Blog

  • Jalandhar News: भाजपा नेता के घर ग्रेनेड हमले को लेकर दीपक बाली ने केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भाजपा नेता के घर ग्रेनेड हमले को लेकर दीपक बाली ने केंद्र पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    मनोरंजन कालिया के हमले में आया लारेंस कनेक्शन, बाली का आरोप

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात 1.30 बजे ग्रेनेड हमला किया गया। इस मामले को लेकर केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू सहित कई नेता मनोरंजन कालिया के घर पर उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे है। वहीं आप पार्टी के नेता दीपक बाली ने इस घटना को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। दीपक बाली का कहना है कि केंद्र द्वारा ग्रेनेड अटैक करवाए जा रहे है। लांरेस बिश्नोई साबरमती जेल में बंद है और केंद्र उसे सपोर्ट कर रही है, उसकी जेल से वीडियो भी कुछ समय पहले वायरल हुई थी। वह जेल में बैठकर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ वीडियो कॉल कर रहा है। ऐसी घटनाओं को लेकर शरारती अनंसरों को केंद्र सरकार सपोर्ट कर रही है। इसी के चलते साबरमती जेल में लांरेस को सुरक्षित रखा गया है और जालंधर की घटना की उन्होंने जिम्मेदारी ली है। जिसके चलते जालंधर में उन्हीं ने बम बलास्ट करवाया है। मनोरंजन कालिया ने घर हुए हमले को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह घटना सीएम भगवंत मान के ध्यान में लाई गई है। इस मामले को लेकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोहिदंर भगत ने घटना को लेकर कहा कि कुछ लोगों को पंजाब में अमन शांति हजम नहीं हो रही। पंजाब में सरकार द्वारा लगातार विकास हो रहा है, पंजाब तरक्की की राह पर चल रहा है, लेकिन कुछ शरारती अनसंरों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में हो सकता है कि पाकिस्तान से उन्हें पनाह मिल रही है और पंजाब में अमन शांति को भंग करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। सीएम मान जल्द मामले को लेकर उचित कार्रवाई करते हुए घटना की साजिश रचने वालों को बेनकाब करेंगे। पंजाब में शांति को भंग करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं मोहिदंर भगत ने कहा कि घटना की जांच को लेकर पुलिस अपना काम कर रही है। वहीं केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकते लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पूरी सुरक्षा दी जा रही है। ये किसी से छुपा नहीं है कि लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ कैसे संबंध हैं।
  • दुकान में चोरी के बाद चोर ने छोड़ा दर्दभरा माफीनामा, पढ़कर हो जाएंगे भावुक

    दुकान में चोरी के बाद चोर ने छोड़ा दर्दभरा माफीनामा, पढ़कर हो जाएंगे भावुक

    खरगोनः शहर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है जिसमें एक चोर ने पहले दुकान से 2.45 लाख रुपए की चोरी की। उसके बाद उसने दुकान मालिक के लिए माफीनामा भी लिखा जिसमें उसने अपने कर्ज की दर्दभरी कहानी बयां कर दी। चोर ने माफीनामा में ये भी वादा किया कि वो 6 महीने के भीतर पैसा लौटा देगा।

    दुकान मालिक जुजर भाई ने बताया कि सबसे पहले ईद के मौके पर उनके घर से 85 हजार रुपए चोरी हुए थे। घटना के दौरान वह परिवार सहित मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। इसके बाद अब दुकान से 2 लाख 45 हजार की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि दुकान में कोल्डड्रिंक खरीदने के लिए 2 लाख 83 हजार रुपए रखे थे। सोमवार सुबह जब दुकान खोली तो उन्हें टेबल पर टाइप किया हुआ लेटर मिला। उसके बाद उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 2 लाख 83 हजार रुपए थे। उसमें अब सिर्फ 37 हजार रुपए बचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि लेटर में लिखा था

    कर्जदारों से परेशान हूं, चोरी का इरादा नहीं था पर मजबूर हूं…

    सबसे पहले तो जुजर भाई मैं आपसे माफी मांगता हूं क्योंकि मैं आपकी दुकान से पैसे चुरा रहा हूं। मैं आपके मोहल्ले का ही हूं। मुझे पैसों की सख्त जरूरत है बहुत कर्जा है मेरे पर, मैं आपके पैसे वापस लौटा दूंगा पर मुझे थोड़ा समय लगेगा। मैंने आपको तीन-चार दिन पहले आपकी दुकान पर पैसे गिनते हुए देखा था। तब से आपको देख रहा हूं। पैसे लेने वाले रोज मेरे घर आ रहे है, इसलिए ना चाहते हुए भी में आपकी दुकान से पैसे चुरा रहा हूं।

    अगर मैंने पैसे नहीं चुकाए तो मुझे जेल हो जाएगी। इसलिए मैं रात में आपकी दुकान की पीछे वाली शटर के ऊपर से आ के पैसे ले रहा हूं और मुझे जितना कर्जा चुकाना है उतने ही पैसे ले रहा हूं। बाकी कोई भी सामान को कुछ नहीं करूंगा और मैं आपसे ये भी वादा करता हूं कि मैं 6 महीने में आपके पैसे लौटा दूंगा और सामने भी आ जाऊंगा। तब तक के लिए मैं आपसे और आपके बेटे दोनों से हाथ जोड़ के माफी मांगता हूं। मैं राम नवमी के दिन चोरी कर रहा हूं। मेरा चोरी का इरादा नहीं था पर मैं बहुत मजबूर हूं। मैं आपके पैसे आपको वापस दूंगा तब आप जो सजा दोंगे मुझे मंजूर होगी….।

  • पूजा की दुकान से महिला ने चुराई राधा रानी की प्रतिमा, घटना CCTV में कैद

    पूजा की दुकान से महिला ने चुराई राधा रानी की प्रतिमा, घटना CCTV में कैद

    मथुराः वृंदावन में एक दुकान से महिला की चोरी की सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें वह पूजा के सामान की दुकान से राधा रानी की प्रतिमा चोरी करती दिखाई दे रही है। दुकानदार ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करने से इंकार कर दिया है। वारदात बांके बिहारी बाजार में जाहिद की भगवान के श्रृंगार, पोशाक की दुकान है। जहां ग्राहक भगवान के पूजा का सामान खरीद रहे थे।

    इसी दौरान एक महिला दुकान पर पहुंची और वहां पहले से खड़े ग्राहकों के साथ खड़ी हो गई। उसने दुकानदार से कहा कि उसे भगवान की पोशाक चाहिए। जब वह पोशाक देने के लिए मुड़ा तो महिला ने बड़ी सफाई से वहां रखी 200 ग्राम पीतल की राधा रानी की प्रतिमा को चोरी कर ली और कपड़ों में छिपा ली। इसके बाद महिला बहाने बनाकर वहां से चली गई। इसी दौरान जब उसकी राधा रानी की प्रतिमा पर नजर गई तो वह वहां नहीं थी। इसके बाद दुकानदार ने दुकान में लगे CCTV कैमरे को चेक किया जिसमें महिला श्रद्धालु राधा रानी की प्रतिमा को चोरी करती हुई दिखाई दी।

  • Punjab News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोहालीः पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मोहाली से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के लिए काम करने वाले दो बदमाशों को काबू किया है। काबू किए गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने .32 बोर की कैलिबर पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान जश्न संधू और गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब ने लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गैंग के दो प्रमुख गुर्गों- जश्न संधू और गुरसेवक सिंह को मोहाली से गिरफ्तार किया है।

    राजस्थान के गंगानगर में 2023 में हुए एक हत्याकांड में वांछित जश्न संधू जॉर्जिया, अजरबैजान, सऊदी अरब और दुबई में लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। दुबई से नेपाल में उतरने के बाद, वह कानून प्रवर्तन से बचने के प्रयास में सड़क मार्ग से भारत में दाखिल हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जश्न ने गिरोह को रसद सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उससे पूछताछ में विदेशी हवाला ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और विदेशों में छिपे भगोड़े गैंगस्टरों के ठिकानों की पहचान हुई है। इस गिरफ्तारी से पंजाब और नई दिल्ली में सनसनीखेज अपराधों को नाकाम कर दिया गया।

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि यह दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के लिए काम करते थे। यह उनके कहने पर पंजाब के साथ-साथ दूसरे अन्य प्रदेशों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। यह दोनों आरोपी टारगेट किलिंग की वारदातों में शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि जश्न गैंगस्टरों को लाजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करता था। इनसे पूछताछ में कुछ विदेशी हवाला ऑपरेटर ट्रैवल एजेंट और विदेश में छिपे भगोड़े गैंगस्टरों के ठिकानों के बारे में भी कुछ अहम जानकारी मिली है। जिस पर पुलिस अब कार्रवाई कर रही है। यह दोनों बदमाश पंजाब और दिल्ली में कुछ वारदातों को अंजाम देने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar News: भाजपा नेता कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की CCTV फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: भाजपा नेता कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात 1.30 बजे हुए ग्रेनेड हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति जाते हुए दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले ई-रिक्शा भाजपा नेता कालिया के घर की ओर आती है, जिसके कुछ मिनट के बाद घटना को अंजाम देकर आरोपी ई-रिक्शा में फरार हो जाते है। बता दें कि देर रात 1.30 बजे पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अब केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और अश्वनी शर्मा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित कई नेता मनोरंजन कालिया के घर हालचाल जानने के लिए पहुंचे। वहीं 12.30 बजे पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ सर्किट हाउस में पहुंच रहे है, जहां घटना को लेकर वह प्रेस वार्ता करेंगे। इस घटना को लेकर बिट्टू ने कहा कि हम शहीद परिवार से है, ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वह दुश्मनों की आंख निकाल लेंगे। नशा बेचने वालों के पास ग्रेनेड कहां से यह सोचने वाली है। जिसको लेकर बिट्टू ने प्रशासन पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को 2 विभागों में बांटा गया है। रायपुर में ग्रेनेड फेंकने को लेकर बिट्टू ने कहा कि हालात यह हो गए है कि अब तो राकेट लॉंचर चल रहे है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो गई है। लगातार पुलिस चौकियों पर हमले हो रहे है। हालात यह हो गए है कि 9 बजे पुलिस चौकियों के गेट बंद कर दिए जाते है।
  • Gas Cylinder में ब्लास्ट, 14 महीने के बच्चे समेत 2 की मौत, 14 झुलसे

    Gas Cylinder में ब्लास्ट, 14 महीने के बच्चे समेत 2 की मौत, 14 झुलसे

    जोधपुरः गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने का दर्दनाक मामला सामने आया है जिसमें 14 महीने के बच्चे समेत 2 की मौत हो गई और 14 लोग झुलस गए। इस दौरान 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग में झुलसे लोगों को एमजीएच बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी देते हुए मोहम्मद इमरान ने बताया कि गुलाब सागर क्षेत्र के पास मियां की मस्जिद इलाके में घर-दुकान में सोमवार शाम 4:30 बजे सूचना मिली थी कि मोहल्ले में आग गई है। उमरा (परिवार के साथ मक्का-मदीना की यात्रा) करने जा रहे लोगों के लिए यहां 20-25 लोगों का खाना था। इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग भड़क गई। मकान में रहने वाले लोग फर्नीचर का काम करते हैं, ऐसे में आग ज्यादा भड़क गई और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

    इस दौरान कुछ लोग झुलस गए जिनमें सलीखा (13), सोहेल (26), सलमा (22), साइका (20), शाहिदा (38), सुहाना (19), मीनाज (37), फरीदा (48), साहिन (17), सुमाया (25), मेलिसा (डेढ़ साल) और साहिन शामिल है। वहीं घटना में सादिया (19) और हासिम (14 महीने) की मौत हो गई है। MGH अस्पताल से 2 गंभीर झुलसे बच्चों को उम्मेद अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

    कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि 12 लोगों को धुएं के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई है। 2 बच्चे उम्मेद हॉस्पिटल में है। आग पर काबू पाया जा चुका है। सरकार की तरफ से जो भी सहायता राशि होगी, वह दी जाएगी।

  • Punjab News: Bus stand पर नशे में धुत मिली 22 वर्षीय युवती, देखें वीडियो

    Punjab News: Bus stand पर नशे में धुत मिली 22 वर्षीय युवती, देखें वीडियो

    बटालाः बस स्टैंड पर देर रात नशे में धुत 22 साल युवती का हंगामा देखने को मिला। जिसके साथ एक युवक भी था। जो बस स्टैंड पर नशे की हालत में घूम रहे थे। बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने नशे में धुत लड़की और युवक अपनी हिरास्त में लिया।

    इस दौरान जब युवती चिलाने लगी तो उक्त अधिकारी ने युवती के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान युवती के साथ मौजूद युवक वहां से भाग गया। दूसरी तरफ 22 साल की लड़की चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि नई आबादी बटाला में खुलेआम नशा मिलता है। अब देखना होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस उन नशा तस्करों पर क्या कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक के बाद मनोरजंन कालिया के घर पहुंचे रवनीत बिट्टू और अश्वनी शर्मा, देखें LIVE

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक के बाद मनोरजंन कालिया के घर पहुंचे रवनीत बिट्टू और अश्वनी शर्मा, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात 1.30 ग्रेनेड अटैक हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले को लेकर मंनोरजन कालिया ने बताया कि ई-रिक्श में 2 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अब केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और अश्वनी शर्मा मनोरंजन कालिया के घर हालचाल जानने के लिए पहुंचे। वहीं 12.30 बजे पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ सर्किट हाउस में पहुंच रहे है, जहां घटना को लेकर वह प्रेस वार्ता करेंगे।

    वहीं इस घटना को लेकर बिट्टू ने कहा कि हम शहीद परिवार से है, ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वह दुश्मनों करने वालों की आंख निकाल लेंगे। नशा बेचने वालों के पास ग्रेनेड कहां से यह सोचने वाली है। जिसको लेकर बिट्टू ने प्रशासन पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को 2 विभागों में बांटा गया है। वहीं रायपुर में ग्रेनेड फेंकने को लेकर बिट्टू ने कहाकि हालात यह हो गए है कि अब तो राकेट लॉंचर चल रहे है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो गई है।

