Blog

  • पंजाबः पूर्व स्पीकर के खिलाफ हुए समन जारी, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व स्पीकर के खिलाफ हुए समन जारी, देखें वीडियो

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ ਸੰਦਪੀ ਸ਼ਰਮਾ : आनंदपुर साहिब/ संदीपः पंजाब के पूर्व स्पीकर केपी राणा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, केपी राणा के खिलाफ मानहानि केस में सम्मन जारी किए गए। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान पूर्व स्पीकर केपी राणा ने गलत, झूठी और बेबुनियाद बातें मौजूदा कैबिनेट शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस और आनंदपुर साहिब के हलका विधायक व उसके पिता मोहन सिंह के खिलाफ प्रचार दौरान कही गई थी।

    जिस कारण केपी राणा के खिलाफ मानहानि का जो केस सरदास मोहन सिंह बैंस के द्वारा दर्ज किया गया था। इसमें माननीय अदालत ने केपी राणा को सम्मन जारी करके कोर्ट में 2-5-2023  को पेश होने के आदेश जारी किए है। उनके खिलाफ PC SEC 500 और 506 के अधीन सम्मन जारी किए गए है।

  • एक भारत श्रेष्ठ भारत से संस्कृति की समझ विकसित हो रही  : प्रो. नेगी

    एक भारत श्रेष्ठ भारत से संस्कृति की समझ विकसित हो रही  : प्रो. नेगी

    ऊना/ सुशील पंडित : एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत मंगलवार को बंगाणा कॉलेज में एनएसएस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने इसकी अध्यक्षता की। प्रो. नेगी ने अपने संबोधन में बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत इस देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रहने वाले विविध संस्कृतियों के लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत भारतीयों में पारस्परिक संपर्क, भाषा, संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान को एक दूसरे से साझा किया जाता है ताकि एक दूसरे समाज की संस्कृतियों में आपसी समझ को विकसित किया जा सके।
    यूं तो पौराणिक काल से ही हिमालय से हिंद महासागर तक का क्षेत्र सांस्कृतिक विविधता के बावजूद आपस में जुड़ा रहता था। आज के समय में उस जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए एक भारत-श्रेष्ठ भारत जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवी अक्षय शर्मा ने कहा कि  उन्हें इस कार्यक्रम के जरिए केरल जाने का मौका मिला। कामना और विशाल सोनी ने कहा कि उन्हें इस वर्ष राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवियों से मिलने उनके राज्यों की संस्कृति, भाषा, परंपराओं और प्रथाओं का पता चला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा ने भी इस उतकृष्ठ कार्यक्रम की सराहना की। यहां एक भारत श्रेष्ठ भारत के समन्वयक प्रो. नंद लाल, प्रो. कृष्ण चंद, प्रो. संजय शर्मा और एनएसएस कैप्टन अक्षय शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • जालंधरः एक दिन में 2 लोगों ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः एक दिन में 2 लोगों ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में अलग-अलग जगह पर दो लोगों की आत्महत्याए के मामले सामने आए है। जिसमें से एक महिला और एक पुरुष शामिल है। दोनों आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित थानों की पुलिस ने शव सिविल अस्पताल में रखवा कर परिजनों के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई की है। थाना मकसूदा के अंतर्गत आते पंजाबी बाग में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    मृतक की पहचान पंजाबी बाग निवासी बग्गा सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य अमृतसर गए हुए थे। जब उसकी पत्नी और बेटी ने वापिस आकर दरवाजा दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा न खुलने के कारण जब उन्होंने साइड से घर के अंदर देखा तो उनका बेटा पंखे से लटका हुआ था, जिसे देखकर वह अपनी सुधबुध खो बैठीं। मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

    उधर, दूसरी तरफ अमन नगर में ज्योति पत्नी बलविंदर शर्मा ने फंदा लगा कर जान दे दी। थाना 8 की पुलिस को दिए बयान में बलविंदर शर्मा ने बताया कि वो किसी दुकान पर काम करता है। सुबह घर से गया तो सब ठीक था। शाम को वापिस आया तो देखा कि पत्नी ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्ट्मार्टम के लिए सिविल अस्पुताल में भिजवा दिया है।

  • राहुल गांधी की सदस्यता छीनने पर देश के आम लोग आहत: कामरेड जगत राम

    राहुल गांधी की सदस्यता छीनने पर देश के आम लोग आहत: कामरेड जगत राम

    ऊना/सुशील पंडित : राहुल गांधी की सदस्य छीनने पर देश के आम लोग आहत हुए इस बात की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगतराम शर्मा ने बताया कि लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्य जाने पर आम लोगों के दिल में बहुत दुख हुआ है। विशेष तौर पर सरकारी क्षेत्र के कर्मचारी जिनमें रेल ,बैंक , L I C, व देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी व अन्य सरकारी संस्थानों के छोटे-बड़े कर्मचारी शामिल है। उनसे बात करने से पता चलता है कि आने वाले समय में मोदी  की फासिस्ट व संप्रदायिक भाजपा को हराने के लिए बचनबद्ध है। कामरेड जगराम शर्मा ने यह भी कहा कि देश की लगभग सभी भाजपा विरोधी पार्टियां एकजुट हो रही हैं और राहुल गांधी के मोर्चे के साथ जुड़ना चाहेंगे ।
    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार पदयात्रा निकालकर पूरे देश में लोगों में प्रेम और प्यार का सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया वह सभी लोग राहुल के साथ जुड़ चुके हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रशन उठाए  है जो मजदूरों और किसानों के हित के थे। जो अडानी को पैसा दिया गया वह देश के आम लोगों के टैक्स का पैसा  था और  जो मजदूरों के पीएफ का पैसा आदि आवंटित किया गया और सरकारी संस्थानों को कमजोर किया गया यह इनकी गहरी चाल थी ।कामरेड जगत राम शर्मा ने   देश के लोगों को यह याद करवाया इस वक्त का अनुमान 40 -50 साल पहले लग चुका था कि जब  देश की सत्ता पर संग , स्वतंत्र सत्ता पर काबिज होगी तो सरकारी संस्थान भेज दिए जाएंगे ओर घाटे में डाल दिये जाएंगे और लाखों कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया जाएगा और देश को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया जाएगा महंगाई का कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता बेरोजगारी इतनी फैल जाएगी  कि किसी के बस की बात नहीं रहेगी ।
    कामरेड जगतराम शर्मा ने यह भी कहा कि आगे आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के साथ लोग जुड़े और कांग्रेसी लोग कांग्रेसी सरकार भूतपूर्व कांग्रेसी सरकारों की प्राप्ति में लोगों को बताएं और 9 साल से मोदी की सरकार की गलत नीतियों का प्रचार करें। क्योंकि भाजपा के मंदबुद्धि नेता ही मोदी -मोदी करते हैं आम मध्यमवर्ग छोटे लोग मोदी का राग गाना बंद कर दिया है ।इनके भाजपा के लोग भी महंगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं। अब कांग्रेसियों को ही सबको साथ लेकर चलना होगा यही एक राहुल गांधी का संदेश है।
  • बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के लगे वाटेंड के पोस्टर

    बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के लगे वाटेंड के पोस्टर

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। वहीं अब ख़बर सामने आई है कि अमृतसर देहात में अमृतपाल सिंह के वाटेंड के पोस्टर जारी कर दिए गए है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। वहीं अब ख़बर सामने आई है कि अमृतसर देहात में अमृतपाल सिंह के वाटेंड के पोस्टर जारी कर दिए गए है। बता देंकि इससे पहले उतराखंड-नेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पोस्टर जारी किए गए थे।  

    वहीं दूसरी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह आज आत्मसमर्पण कर सकता है। वहीं दूसरी ओर सूचना मिली है कि अमृतपाल सिंह ने आत्मसर्पण से पहले कुछ शर्तें पुलिस के सामने रखी हैं। पहली शर्त यह कि गिरफ्तारी को आत्मसमर्पण दिखाया जाए। दूसरी शर्त पंजाब की जेल में रखा जाए, जबकि तीसरी शर्त बुरा व्यवहार ना किया जाए। वहां देखने में आया है कि दरबार साहिब के आसपास के होटलों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। दरबार साहिब और अकाल तख्त साहिब के आसपास ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मोटरसाइकिल और सिविल यूनिफॉर्म में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

    सूत्रों से पता चला है कि अमृतपाल सिंह अकाल तख्त साहिब और जत्थेदार के जरिए सरेंडर कर सकते हैं। बता दें कि बीते दिन अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने भी अमृतपाल सिंह को लेकर बयान दिया था कि अमृतपाल सिंह को भागना नहीं चाहिए था। इससे आशंका है कि अमृतपाल अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नेतृत्व में खुद को सरेंडर कर सकता है। जिसके चलते दरबार साहिब और बाजारों में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। लेकिन इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

  • बड़ी ख़बरः पहली बार होईकोर्ट ने क्रिमिनल केस में किया Chat GPT का इस्तेमाल, जाने मामला

    बड़ी ख़बरः पहली बार होईकोर्ट ने क्रिमिनल केस में किया Chat GPT का इस्तेमाल, जाने मामला

    चंडीगढ़ः भारत में पहली बार किसी कोर्ट ने किसी आपराधिक मामले पर राय लेने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक आरोपी की जमानत अर्जी के संबंध में अपनी राय को मान्य करने के लिए चैट जीपीटी का इस्तेमाल किया। यह पहली बार है जब चैटजीपीटी का इस्तेमाल भारत में जमानत अर्जी पर फैसला लेने के लिए किया गया है। जस्टिस अनूप चितकारा के नेतृत्व वाली पीठ दंगा, आपराधिक धमकी, हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में जून 2020 में गिरफ्तार एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने इस मामले में जमानत देने पर दुनिया भर के कानूनी न्यायशास्त्र के बारे में चैटजीपीटी की राय मांगी, जहां आरोपी पर क्रूरता से जुड़े अपराध का आरोप लगाया गया है।

    Chat GTP को लेकर क्या बोले जस्टिस? 

    जस्टिस अनूप चितकारा ने सोमवार (27 मार्च) को अपने आदेश में हालांकि यह स्पष्ट कर दिया कि चैटजीपीटी का कोई भी रेफरेंस और की गई कोई भी टिप्पणी न तो मामले के गुण-दोष पर राय की अभिव्यक्ति है और न ही निचली अदालत इन टिप्पणियों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा यह संदर्भ केवल जमानत न्यायशास्त्र पर एक व्यापक तस्वीर पेश करने का इरादा है, जहां क्रूरता एक कारक है। 

    सुनवाई के दौरान क्या हुआ

    सुनवाई के दौरान जस्टिस ने चैटजीपीटी से पूछा कि जब हमलावरों ने क्रूरता से हमला किया तो जमानत पर न्यायशास्त्र (Jurisprudence) क्या है? मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, चैटबॉट ने जवाब दिया इन मामलों के लिए जमानत पर मामले की परिस्थितियों और क्षेत्राधिकार के कानूनों और नियमों पर निर्भर करेगा। अगर हमलावरों पर एक हिंसक अपराध का आरोप लगाया गया है, जिसमें क्रूरता शामिल है, जैसे कि हत्या, उग्र हमला, यातना और समुदाय के लिए खतरा तो ऐसे मामलों में जज जमानत देने के लिए कम इच्छुक हो सकता है या जमानत राशि बहुत ज्यादा निर्धारित कर सकता है। 

    क्या है चैट जीपीटी (Chat GTP) 

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक तरह का चैट बॉट है। Chat GTP गूगल की तरह ही एक सर्च इंजन है। इसमें मिली जानकारी के अनुसार आप अपने किसी भी तरह के सवाल का जवाब पा सकते हैं। 30 नवंबर 2022 को चैट जीपीटी को लॉन्च किया गया था। यह डेटा को एन्क्रिप्ट करके सुरक्षित रखता है और केवल व्यापार या कानूनी मुद्दों के लिए जानकारी को बरकरार रखता है। 

  • बड़ी ख़बरः Amritpal Singh को हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, मांगे सबूत 

    बड़ी ख़बरः Amritpal Singh को हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, मांगे सबूत 

    चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में आज अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि बिना किसी तथ्य और सबूतों के आधार पर कोर्ट कोई आदेश जारी नहीं कर सकती।  हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष मौजूद रहे। इस दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि हम हर तरह का आदेश देने के लिए तैयार हैं, लेकिन याचिकाकर्ता पहले यह बताए कि अमृतपाल को उनके हिसाब से कहां अवैध तरीके से रखा गया है। अमृतपालक के पुलिस हिरासत में होने के सबूत मुहैया कराया जाए। 

    हाईकोर्ट ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लिहाजा हाई कोर्ट आगे कैसे आदेश जारी करे। हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के बाद अमृतपाल सिंह के वकील ने कुछ और समय दिए जाने की मांग की।  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुनवाई को 11 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। अब 12 अप्रैल को इस मामले पर सुनवाई करेगी। जिस पर हाई कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी है।

    बता दें कि पंजाब सरकार ने मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को सूचित किया था कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह को राज्य पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन वे उसके करीब हैं। पंजाब के महाधिवक्ता विनोद घई ने कोर्ट को बताया कि राज्य बहुत संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। हम उसे गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम उसे गिरफ्तार करने के करीब हैं।

  • बड़ी ख़बरः छावनी में तबदील हुआ पंजाब का यह जिला, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः छावनी में तबदील हुआ पंजाब का यह जिला, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में अचानक अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह आज आत्मसमर्पण कर सकता है। वहीं दूसरी ओर सूचना मिली है कि अमृतपाल सिंह ने आत्मसर्पण से पहले कुछ शर्तें पुलिस के सामने रखी हैं। पहली शर्त यह कि गिरफ्तारी को आत्मसमर्पण दिखाया जाए। दूसरी शर्त पंजाब की जेल में रखा जाए, जबकि तीसरी शर्त बुरा व्यवहार ना किया जाए। 

    वहीं दरबार साहिब और इसके बाजारों में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से गश्त की जा रही हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाजारों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है। डीएसपी राजेश कक्कड़ ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने हमें दरबार साहिब से सुल्तानविंड तक के इलाके में कार्रवाई की जा रही है। लेकिन वहां देखने में आया है कि दरबार साहिब के आसपास के होटलों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। दरबार साहिब और अकाल तख्त साहिब के आसपास ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मोटरसाइकिल और सिविल यूनिफॉर्म में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

    सूत्रों से पता चला है कि अमृतपाल सिंह अकाल तख्त साहिब और जत्थेदार के जरिए सरेंडर कर सकते हैं। बता दें कि बीते दिन अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने भी अमृतपाल सिंह को लेकर बयान दिया था कि अमृतपाल सिंह को भागना नहीं चाहिए था। इससे आशंका है कि अमृतपाल अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नेतृत्व में खुद को सरेंडर कर सकता है। जिसके चलते दरबार साहिब और बाजारों में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। लेकिन इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

  • अब चिंतपुर्णी के भटेड़ में चोरी, पुलिस सीसीटीवी में खंगाल रही सुराग

    अब चिंतपुर्णी के भटेड़ में चोरी, पुलिस सीसीटीवी में खंगाल रही सुराग

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में चोरी और लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चिंतपुर्णी क्षेत्र के भटेड़ पंचायत में तलवाड़ा रोड़ पर एक घर को साफ कर दिया। चोर घर में रखे सोना चांदी के आभूषण और 45 हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है। भटेड़ पंचायत निवासी गगनदीप शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पिछले दिनों पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित चंडीगढ़ गया हुआ था।

    मंगलवार सुबह उनके मित्र का अचानक कॉल आया कि आपके घर के ताले खुले हुए हैं। तब जाकर हमें पता चला कि हमारे घर में चोरी हो चुकी है। घर से एक सोने का सेट, दो अंगूठियां, दो सोने की चेन, बच्चे के कंगन व चांदी की पायलें और 45,000 गायब हैं। अम्ब की डीएसपी वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं। इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • बड़ी ख़बरः 1 अप्रैल से UPI पर पेेमेंट करना होगा मंहगा! 

    बड़ी ख़बरः 1 अप्रैल से UPI पर पेेमेंट करना होगा मंहगा! 

    नई दिल्ली: एक अप्रैल से महंगाई का एक और झटका लग सकता है। दरअसल, यूपीआई से पेमेंट करना अब महंगा होगा। 1 अप्रैल से यूपीआई से पेमेंट करने पर आपको चार्ज देना पड़ सकता है। यानी 1 अप्रैल से जीपे (GPay), फोनपे (phonePe) , पेटीएम (Paytm)ऐप से पेमेंट करेन पर चार्ज देना पड़ सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस बारे में एक सर्कुल जारी किया है। जिसके मुताबिक यूपीआई से मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर फीस लगाने का सुझाव दिया गया है। इसका मतलब ये है कि 1 अप्रैल से मर्चेंट के साथ की जाने वाली लेनदेन पर आपक अतिरिक्त चार्ज लगेगा। हालांकि इन खबरों के बाद NPCI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अपना रुख साफ कर दिया है और कहा है कि यूपीआई फ्री है। 

    रिपोर्ट में जताई गई थी ये आशंका

    मंगलवार को जारी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि NPCI ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानि PPI लगाने की तैयारी की है। ये चार्ज 0.5-1.1 फीसदी लगाए जाने की सिफारिश की गई है। सर्कुलर में UPI के जरिए 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 1.1 फीसदी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानि PPI लगाने का सुझाव दिए जाने का जिक्र किया गया था, जो मर्चेंट ट्रांजैक्शंस यानी व्यापारियों को पेमेंट करने पर देय होगा।

    NPCI ने रिलीज जारी कर क्या कहा? 

    एनपीसीआई ने बुधवार को जारी रिलीज में कहा है कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) फ्री… फास्ट… सुरक्षित और निर्बाध है। हर महीने बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स और कारोबारियों के लिए 8 अरब रुपये से अधिक लेन-देन बिल्कुल फ्री संसाधित किए जाते हैं। NPCI की ओर से ये रिलीज उन खबरों के बाद जारी की गई है, जिनमें बताया गया था कि UPI से 2000 रुपये से ज्यादा मर्चेंट पेमेंट पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट PPI चार्ज वसूले जाने की आशंका जताई गई थी।