Blog
-

मां की ममता ने मौत को हराया, जाने मामला
फरीदाबाद : मां अपने बच्चों को लिए कुछ भी कर सकती है, यह साबित कर दिखाया है बिहार की एक महिला ने। सेक्टर 86 स्थित निजी अस्पताल में 5 साल के बच्चे का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। बच्चे ने मां को किडनी देकर उसे नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चा और उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ है। इस सफल ट्रांसप्लांट को अस्पताल नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार तथा यूरोलाजिस्ट डॉ. सौरभ जोशी, डॉ. वरुण कटारिया की टीम ने अंजाम दिया। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित अस्पताल में उसके 5 साल के बेटे का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। बच्चे की मां ने अपने किडनी देकर उसे नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चा और उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।इस सफल ट्रांसप्लांट को अस्पताल नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. जितेंद्र कुमार व यूरोलाजिस्ट डॉ. सौरभ जोशी, डॉ. वरुण कटियार की टीम ने अंजाम दिया। बिहार निवासी 5 वर्षीय ऋषभ काफी समय से क्रोनिक किडनी रोग और हाइपरटेंशन से पीड़ित था। वह डायलिसिस के लिए एकॉर्ड अस्पताल आता था। यहां बच्चे को बेहतर डायलिसिस के लिए एक अलग माहौल दिया गया। नर्सिंग स्टाफ के साथ वह लूडो और अन्य गेम खेलते हुए डायलिसिस करवा लेता था। अच्छी गुणवत्ता का जीवन देने का एक मात्र तरीका था किडनी ट्रांसप्लांट। यूरोलाजिस्ट डॉ. सौरभ जोशी ने कहा कि बच्चे की मां ने अपने बच्चे को किडनी देने की इच्छा जताई। मां को डोनेशन के लिए फिट पाया गया। स्वास्थ्य विभाग कि समिति की सहमति के बाद 5 साल के बच्चे का सफल ट्रांसप्लांट हुआ है। -

पंजाबः पंचायत भंग करने के मामले में मजीठिया ने किया बड़ा खुलासा, जारी किया पत्र, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने आप सरकार का घेराव किया है। इस दौरान उन्होंने पंचायत भंग करने के मामले में आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि अब बिल्ली थैले से बाहर आ गई है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और पंचायत मंत्री लालजीत भुल्लर इस फैसले को लागू करने के लिए जिम्मेदार हैं, जो उनके कार्यकाल से 6 महीने पहले पंचायतों को भंग करने के लिए लिया गया था। इस मामले से जुड़ी फाइल पर पंचायती राज और वित्तीय एवं विकास कमिश्नर को धक्के से हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था।
मजीठिया ने आरोप लगाए है कि ये हस्ताक्षर मुख्यमंत्री ने उसी दिन ही किये थे और कमिश्नर से 2 दिन के अन्दर हस्ताक्षर करवाये गये थे। मजीठिया ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि AAP सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करके उन्हें बलि का बकरा बनाया है। इस मामले में असली दोषी पंचायती राज मंत्री और मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद इस फैसले को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि सभी पक्ष देखने के बाद यह साफ हो गया है कि लालजीत सिंह भुल्लर और सीएम भगवंत मान इस तानाशाही फैसले के कारण लोकतंत्र को कमज़ोर करने के दोषी हैं। मजीठिया ने आरोप लगाए है कि जोकि केवल राजनीतिक लाभ के लिए पंचायतों के धन का दुरुपयोग करने के लिए किया गया। इस दौरान मजीठिया ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की अपील की है।
इस दौरान मजीठिया ने सरकारी फाइल का नोटेशन दिखाते हुए कहा कि 3 अगस्त को अधीक्षक ने पंचायतों के विघटन की फाइल आगे बढ़ा दी और उसी दिन निदेशक पंचायत गुरप्रीत सिंह खैरा और दूसरे दिन प्रधान सचिव डीके तिवारी ने हस्ताक्षर कर दिये। मजीठिया ने कहा कि अधिकारियों ने अपनी नोटिंग में लिखा है कि पंचायतों को समय से पहले भंग नहीं किया जा सकता, उनका कार्यकाल जनवरी 2024 तक है। मजीठिया ने आरोप लगाए है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से धक्के से काम करवाया। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को पंचायत मंत्री लालजीत भुल्लर और उसी दिन मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर किये।
मजीठिया ने कहा कि वह भी मंत्री रह चुके हैं, एक दिन में कोई काम नहीं होता। सरकार ने मैन्युअल तरीके से फाइल आगे बढ़ाई। मजीठिया ने पंचायत मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने हाई कोर्ट में फैसले को सही करने की कोशिश की लेकिन हाई कोर्ट का रवैया देखने के बाद उसने फैसला पलट दिया। मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री ने अपनी गलती का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा है।

वहीं कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत मंत्री लालजीत भुल्लर के लिए कितनी शर्म की बात है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही आधिकारिक टिप्पणी के अनुसार पंचायतों के विघटन को मंजूरी दे दी। फिर आईएएस अधिकारियों को बलि का बकरा बना दिया। पंजाब की ब्यूरोक्रेसी से आग्रह है कि वे उनके असंवैधानिक मंसूबों का हिस्सा न बनें। उनमें आपका बचाव करने का साहस नहीं है और अंत में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
-

पंजाबः यात्री से 15.74 लाख का सोना बरामद
अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने यात्री से सोना बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए कस्टम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दुबई से आए एक यात्री से 15 लाख 74 हजार रुपये कीमत का सोना पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने उक्त सोने को कब्जे में लेने के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत कार्रवाई की जा रही है। कस्टम के एआईयू के प्रवक्ता मुताबिक स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी56 गुरुवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची।
इस फ्लाइट के जरिए भारत आए यात्रियों के सामान की चेकिंग शुरू हुई। इस दौरान एक यात्री के चेहरे पर लगातार आ रहे बदलावों को देखते हुए अधिकारियों ने उसे उसके सामान के साथ अन्य यात्रियों से अलग कर लिया। इसके बाद उसके सामान की स्कैनिंग की गई तो अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। फिर इस यात्री की व्यक्तिगत जांच की गई। तब उसके अंडर गारमेंट्स के भीतर एक कैप्सूल बरामद किया गया जिसका कुल भार 385 ग्राम था। जांच में उसमें से 265 ग्राम सोना पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 15 लाख 74 हजार और 630 रुपये आंकी गई है।
-

पंजाबः पीड़ित ने प्रेमिका के घर वालों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
कहा- मुंह काला करके सिर मुंडवाया, जूतों का हार पहनाया, सिर पर किया पेशाब
लुधियानाः जिले के कस्बा माछीवाड़ा में हैरानी जनक मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उसकी प्रेमिका के घर वालों ने उसका मुंह काला करके उसे गंजा कर दिया गया। इस दौरान वह गले में जूतों का हार पहन खुद माछीवाड़ा थाने में शिकायत देने पहुंचा। पीड़ित व्यक्ति की पहचान रवि निवासी धूरी के रूप में हुई है। पीड़ित का आरोप है कि उससे एक लाख रुपए मांगे गए। पैसे नहीं देने पर कथित आरोपियों ने उसका मुंह काला करके उसका सिर मुंडवा दिया। उसके गले में जूतों का हार पहना कर सिर पर पेशाब किया। रवि ने बताया कि उसका अफेयर माछीवाड़ा की एक विवाहिता से चल रहा है। पिछले ढाई वर्ष से वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं। महिला 6 बच्चों की मां है। वह भी उससे प्यार करती है। वह 2 दिन इक्ट्ठे अहमदगढ़ रहे थे। महिला अपनी बेटी को ननिहाल से लेने के लिए अहमदगढ़ गई थी।
कुछ मोहल्ले वालों ने उन्हें चाय-पानी पीते हुए किसी दुकान पर पकड़ लिया। उन्हीं लोगों ने महिला के ससुराल और मायके वालों को फोन करके मौके पर बुलाया। प्रेमिका के ससुराली गांव की प्रधान छिंदर कौर की जिम्मेदारी पर उसे माछीवाड़ा साहिब में 22 अगस्त को लेकर आए। करीब 9 दिन उन लोगों ने उसे अपने पास रखा। रवि ने बताया कि पहली बार गलती से उससे महिला के फोन पर मिस कॉल चली गई। मिस कॉल के बाद अचानक से महिला से उसकी बातचीत होने लगी। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गईं, लेकिन परिवारों को इस बारे में पता लग गया। आरोपियों ने प्रेमी-प्रेमिका का एक-दूसरे के हाथों से मुंह काला करवाया। बेइज्जत किया। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी जसविंदर ने कहा कि मामले उनके ध्यान में है। पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई जरूर की जाएगी।
-

इस मामले में पूर्व सासंद को उम्रकैद की हुई सजा
पटनाः आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन्हें 1995 में हुए डबल मर्डर केस में यह सजा दी गई है। पिछले दिनों ही शीर्ष अदालत ने उन्हें इस केस में दोषी करार दिया था और सजा को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हत्याकांड में मारे गए दोनों लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का आदेश भी प्रभुनाथ सिंह और बिहार सरकार को दिया है। इसके अलावा इस घटना में जख्मी हुए एक शख्स को भी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया गया है।
पूर्व सांसद को मिली यह सजा इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्हें निचली अदालत ने बरी कर दिया था और फिर हाई कोर्ट ने भी उसे सही करार दिया था। छपरा के मसरख में राजेंद्र राय और दारोगा राय नाम के दो लोगों की हत्याएं 1995 में हुई थी। इस मामले में आरोप था कि प्रभुनाथ सिंह ने उनके कहे मुताबिक वोट न डालने पर इन लोगों की हत्या करा दी थी। बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से तीन बार जेडीयू और एक बार आरजेडी के टिकट पर सांसद रह चुके प्रभुनाथ सिंह पर 1995 में मसरख के एक मतदान केंद्र के पास तब 47 साल के दारोगा राय और 18 साल के राजेंद्र राय की हत्या का आरोप था।
आरोप था कि दोनों ने प्रभुनाथ सिंह समर्थित कैंडिडेट को वोट नहीं दिया इसलिए उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई द्वारा गवाहों को धमकाने की शिकायत के बाद इस केस को छपरा से पटना ट्रांसफर कर दिया गया जहां इसका ट्रायल हुआ। 2008 में पटना की अदालत ने सबूतों के अभाव में प्रभुनाथ सिंह को बरी कर दिया। 2012 में पटना हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को सही ठहरा दिया। इसके बाद मृतक राजेंद्र राय के भाई ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत से उन्हें बड़ी सफलता मिली और प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दिया गया।
-

बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री के घर में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
लखनऊः केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित आवास में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव बताया जा रहा है जो कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त बताया जा रहा है। सांसद के घर में हुई वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना स्थल पर उनके घर से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। मृतक युवक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
ये घटना लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के नए वाले घर की बताई जा रही है। खबर के मुताबिक इस घर में कल रात एक पार्टी चल रही थी, जिसमें कई दोस्त शामिल हुए थे। मारा गया युवक भी इस पार्टी में शामिल था। ये पार्टी देर रात तक चली थी। इस बीच सुबह करीब 4.15 मिनट पर विनय श्रीवास्तव को गोली मारी गई। ये गोली किन परिस्थितियों में चली, किसने गोली चलाई इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई बढ़ाई। पुलिस को घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। ये पिस्टल मंत्री कौशल किशोर के बेटे की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये तीनों युवक भी इस पार्टी में शामिल थे। पुलिस फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ हो रही है, पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा, जिसकी वजह से ये गोली चली, क्या ये गोली जानबूझकर मारी गई है या फिर दुर्घटनावश गोली लगने से युवक की मौत हुई है।
-

पंजाबः इस कालोनी में 35 वर्षीय नौजवान की मिली लाश
अमृतसरः पंजाब में भले सरकार नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है, लेकिन पंजाब में नशे की ओवरडोज से हो रही मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं ऐसा ही एक मामला सरहदी कस्बा भिखीविंड के खेमकरण मार्ग पर स्थित कालोनी से सामने आया है। जहां खाली प्लाट में युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान लखबीर सिंह पुत्र राज सिंह निवासी पहुविंड के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की नशे की टीका लगाने के दौरान मौत हुई है।
मृतक के हाथ से सीरिंज भी बरामद हुई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना भिखीविंड की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता राज सिंह ने बताया कि उनका बेटा 7-8 साल से घर से बाहर रहता था। नशे की लत के कारण उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। आज नशे के इंजेक्शन लगाने के दौरान उसकी मौत हो गई है। थाना भिखीविंड के प्रमुख बलजिंदर सिंह औलख ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया और परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮਾਰਕੀਟ ‘ਚ ਬੂਟ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਲਗੀ ਅੱਗ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਵੇਲੇ ਇੱਕ ਦੋ ਮੰਜ਼ਿਲਾਂ ਮਨੀਸ਼ ਬੂਟ ਹਾਊਸ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੁਕਾਨ ਵਿਚ ਰੱਖਿਆ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ਲਾਘਾ । ਮਲਿਕ ਮਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰਾ ਬੂਟਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਰਾਤ ਗਿਆਰਾਂ ਸਾਡੇ ਗਿਆਰਾਂ ਵਜੇ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ । ਕਰੀਬ ਮੇਰਾ ਸਤ ਅੱਠ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ।ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮੇਰੀ ਮਦਦ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ।
ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਫਾਇਰ ਅਫਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਰਾਤ ਨੂੰ ਸਾਨੂੰ ਫੋਨ ਆਇਆ ਕਿ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਤੁਰੰਤ ਪਹੁੰਚੀ ਤੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ। ਸਾਡੀਆਂ ਚਾਰ ਗੱਡੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ ਬਜਾਰ ਵਿਚ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਨੀਵੀਆਂ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਸਾਨੂੰ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਆਈ । ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਗੁਰਿੰਦਰ ਮਹਿੰਦੀਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਵਪਾਰ ਦਾ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੰਦਾ ਹੈ, ਉਪਰ ਤੋਂ ਇਹ ਨੁਕਸਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਵਾਪਰੀਆਂ ਦੀ ਵੀ ਬਾਹ ਫੜੇ ਤ ਜੋ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਹੋ ਸਕੇ ।
-

दिन दहाड़े इस इलाके में हुआ Triple Murder
ओरमांझीः राजधानी रांची से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ओरमांझी में दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक आपसी विवाद की वजह से हत्या की गयी है। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर लगा दिए गए हैं। किसी भी तरह की संभावित घटना को लेकर मुस्तैद है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आपसी कहासूनी इतना बढ़ गया कि लोग एकदूसरे को मारने लगे। इसी मारपीट के बीच हत्या कर दी गयी।
बताया जा रहा है कि यह घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला की है। यहां आपसी विवाद में दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। दो परिवारों के बीच हुए आपसी विवाद में 3 लोगों की हत्या लाठी डंडा और दाऊली से मारकर की गई है। मृतकों में जनेश्वर बेदिया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष )और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल है। पुलिस ने सभी तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आगे की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है। आपसी विवाद का मर्डर में तब्दील हो जाने की घटना आसपास में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटनास्थल पर आसपास के लोग जमा हो गए हैं। वहीं पुलिस बलों को भी तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे की वजह जानवरों द्वारा फसल चर जाना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जनेश्वर बेदिया के खेत में फसल लगा हुआ है। उनके गोतिया के यहां सूअर है। इन्हीं सूआरो ने फसल बर्बाद कर दिया था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। बातचीत के साथ शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला शुरू कर दिया। इसी बीच आपसी विवाद में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि की है। प्रभारी ग्रामीण एसपी हारिश बिन जमा ने बताया कि यह आपसी विवाद का मामला है। पहले भी दोनों परिवारों के बीच इस बात लेकर बहस हो चुकी है। घटना के वक्त मौजूद बच्चों ने भी आरोपियों को देखा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छह से आठ लोग थे। जांच जारी है। वहीं उन्होंने बताया कि अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
-

इस अवस्था में मिली महिला पुलिसकर्मी, सिर-आंख पर वार के निशान
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस के अंदर महिला कांस्टेबल खून से लथपथ मिली थी, उसके चेहरे पर गहरा घाव था और सिर पर चोट थी। घायल महिला कांस्टेबल अब स्थिर है लेकिन अभी भी बोलने में असमर्थ है। पीड़िता के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 307, 353 और 332 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला पुलिसकर्मी (40) को जनरल कोच में निचली बर्थ के नीचे पड़ा हुआ पाया गया।
अयोध्या जंक्शन से सरयू एक्सप्रेस में चढ़े एक यात्री ने प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवानों को इसकी सूचना दी। कोच के अंदर कैद किए गए वीडियो फुटेज में महिला पुलिसकर्मी को खून बहते हुए दर्द से जूझते हुए दिखाया गया है। पुलिसकर्मी को पहले चिकित्सा सहायता के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।