    लगातार पुलिस चौकियों पर हमले हो रहे है। हालात यह हो गए है कि 9 बजे पुलिस चौकियों के गेट बंद कर दिए जाते है। वहीं घटना को लेकर केंद्र से बातचीत को लेकर बिट्टू ने कहा कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से बात हो रही है। हालात यह हो रहे है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा पता नहीं किसकी रिकार्डिंग की जा रही है। वहीं ग्रेनेड अटैक को लेकर पुलिस कमिश्नर पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी को पता है कि ग्रेनेड अटैक हुआ है, लेकिन पुलिस कमिश्नर हलका अटैक होने का कह रही है।

    वहीं कालिया के घर पर हमले को लेकर बिट्टू ने कहा कि केंद्र द्वारा मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य दिग्गज नेता लगातार घटना को लेकर नजर बनाए हुए है और बातचीत कर रहे है। दूसरी ओर घटना को लेकर मनोरंजन कालिया के घर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि वह अपने पुराने साथी का हालचाल जानने के लिए आए है। इस दौरान उन्होंने ग्रेनेड हमले को लेकर बात करने से इंकार कर दिया।

  • तेज रफ्तार SUV कार का कहर, कई लोगों को रौंदा, 2 की मौत, देखें CCTV

    तेज रफ्तार SUV कार का कहर, कई लोगों को रौंदा, 2 की मौत, देखें CCTV

    जयपुरः नाहरगढ़ थाना इलाके में तेज रफ्तार SUV कार का कहर देखने को मिला। जहां देर रात कार चालक ने 9 लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, 2 लोगों ने पहले ही दम तोड़ दिया था और आज 48 वर्षीय वीरेंद्र सिंह ने दम तोड़ा है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत्त था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर रूह कांप उठती हैं। सीसीटीवी के अनुसार रात 9:15 बजे एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक, फिर स्कूटी को टक्कर मारी। जिसके बाद पैदल चल रहे लोगों को एक-एक कर उड़ा दिया। महज कुछ सेकंड में सड़क पर चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए। कार के सामने जो भी आया, वो चपेट में आ गया। इस हादसे में ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की मौके पर मौत हो गई जबकि घायल लोगों का इलाज चल रहा हैं। हादसे के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक उस्मान को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में धुत था और एमआई रोड से भागते हुए 3 जगहों पर एक्सीडेंट कर चुका था। जयपुर नॉर्थ एडिशनल DCP बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी कार ड्राइवर उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। हादसे में 28 वर्षीय मोनेश सोनी निवासी नाहरगढ़ रोड, 44 वर्षीय मोहम्मद जलालुद्दीन निवासी मानबाग खोर शारदा कॉलोनी निवासी, 17 वर्षीय दीपिका सैनी निवासी संतोषी माता मंदिर के पास, 65 वर्षीय विजय नारायण निवासी गोविंदराव जी का रास्ता, 50 वर्षीय जेबुन्निशा, 24 वर्षीय अंशिका व 37 वर्षीय अवधेश पारीक निवासी लालदास का खाड़ा घायल हुए है, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
  • गर्मी का प्रकोप; बेहोश हुई विदेशी महिला, इस राज्य में हो सकती है बारिश

    गर्मी का प्रकोप; बेहोश हुई विदेशी महिला, इस राज्य में हो सकती है बारिश

    आगराः गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यूपी के 17 जिलों में आज लू का अलर्ट है। यूपी में हमीरपुर, झांसी और आगरा सबसे गर्म रिकॉर्ड किए गए। यहां पारा 42 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं गर्मी से ताजमहल में एक विदेशी महिला पर्यटक को चक्कर आ गया। वह रायल गेट के पास बेहोश होकर गिर गई। महिला के नाभी से काफी खून बहने लगा। हॉस्पिटल में उसे 6 टांके लगाने पड़े हैं।

    मौसम विभाग ने 8 अप्रैल से यूपी में फिर से बदलाव का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यूपी में सबसे कम अयोध्या 15°C रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार से मौसम बदल सकता है। 8 से 12 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मंगलवार को पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रहा है। इसका असर मंगलवार की शाम तक वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही सहित पूर्वी यूपी में होगा। तेज हवा के बाद बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हवा में नमी रहेगी। गर्मी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 7 अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 39.8 और 2024 में 36.8 डिग्री सेल्सियस था। इस बार 7 अप्रैल 2025 को अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस झांसी और हमीरपुर में रिकॉर्ड हुआ।