर गिल से बात हुई थी। इस दौरान नछतर ने कहा कि वह उनके बच्चों जैसा है, ऐसे में वह इस बच्चे को माफ कर दें। गायक ने कहा कि वह सुपने भी उनकी गायकी और म्यूजिक का मजाक उड़ाने के बारे में सोच भी नहीं सकता। गायक ने कहा कि अगर उनसे गलती हुई है तो वह उनके सामने हाथ जोड़ कर माफी मांगता है। युवराज ने कहा कि वह जल्द उनसे मिलकर भी माफी मांगेगे।

  • आवारा पशु के कारण हुआ सड़क हादसा, परिवार के 3 लोगों की मौत

    आवारा पशु के कारण हुआ सड़क हादसा, परिवार के 3 लोगों की मौत

    कैथलः हरियाणा के कैथल जिले में आवारा पशु सामने से आने के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र रोड स्थित नेशनल हाईवे-152 के समीप यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान 74 वर्षीय देवराज, उनकी पत्नी 72 वर्षीय उषा और 45 वर्षीय बेटे सचिन निवासी चिरंजीव कॉलोनी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

    चिरंजीव कॉलोनी के राजीव ने बताया कि उनके पिता देवराज का शाहबाद के अस्पताल में टांगों में सूजन के चलते इलाज चल रहा था और 15 दिन बाद छुट्टी मिलने के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी कार नेशनल हाईवे-152 के नजदीक पहुंची, अचानक सामने एक पशु आ गया। चालक के संभलने से पहले ही कार पशु से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान कार में कुल 4 लोग सवार थे। इसमें एक 19 साल का लड़का घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने तीन की मौत की पुष्टि की। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने मृतक दंपत्ति के बेटे राजीव के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सदर थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि चिरंजीव कॉलोनी के देवराज का शाहाबाद के एक अस्पताल से शरीर में टांगों में सूजन की बीमारी का इलाज चल रहा था और वे इलाज करवा कर शाहाबाद से कैथल लौट रहे थे और यह हादसा हो गया।

    उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि हादसा पशु के आगे आने के कारण हुआ है। ऐसे में पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मृतकों का शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

  • Punjab News: MLA ने नगर कौंसिल के अध्यक्ष को भेजा कानूनी नोटिस

    Punjab News: MLA ने नगर कौंसिल के अध्यक्ष को भेजा कानूनी नोटिस

    बठिंडाः रामपुरा फूल में 26 जनवरी के दिन के कार्यक्रमों के दौरान हल्का मोड़ में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान हल्का विधायक सुखबीर माईसरखाना और नगर कौंसल के अध्यक्ष करनैल सिंह के बीच हुई हाथापाई भी हुई थी।

    जहां भारी हंगामें के दौरान अध्यक्ष करनैल सिंह पर विधायक माईसरखाना पर 30 लाख रुपये लेकर अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाया गया था। उस मामले में आज विधायक माईसरखाना ने अपने वकील के माध्यम से अध्यक्ष करनैल सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है और नोटिस के जरिए पैसों को लेकर जवाब मांगा है। ऐसे में अब अध्यक्ष करनैल सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है।

    इस मामले को लेकर विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना ने अपने वकील के माध्यम से नगर काउंसिल अध्यक्ष को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में विधायक ने स्पष्ट किया है कि 30 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप पूरी तरह झूठे, निराधार और उनकी छवि को धूमिल करने वाले हैं।

    नोटिस में 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विधायक द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस के बाद नगर काउंसिल अध्यक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो यह मामला जल्द ही अदालत में पहुंच सकता है।