Blog

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन के बाहर फायरिंग मामले में ADCP Akarshi Jain का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन के बाहर फायरिंग मामले में ADCP Akarshi Jain का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतर्गत आते रेलवे स्टेशन पर देर रात डेढ़ बजे गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। दरअसल, मामूली बात को लेकर हुए विवाद में 3 कार सवार युवक गोलियां चलाकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर ADCP-I, Akarshi Jain का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए ADCP ने कहा कि देर रात उन्हें रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग की सूचना मिली था। दरअसल, रॉंग साइड पर एक कार खड़ी थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद कार सवार ने वैपन निकालकर शॉट फायर किए। उन्होंने कहा कि जीआरपी के अधीन आते इलाके को लेकर एसएसओ पीएस जीआरपी पुलिस ने एफआईआर नंबर 10 के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें अंडर सेक्शन 109 बीएनएस, और 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई के तहत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    बता दें कि बीते दिन हुई घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से 2 रौंद बरामद हुए। जांच अधिकारी ने बताया कि मनजीत सिंह जसवंत सिंह ने बताया कि वह अपने रेस्टोरेंट को बंद करके वापस घर लौट रहा था कि रेलवे स्टेशन के पास सड़क से जा रहे थे। इस दौरान रॉंग साइड पर खड़े कार चालकों को गाड़ी साइड करने के लिए कहा तो उन्होंने पहले बट्ट से हमला किया। जिसके बाद जब वह मामले को शांत होने के बाद जाने लगे तो स्वीफ्ट कार सवार 3 युवकों ने फायरिंग शुरू दी। घटना स्थल से पुलिस को 2 रौंद बरामद हुए है।

    वहीं जसवंत सिंह ने कहा कि वह गुरु तेग बहादुर नगर का रहने वाला है। इस दौरान भाई मनजीत सिंह के साथ रेस्टोरेंट बंद करके जाने लगा तो रास्ते में गलत पार्क की कार सवार युवकों को गाड़ी साइड पर करने को कहा कि ट्रैफिक जाम हो रहा है, वह गाड़ी को साइड पर कर लें, लेकिन उसने विरोध करना शुरू कर दिया और कहने लगा कि वह ऊपर से निकल जाए। जिसके बाद स्विफ्ट कार सवार पीबी 08 डीके 0918 सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान युवकों ने 2 फायर किए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

  • धागा कारखाने में लगी भीषण आग, 5 Cylinder Blast, देखें वीडियो

    धागा कारखाने में लगी भीषण आग, 5 Cylinder Blast, देखें वीडियो

    ग्वालियरः खासगी बाजार में कलां गोपाल मल्टी में बुधवार-वीरवार की रात (3 बजे) आग लग गई। आग कलां गोपाल मल्टी के बेसमेंट में चल रहे धागा बनाने के कारखाने से लगी। धागा बनाने की सामग्री भरी होने से आग तेजी से फैली और मल्टी में दूसरे, तीसरे फ्लोर के 5 फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। आग का पता चलते ही फ्लैट में रहने वाले लोग नीचे की ओर भागे। साथ ही पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी।

    फायरब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची तब तक करीब 5 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए थे। हादसे में दो दमकलकर्मी पुरुषोत्तम व लोकेन्द्र भी झुलस गए हैं। आग इतनी भयानक थी कि बुझाने के लिए एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड भी बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्त के बाद कई घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान गणीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ परन्तु सामान जलकर खाक हो गया।

  • Jalandhar News: बुड्ढा दल दोआबा ने Akal फिल्म का जताया विरोध, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बुड्ढा दल दोआबा ने Akal फिल्म का जताया विरोध, देखें वीडियो

    जालंधरः करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म अकाल जिसमें गिप्पी ग्रेवाल और गुरप्रीत घुग्गी ने लीड रोल अदा किया है सिनमें घरों में रिलीज हो गई है। इसके रिलीज होने के बाद दोआबा के निहंग सिंहों ने इसका विरोध जताया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर एक्टर गिप्पी ग्रेवाल और गुरप्रीत घुग्गी को फटकार लगाई।

    वीडियो में बुड्ढा दल दोआबा के मान सिंह ने कहा कि एक्टरों ने ये फिल्म पैसे कमाने के लिए ही बनाई है। हमें जरूरत नहीं है कि कोई हमारे इतिहास को फिल्मों में दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे फिल्म में सिखों को प्रदर्शित किया गया है वैसे सिख इतिहास नहीं है। उन्होंने कहा कि सिखों को ऐसी तलवार पकड़ाई गई है जैसे खिलौनों को पकड़ाई जाती है। उन्होंने कहा कि सिख इतिहास को बताने के लिए हमें टीवी की जरूरत नहीं है। हमारे पास बहुत बड़े प्रसिद्ध प्रचारक हैं जो सिख इतिहास को बताने के लिए सक्ष्म हैं।

    उन्होंने कहा कि जो भी इस फिल्म में जाकर इसका साथ दे रहे हैं वह देखें कि इस तरह की फिल्म बनाने वालों के किरदार पहले कैसे थे। उन्होंने कहा कि हमें अगर अपनी पीढ़ी को सिख इतिहास के बारे में बताना है तो वह गुरुद्वारों में जाकर इतिहास के बारे में जानें, न कि फिल्म देखकर इतिहास जानें।

    उन्होंनेे कहा कि इसके अलावा अगर कुछ करना है तो ग्राउंड लेवल पर आकर देखना चाहिए कि सिखों के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो बंदी सिख हैं उन्हें रिहा करवाने के लिए तो गिप्पी ग्रेवाल और घुग्गी कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन एक्टरों को इन मुद्दों पर भी बोलना चाहिए।

  • Punjab News: सर्राफा बाजार में दुकान से आधा किलो गहने लेकर नौसरबाज फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सर्राफा बाजार में दुकान से आधा किलो गहने लेकर नौसरबाज फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 4 के अधीन आते सर्राफा बाजार में दुकान पर काम के लिए आया नौसरबाज बॉक्स से आधा किलो गहने लेकर फरार हो गया। घटना की शिकायत दुकानदार ने पुलिस को दे दी है। घटना का पता सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला। दुकान के मालिक नसीम ने बताया कि मूलरूप से कलकत्ता का रहने वाला है और यहां पर वह सोने को ढालकर गहने बनाने का काम करता है। उसके पास कई वर्कर काम करते हैं। कुछ दिन पहले उसके दोस्त साहिब का फोन आया था और उसने कहा था कि उसके पास एक कारीगर है, उसे काम पर रखवाना है और वह उसे भेज रहा है। इसके बाद नसीम अपने कामों में उलझ गया।

    एक शख्स उनकी दुकान पर काम के लिए आया। नसीम को लगा कि शायद ये वो ही है जिसे उसके दोस्त ने भेजा है। उसने उक्त शख्स का नाम पूछा तो उसने आबीर बताया। नसीम ने पूछा कि उसे साहिब ने भेजा है? तो नौसरबाज ने कहा हां। इसके बाद नसीम ने उसे दुकान पर काम के लिए रख लिया। लेकिन उसने कहा कि उसे काम आता नहीं है वो पहले सीख लेगा। नसीम राजी हो गया। नसीम ने कहा कि व ह बच्चे की स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए व्यस्त हो गया। सुबह जब सभी कारीगर उठे तो देखा कि उनके काम करने वाली जगह पर एक दराज का ताला टूटा हुआ था और बाकियों को खोला हुआ था। उसमें रखा करीब आधा किलो सोना गायब था जोकि लोगों के गहने बनाने के लिए रखा हुआ था। वर्करों ने नसीम को इसके बारे में बताया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

    नसीम ने बताया कि आरोपी चोर ने 2 दिन सभी वर्करों और उसपर नजर रख कर रेकी की। जिसके बाद उसने देखा कि एक ही दराज पर ताला होता है, जबकि बाकियों की चाबियां उनकी पेटी के नीचे पड़ी होती हैं। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो पता चला कि आरोपी सुबह छत पर कारीगरों की पेटियों के कमरे में आता है, जहां सोना रखा होता है। वो पहले एक पेटी के दराज का ताला तोड़ता है और उसमें से सोना निकालकर वहां रखे लिफाफे में डाल लेता है। इसके बाद धीरे-धीरे बाकियों की चाबियां दराज से निकालकर ताला खोलकर सोना निकाल कर ले जाता है। थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ दलजीत सिंह ने मीडिया से कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद से सर्राफा बाजार में कारोबारियों में भी डर का माहौल बना हुआ है।

     

     

  • Punjab News: सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः हर साल खालसा सृजना दिवस (वैसाखी) के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित धार्मिक स्थलों पर दर्शनों के लिए जाते हैं और इस बार 6600 भारतीय पाकिस्तान स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जा रहे हैं, जिसके दौरान आज 1942 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा खालसा के जयकारों की गूंज के बीच गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना किया गया। रवानगी के अवसर पर जत्थे का नेतृत्व एसजीपीसी सदस्य जंग बहादुर सिंह तथा उपनेता बीबी जोगिंदर कौर जंगेव ने किया। इस दौरान एसजीपीसी सदस्यों ने प्रमुख हस्तियों को एसजीपीसी पदाधिकारियों द्वारा सिरोपा और फूलों की मालाएं भेंट कर सम्मानित किया।

