9617 पदों पर Police Constable की भर्ती, 17 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Written by

in

जयपुरः सरकार ने 9617 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती निकाली है जिसके लिए 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर 28 अप्रैल से 17 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद रिटन और फिजिकल के आधार पर अभ्यर्थी का सिलेक्शन किया जाएगा जिसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पोस्टिंग दी जाएगी।

दरअसल, बजट घोषणा में सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान किया था। इसके बाद जिलेवार पुलिस कॉन्स्टेबल के रिक्त (खाली) चल रहे पदों की जानकारी मांगी गई थी। अब सरकार ने रिक्त पदों के आधार पर ही प्रदेशभर में 9617 पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है जिसके तहत जिला यूनिट के साथ ही बटालियन में सामान्य कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, बैंड, ऑपरेटर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

राजस्थान के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी। रिटन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में समान पात्रता परीक्षा (CET) सेकेंडरी लेवल पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। पिछले दिनों कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET का आयोजन किया था। इस परीक्षा के पात्र अभ्यर्थी ही अब भविष्य में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल होना जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 28 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *