Blog

  • 15 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi का ये Phone, कीमत और फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

    15 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi का ये Phone, कीमत और फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

    Tech: रेडमी ए5, शाओमी का आगामी बजट स्मार्टफोन, भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होने की संभावना है। यह फोन 5,200mAh की बड़ी बैटरी और 10,000 रुपये से कम की कीमत के साथ आएगा, जो बजट-conscious उपभोक्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा

    Redmi A5 का लॉन्च और कीमत:
    Redmi A5 को भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और यह फोन खासतौर पर बजट सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए लाया जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है, जिससे यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प बनता है जो कम बजट में अच्छा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। शाओमी की A-सीरीज़ पहले भी बजट यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय रही है, और A5 इस परंपरा को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है।

    बैटरी और चार्जिंग:
    Redmi A5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,200mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देने में सक्षम होगी। यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, जिससे यूज़र जल्दी से फोन को चार्ज कर पाएंगे और लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकेंगे। यह खासकर उन यूज़र्स के लिए लाभदायक होगा जो दिनभर फोन का भारी उपयोग करते हैं।

    डिस्प्ले और परफॉर्मेंस:
    फोन में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देती है। इसके अलावा, Redmi A5 में UniSoC T615 चिपसेट दिया गया है जो सामान्य यूज़ और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। फोन को 3GB, 4GB और 6GB RAM ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है।

    कैमरा और सॉफ्टवेयर:
    Redmi A5 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 पर चलेगा, जिससे यूज़र्स को नया और स्मूद इंटरफेस मिलेगा।

  • Punjab News: कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई अहम फैसले, मेडिकल स्टाफ की सर्विस में बढ़ौतरी

    Punjab News: कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई अहम फैसले, मेडिकल स्टाफ की सर्विस में बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आज कैबिनेट मीटिंग हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान मेडिकल स्टाफ की सर्विस में बढ़ौतरी की गई। जिसमें 62 वर्ष की जगह अब 65 वर्ष की उम्र में अधिकारियों रिटायर्ड किए जाएंगे। स्पेलिशट डॉक्टरों के रिटायर्ड की उम्र 58 से 62 कर दी गई। वहीं AG ऑफिस में SC आरक्षण नीति को मंजूरी दी गई।

    AG ऑफिस में 58 पोस्टों रिजर्व रखी जाएगी। पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग में हाजिरी के नियमों में बदलाव किया गया। अब एम सेवा एप के जरिए हाजिरी कर्मचारियों की लगेगी। इसी तरह दफ्तर में लेट आने पर सैलेरी में कटौती की जाएगी।

  • Punjab News: बाइक और बस की टक्कर में महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और बस की टक्कर में महिला की मौत, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले में बाइक और एक बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतका के पति लाभ सिंह ने बताया कि वह जलालाबाद से जगराओं जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में गांव खाई के पास एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस पत्नी के ऊपर से गुजर गई। पत्नी की कुचले जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने मांग की कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और उचित कार्रवाई की जाए।

    वहीं भाई रिंकू सिंह ने कहा कि पापा के आंखों का ऑपरेशन हुआ था। ऐसे में बहन जीजा के साथ हालचाल पूछने के लिए आई थी। इस दौरान बस को क्रॉस करके जैसे ही निकले तो दाई ओर से दूसरी बाइक से हलकी टक्कर हो गई और जीजे की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गए। वहीं तेज रफ्तार से आ रही बस बहन के ऊपर से गुजर गई बस के दोनों टायर बहन के ऊपर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर का गुजारा बहन ही करती थी। जीजा की हालत ठीक नहीं रहती है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: बारिश से तापमान में आई गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से तापमान में आई गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

    मोगाः राज्य के कई इलाकों में धीमी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। वहीं आज सुबह से चल रही तेज हवाओं ने आसमान को साफ कर दिया। मोगा में भी बीती देर रात हुई धीमी बारिश और सुबह से आसमान में छाएं बादलों ने किसानों के चेहरे मुरझा दिए हैं। किसान खेतों में लहराती अपनी फसल को देखकर वाहे गुरु से अरदास कर रहे हैं कि वह उनकी फसल को खराब होने से बचाए।

    दरअसल किसानों की फसल खेत में पककर तैयार हो चुका है। वहीं 2-3 दिन में कटाई होने के बाद गेहूं मंडियों में भी आ जाएगा। दूसरी तरफ मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अब किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। आज भी हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