    जत्थे के नेता जंग बहादुर सिंह और प्रताप सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में सिख समुदाय के कई गुरुद्वारे हैं, जिनके दर्शनों के लिए सिख समुदाय तरसता है, इसलिए दोनों देशों की सरकारों ने उदारतापूर्वक वीजा प्रदान किए हैं। उन्होंने जत्थे का नेतृत्व सौंपने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को धन्यवाद दिया।

    जत्थे को रवाना करते हुए एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि यह जत्था पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में खालसा सृजना दिवस वैसाखी के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान रवाना हो गया है तथा पाकिस्तान में विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद यह जत्था 19 अप्रैल को भारत लौटेगा।

    उन्होंने बताया कि इस बार शिरोमणि कमेटी ने 1942 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे थे, जिनको दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने वीजा जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस बार सभी श्रद्धालुओं को वीजा मिल गया है, जिससे संगत में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु आज अपना पासपोर्ट लेने नहीं पहुंच सके, वे जत्थे के रवाना होने से पहले अपना पासपोर्ट ले लें।

  • 13000 साल पहले विलुप्त हुए Dire wolf की दुनियां में वापसी, कैसे हुआ दोबारा जन्म, देखें वीडियो

    13000 साल पहले विलुप्त हुए Dire wolf की दुनियां में वापसी, कैसे हुआ दोबारा जन्म, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आज से करीब 13000 साल पहले दुनियां से विलुप्त हुई प्रजाति डायर वुल्फ की दुनियां पर दोबारा वापसी हो गई है। डायर वुल्फ बड़े शिकारी भेड़िये होते थे। ये आकार में आज के ग्रे वुल्फ से बड़े, अधिक ताकतवर और काफी ठंडे इलाकों में रहते थे। इनका सिर चौड़ा, जबड़ा मजबूत और फर घना सफेद होता था। यह प्रजाति उत्तरी अमेरिका के जंगलों की सबसे खतरनाक शिकारी थी। ये घोड़ों, मैमथ और रायनो जैसे बड़े जानवरों का शिकार करते थे। इनको दोबारा दुनियां में लाने का इतिहास अमरीकी वैज्ञानिकों ने रचा है। अमरीका के डलास की आयोटेक कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेज ने इस कारनामे को अंजाम दिया है। वैज्ञानिकों ने जेनेटिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके 13 हजार साल पहले विलुप्त हो चुके डायर वुल्फ को दोबारा इस संसार के सामने लाने का काम किय है। सामान्य कुत्तों के गर्भ में पलकर जन्म लेने वाले इन डायर वुल्फ के नाम रोमुलस, रेमस और खलीस है। इनमें दो नर और एक मादा है। वैज्ञानिकों ने 72 हजार साल पुराने डीएनए से किया चमत्कार कोलोसल आगोसाइंसेज के वैज्ञानिकों ने ओहियो की शेरिडन गुफा से 13,000 साल पुराने दांत और इडालो से 72,000 साल पुरानी खोपड़ी से डीएनए निकाला। उसके बाद इनसे डायर वुल्फ के 2 हाई – क्वालिटी जीनोम तैयार किए गए। जैसे सफेद फर और लंबे, घने बालों की पहचान के लिए इन जीनोम को ग्रे वुल्फ, लोमड़ी और जैकाल से मैच किया गया। इसके बाद सीआरआईएसपी आर जीन एडिटिंग तकनीक की मदद से ग्रे वुल्फ की कोशिकाओं में 20 जेनेटिक बदलाव किए गए। इन एडिटेड कोशिकाओं से भ्रूण बनाए गए और उन्हें मिक्स ब्रीड नस्ल के हाउंड कुत्तों के गर्भ में ट्रांसप्लांट किया गया। इसके बाद 1 अक्तूबर 2024 को दो नर शावक रोमुलस और रेमुस का जन्म हुआ। इसके बाद 30 जनवरी 2025 को मादा शाक्क खलीसी का जन्म हुआ। सीक्रेट इलाके में कैमरों की निगरानी में पल रहे शावक आपको बता दें, तीनों वुल्फ को बच्चे पैदा नहीं करने दिया जाएगा। बायोटेक कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेज के मुताबिक ये शावक सिर्फ प्रदर्शनी के लिए होंगे। इन्हें बच्चे पैदा नहीं करने दिए जाएंगे। तीनों शावक फिलहाल 2,000 एकड़ के एक सीक्रेट इलाके में रखे गए हैं। इस इलाके को 10 फीट ऊंची बाड़ से घेरा गया है। यह जगह अमेरिकी कृषि विभाग में रजिस्टर्ड हैं। इसकी सुरक्षा के लिए ड्रोन, कैमरे और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कोलोसल ने 2021 से मैमथ, डोडो और तस्मानियाई टाइगर को दोबारा पैदा करने के लिए काम शुरू किया था, लेकिन डायर कुल्फ पर उसका काम अब तक गुप्त रखा गया था।
  • Punjab News: 33 लाख, 500 ग्राम हेरोइन और हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News: 33 लाख, 500 ग्राम हेरोइन और हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देहात पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन, एक ग्लॉक 9 एम.एम पिस्टल, 2 मैगज़ीन और 33 लाख की हवाला राशि बरामद की है।

    मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सरहद पार से गैर कानूनी वित्तीय लेन-देन और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने लोपोके में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोषियों के पिछले रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इस संबंध में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • Punjab News: जेल में बंद भगवंत सिंह उर्फ ​​मंत्री बाजेके ने शुरू की भूख हड़ताल

    Punjab News: जेल में बंद भगवंत सिंह उर्फ ​​मंत्री बाजेके ने शुरू की भूख हड़ताल

    बठिंडाः सांसद अमृतपाल सिंह के साथी ने जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हाल ही में असम की डिबरूगढ़ जेल से भठिंडा की केंद्रीय जेल में स्थानांतरित किए गए अमृतपाल सिंह के साथी भगवंत सिंह उर्फ मंत्री बाजेके द्वारा जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जेल के अधिकारियों पर मंत्री बाजेके ने गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि अधिकारियों ने बाथरूम में गुप्त कैमरे लगाए गए हैं।

    ऐसे में उसकी निजता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। वहीं आरोप है कि जेल में गुरु घर के दर्शन करने से उसे रोका जा रहा है। ऑडियो संदेश जारी कर जेल प्रशासन पर दबंगई के आरोप लगाए। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से भी अनुरोध किया गया कि वे इस बारे में जरूर कुछ कहे।

  • Punjab News: आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, हुआ भारी हंगामा, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, हुआ भारी हंगामा, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः थाना फतेहगढ़ चूड़िया के अधीन पड़ते गांव बदोवाल खुर्द में उस समय माहौल तनावपूर्व हो गया, जब पुलिस एक नौजवान को पकड़ने पहुंची। 2 अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे नौजवानों को एसएचओ किरनदीप सिंह की अगुवाई मेें पुलिस पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान नौजवान गांव की दुकान में भाग गया, जब पुलिस पीछे गई तो हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद पुलिस नौजवान को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। परिवार ने आरोप लगाते कहा कि पुलिस ने उनके बेटे पर नाजायज केस दर्ज किया है।

    लड़के की मां कंवल, बहन मीना और चाचा भगत एमनूअल महीस ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाते कहा कि पुलिस ने उन्हें राजीनामे का समय भी दिया, लेकिन राजीनामा से पहले ही पुलिस ने गांव आकर हमारे लड़के कुलविंदर रोशी से मारपीट की और उसको गिरफ्तार किया है। परिवार ने इंसाफ की मांग की है।

    वहीं एसएचओ किरनदीप सिंह ने कहा कि कुलविंदर रोशी जो कि अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा था। सूचना मिली थी कि कुलविंदर रोशी गांव आया है। जिसके बाद टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह भागकर दुकान में जा घुसा। आरोपी को पकड़ने लगे तो परिवार की ओर से पुलिस का विरोध किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

  • 9617 पदों पर Police Constable की भर्ती, 17 मई तक कर सकेंगे आवेदन

    9617 पदों पर Police Constable की भर्ती, 17 मई तक कर सकेंगे आवेदन

    जयपुरः सरकार ने 9617 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती निकाली है जिसके लिए 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर 28 अप्रैल से 17 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद रिटन और फिजिकल के आधार पर अभ्यर्थी का सिलेक्शन किया जाएगा जिसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पोस्टिंग दी जाएगी।

    दरअसल, बजट घोषणा में सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान किया था। इसके बाद जिलेवार पुलिस कॉन्स्टेबल के रिक्त (खाली) चल रहे पदों की जानकारी मांगी गई थी। अब सरकार ने रिक्त पदों के आधार पर ही प्रदेशभर में 9617 पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है जिसके तहत जिला यूनिट के साथ ही बटालियन में सामान्य कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, बैंड, ऑपरेटर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

    राजस्थान के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी। रिटन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में समान पात्रता परीक्षा (CET) सेकेंडरी लेवल पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। पिछले दिनों कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET का आयोजन किया था। इस परीक्षा के पात्र अभ्यर्थी ही अब भविष्य में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल होना जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 28 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।