Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Varinder Ghuman: बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर घुम्मन को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व सांसद ने कहा- जांच के लिए पैनल गठित हो
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Varinder Ghuman: बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर घुम्मन को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व सांसद ने कहा- जांच के लिए पैनल गठित हो

Mahabir
Last updated: October 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Varinder Ghuman Jalandhar Bodybuilder Antim Ardas Bhog News: बालीवुड एक्टर और जालंधर के बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। अंतिम अरदास के मौके पर पंजाबी एक्टर करतार चीमा और परमजीत सिंह सोही पहुंचे। परमजीत सिंह ने कहा कि घुम्मन पंजाब का शेर था।

Contents
  • घुम्मन की मौत मामले की निष्पक्ष जांच
  • ऐसे हुई घुम्मन की मौत
  • घुम्मन का आया हार्ट अटैक
  • परिवार ने उठाए थे मौत पर सवाल
  • मंत्री भगत ने कहा था- जांच करवाई जाएगी

जालंधर (Jalandhar) में आयोजित वरिंदर घुम्मन (Varinder Ghuman) की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए एक्टर परमजीत सिंह सोही ने एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि जब वरिंदर घुम्मन पहली बार मुंबई आए, तो मराठे लोग उनको देखकर हैरान हो गए कि इतना लंबा-चौड़ा गबरू कहां से आ गया।

Varinder Singh Ghuman Death News
Varinder Singh Ghuman Death News

घुम्मन की मौत मामले की निष्पक्ष जांच

वरिंदर घुम्मन को श्रद्धांजलि देने जालंधर कैंट से आप नेता राजविंदर थियाड़ा, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और महेंद्र सिंह केपी भी पहुंचे। पूर्व सांसद रिंकू ने कहा कि उनकी आप सरकार से अपील है कि एक पैनल गठित करके घुम्मन की मौत मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि उनके फैंस सहित परिवार को पता चल सके कि उनकी मौत किस कारण से हुई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वरिंदर घुम्मन के परिवार ने मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि घुम्मन की मौत 9 अक्टूबर को अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुई हार्ट अटैक के कारण हुई। इसे लेकर परिवार ने शहर में कैंडल मार्च भी निकाला था, जिसमें हर पार्टी के नेता शामिल हुए थे।

Varinder Ghuman
Varinder Ghuman

ऐसे हुई घुम्मन की मौत

आपको बता दें कि वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे की नस दब गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

6 अक्टूबर को उन्होंने जालंधर में मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) करवाया था, ताकि इंजरी का असल कारण पता चल सके। वरिंदर घुम्मन इसी MRI की रिपोर्ट को लेकर अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी जांच हुई और डॉक्टर्स ने 9 अक्टूबर को सर्जरी सजेस्ट की थी।

घुम्मन का आया हार्ट अटैक

फोर्टिस के मीडिया बुलेटिन के अनुसार वरिंदर घुम्मन की सर्जरी दोपहर 3 बजे सफलतापूर्ण हो गई थी। 3.35 बजे के करीब उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें रिवाइव करने के प्रयास किए गए। लेकिन तकरीबन 5.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 10 अक्टूबर को घुम्मन का जालंधर में अंतिम संस्कार किया गया।

Varinder Singh Ghuman and Salman Khan
Varinder Singh Ghuman and Salman Khan

परिवार ने उठाए थे मौत पर सवाल

वरिंदर घुम्मन की मौत पर दोस्तों ने सवाल उठाए थे। दोस्तों का आरोप था कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है।

जब दोस्तों ने सीसीटीवी की मांग की तो अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरा नहीं है, केवल बाहर की फुटेज उपलब्ध है, जिसमें घुम्मन का बेड नजर नहीं आता। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने दोस्तों को सीसीटीवी रूम ले जाकर जानकारी दी।

Cabinet Minister Mohinder Bhagat
Cabinet Minister Mohinder Bhagat

मंत्री भगत ने कहा था- जांच करवाई जाएगी

वरिंदर घुम्मन के घर शोक जताने पहुंचे जालंधर वेस्ट हलके के विधायक और पंजाब मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा था कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने CM भगवंत मान से भी इस संबंध में बात की है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ने फ्रेशर्स पार्टी का किया आयोजन
Next Article Punjab News: पंजाब में युवक को बुरी तरह पीटा, CCTV में कैद हुई घटना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.