    जबकि आम लोगों का कहना है कि गर्मी की तपिश बहुत बढ़ गई थी और घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और इस बारिश ने हमें गर्मी से कुछ राहत दी है। किसानों का कहना है कि यदि ओर बारिश हुई तो उनकी गेहूं खराब हो जाएगी। इस बारिश के साथ गेहूं में नमी बढ़ गई है और गेहूं की कटाई में काफी परेशानी आएगी।

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, मौत

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, मौत

    तरनतारनः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में सब इंस्पेक्टर का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं कस्बा पट्टी में ज़मीनी विवाद को लेकर गोलियां चलने की घटना सामने आई हैं। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरिंदरबीर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पट्टी निवासी इश्तप्रताप सिंह विदेश में रहता है और उसके दादा ने पुराने समय में अपनी 16 एकड़ मालिकाना ज़मीन का बयाना नवतेज सिंह और जगबीर सिंह निवासी बिशंबरपुर जंडियाला को किया हुआ था। इसके बाद उसके दादा की मौत हो गई और इश्तप्रताप सिंह रजिस्ट्रेशन करने से इनकार करने लगा। उक्त ज़मीन का कोर्ट केस चलने लगा।

    वहीं, बरिंदरबीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव कोट धुन्ना जिला बरनाला इश्तप्रताप सिंह का रिश्तेदार है। वह झगड़े वाली ज़मीन में कमरा बनाकर अपने साथियों समेत बैठा था। इसी दौरान फॉर्च्यूनर सवार दो व्यक्ति आए और उन्होने बैठे व्यक्तियों पर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस फायरिंग के दौरान 2 गोलियां बरिंदरबीर सिंह को लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई।

    जबकि उसके बाकी साथियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोलाबारी करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी पट्टी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पट्टी की मोर्चुरी में रखवा दिया। थाना मुखी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वारिसों के बयान लिए जा रहे हैं, जिसके आधार पर मुल्जिमों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • कृषि मंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

    कृषि मंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

    छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समरोह में परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 15 अप्रैल को कृषि मंत्री एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों के बच्चों साथ साथ नाट्य दल, सामाजिक संस्थाओं व आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रतिनिधि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

    जतिन लाल ने बताया कि समारोह में सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, तथा कृषि-बागवानी, रेडक्रॉस और जिला आपदा प्राधिकरण से संबंधित झांकियां शामिल रहेंगी।

    उपायुक्त ने कहा कि समारोह स्थल पर स्वयं सहायता के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। प्रशासन का यह प्रयास स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने, उनके उत्पादों को प्रमोशन और महिलाओं को संबल देने को समर्पित है।

  • Himachal News: चिट्टे सहित एक काबू

    Himachal News: चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली की पंडोगा चौकी के मुलाजिमों ने सलोह गांव में एक युवक को 1.66 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस चौकी पंडोगा के एएसआई चैन सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित यातायात चैकिंग के लिए सलोह चौक के पास मौजूद थे ।तो चैकिंग के दौरान एक एक्टिवा स्कूटी संख्या ( एचपी 72 वी 6146) सवार युवक को जांच के लिए रोका।शक के आधार पर युवक की तलाशी लेने पर 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया।

    आरोपित युवक की पहचान सतनाम सिंह उर्फ हित्तू (28)पुत्र गुरबक्श सिंह निवासी गांव भदसाली हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: अब प्राइवेट स्कूलों को मात देंगे सरकारी स्कूल, 8 करोड़ की ग्रांट जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: अब प्राइवेट स्कूलों को मात देंगे सरकारी स्कूल, 8 करोड़ की ग्रांट जारी, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में शिक्षा क्रांति के तहत अब सरकारी स्कूलों को कांन्वेंट स्कूलो की तरह सरकारी स्कूलों बनाया जा रहा हैं। सरकारी स्कूल अब मॉडल और कॉन्वेंट स्कूलों को मात दे रहे हैं यह बदलते पंजाब की और बदलती शिक्षा की सूरत ने विद्यार्थियों के माता-पिता का रुझान पंजाब के सरकारी स्कूलों की और कर दिया है। इसी के चलते स्कूल शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए सरकारी स्कूलों के लिए 8 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है।

    अब स्कूलों में बच्चों को नए कमरे बनाकर दिए जा रहे हैं। मोगा की विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा की ओर से शिक्षा क्रांति प्रोग्राम के तहत 3 प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन किया गया। स्कूलों में नए कमरों के साथ-साथ लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग बाथरूम, नए फर्नीचर लगाए गए। स्कूल में तैयार पंजाबी लैब का भी निरीक्षण किया जाएगा। विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि मोगा विधान सभा के सरकारी स्कूलों के लिए 8 करोड़ की ग्रांट सरकार द्वारा दी गई है जिससे स्कूलों की काया कल्प बदली जा रही है। इलाके के लोगों में प्रभावशाली समारोह को लेकर भारी उत्साह है।

       
  • Punjabi युवक पर 15-20 प्रवासियों ने बोला हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjabi युवक पर 15-20 प्रवासियों ने बोला हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः जिले में लड़ाई झगड़े के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला जीरकपुर के ढकोला गांव से सामने आया है जहां, कुछ प्रवासी युवकों ने पंजाबी युवक पर हमला बोल दिया और उसकी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए गुरविंदर ने बताया कि बुधवार रात वह और उसकी मां घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी दुकान बंद करके रात साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे। उस समय घर के पास रहने वाले 15-20 प्रवासी आपस में झगड़ रहे थे और एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे। जब पीड़ितों ने उन्हें अपने घर के पास ऐसा करने से रोका तो प्रवासियों ने गुरविंदर पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ लिया जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।

    गुरविंदर और उनके साले ने आरोप लगाए कि घटना के बाद जब वे रात 12 बजे पास के ढकोला पुलिस थाने गए तो थाने को अंदर से बंद कर दिया गया था। गेट पर घंटी बजाने पर 2 लोगों को अंदर जाने दिया गया, जबकि बाहर खड़ी पीसीआर गाड़ी में कोई नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह 9 बजे तक कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। परिवार ने आरोप लगाया कि रात में कोई पुलिसकर्मी उपलब्ध नहीं था जिसके चलते पुलिस के काम पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि ढकोली पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

  • क्यों गर्मियों में निकलता है नाक से खून, जानिए कारण और उपाए

    क्यों गर्मियों में निकलता है नाक से खून, जानिए कारण और उपाए

    Health: गर्मियों में नाक से खून निकलना (जिसे नकसीर कहा जाता है) एक आम समस्या है, खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों में। आइए समझते हैं ऐसा क्यों होता है और क्या करना चाहिए:

    गर्मियों में नकसीर क्यों होती है?

    तेज़ गर्मी और सूखी हवा: गर्मियों में हवा शुष्क हो जाती है, जिससे नाक की अंदरूनी झिल्ली (nasal lining) सूख जाती है और उसमें दरारें पड़ जाती हैं। इससे खून बहने लगता है। अत्यधिक धूप में रहना/हीट स्ट्रोक: शरीर ज़्यादा गर्म हो जाता है और रक्त प्रवाह तेज़ होने से नाक की नाज़ुक नसें फट सकती हैं। नाक में बार-बार उंगली डालना या झटका लगना: इससे अंदर की पतली रक्त नलिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। एलर्जी, संक्रमण या सर्दी-जुकाम: जिससे नाक की सूजन बढ़ जाती है और नसें फट सकती हैं। ब्लड प्रेशर का बढ़ना: कुछ लोगों को गर्मी में हाई बीपी हो जाता है, जिससे नकसीर हो सकती है।

    अगर नकसीर हो जाए तो क्या करें? फौरन ये करें:

    सीधा बैठें और आगे की ओर झुकें > सिर पीछे झुकाने से खून गले में जा सकता है जिससे खांसी, उल्टी या दम घुटने का खतरा होता है। नाक के सिरे को हल्के से दबाएं > अंगूठा और तर्जनी (index finger) से नाक के बीच वाले हिस्से को 10 मिनट तक दबाए रखें। नाक और माथे पर ठंडी पट्टी रखें > बर्फ या ठंडे पानी की पट्टी से खून का बहाव रुकने में मदद मिलती है। नाक में कोई चीज़ न डालें > रुई या कपड़ा तब तक न डालें जब तक खून पूरी तरह न रुके।

    * डॉक्टर को कब दिखाएं?

    • खून 20 मिनट से ज़्यादा रुके नहीं
    • बार-बार नकसीर हो रही हो
    • साथ में चक्कर, सांस फूलना, या बेहोशी जैसा लगे
    • नाक में चोट लगी हो